ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री से मिले मणिपुर में जीते जदयू के सभी छह विधायक

UB India News by UB India News
March 12, 2022
in Lokshbha2024, जदयू, पटना
0
मुख्यमंत्री से मिले मणिपुर में जीते जदयू के सभी छह विधायक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले जदयू के सभी छह विधायकों ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित विधायकों को शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले मणिपुर के छह विधायकों में एलएम कावटे, मो. अछाबुद्दीन, मो. अब्दुल नासिर, खुमुच्छम जॉय किशन सिंह, नरसंगलूर सनाटे और थंगजाम अरुण कुमार सिंह शामिल थे। मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष सेंचुमो लोथा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सभी विधायक ललन सिंह द्वारा उनके सम्मान में दिये भोज में शामिल हुए। ललन सिंह ने कहा कि हमें इस बात की प्रसन्नता है कि जदयू ने बिहार से बाहर मजबूती से कदम रखा है। हम अपने नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में शीघ्र ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करेंगे।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मणिपुर विधानसभा चुनाव में जदयू के नवनिर्वाचित 6 विधायक यथा- श्री एल०एम० कावटे, मो० अछाबुद्दीन, मो० अब्दुल नासिर, श्री खुमुच्छम जॉय किशन सिंह, श्री नरसंगलूर सनाटे एवं श्री थंगजाम अरूण कुमार सिंह को शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। pic.twitter.com/NJ2WpC7jSb

— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 11, 2022

पटना में कई पार्टियों के नेताओं ने ली जदयू की सदस्‍यता

बिहार में जदयू और कांग्रेस के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। पूर्व आइजी डा. विनोद चौधरी समेत कई दलों के नेताओं ने शुक्रवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में हुआ। दूसरी तरफ, कांग्रेस के हाथ को भी डुमरिया स्‍टेट से ताल्‍लुक रखने वाले पूर्व विधायक के बेटे का साथ मिला। जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि पार्टी सभी के मान सम्मान का ख्याल रखेगी।

जद(यू.) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह के मौके पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने पूर्व आईजी श्री विनोद चौधरी रजक जी, श्री अखिलेश यादव जी और श्री शिवजी चौधरी जी सहित सैकड़ों कार्यकताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। pic.twitter.com/I9tZKlSWVu

— Janata Dal (United) (@Jduonline) March 11, 2022

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का व्यक्तित्व इतना विराट है कि उसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। पिछले सोलह साल में उन्होंने बिहार की तस्वीर बदल कर रख दी है। उनके नेतृत्व में आज जनकल्याण की पांच सौ से अधिक योजनाएं चल रही हैैं। आने वाला समय जदयू का होगा इसमें कोई दो राय नहीं।

डा. विनोद चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों औैर विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू में आने का फैसला किया। इस मौके पर जाप के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव, वीआईपी के बक्सर जिला अध्यक्ष शिवजी चौधरी, राजद के मधेपुरा जिला महासचिव व मुखिया मो. जलील व रिंकी शर्मा ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अमरदीप व प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा भी मौजूद थे।

01, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मणिपुर विधानसभा चुनाव में विजयी होने वाले जदयू के सभी 6 नवनिर्वाचित माननीय विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने उनकी जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। …1/2 pic.twitter.com/yP5FnVfIYu

— Janata Dal (United) (@Jduonline) March 11, 2022

पूर्व विधायक पौत्र ने कांग्रेस की सदस्यता ली
इधर, पूर्व विधायक रण विजय शाही के पौत्र समर विजय शाही ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी में आस्था जताते हुए शाही ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। शाही पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड के समाजसेवी हैं और डुमरिया स्टेट से तालुक रखते हैं। इनके दादा पूर्व विधायक थे। मौके पर मदन मोहन झा ने कहा कि शाही के पार्टी में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। इस दौरान ज्ञान रंजन, मृणाल अनामय, अमित कुमार के साथ अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
लखीसराय मसले पर विस में हंगामा

लखीसराय मसले पर विस में हंगामा

जुम्मे की नमाज को लेकर विधानसभा में हंगामा

जुम्मे की नमाज को लेकर विधानसभा में हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend