ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जुम्मे की नमाज को लेकर विधानसभा में हंगामा

UB India News by UB India News
March 12, 2022
in अध्यात्म, पटना, विधानमंडल
0
जुम्मे की नमाज को लेकर विधानसभा में हंगामा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज की समय को लेकर हंगामा हुआ. सीपीआई विधायक महबूब आलम और AIMIM के अखतरुल ईमान नारेबाजी करने लगे. दोनों विधायकों ने वेल में जाकर हंगामा किया. दरअसल स्पीकर विजय सिन्हा ने जुम्मे की नमाज की शुक्रवार को समय में बदलाव किया था जिसका दोनों विधायक विरोध कर रहे थे.

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन जुम्मे की नमाज की समय को लेकर विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. इस दौरान विधायक महबूब आलम और AIMIM के अखतरुल ईमान नारेबाजी करने लगे. दोनों मुस्लिम विधायक वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे. दरअसल, स्पीकर विजय सिन्हा ने जुम्मे की नमाज को लेकर शुक्रवार को समय में बदलाव किया था. दूसरे शुक्रवार को जहां 12:30 बजे जुम्मे के दिन अवकाश कर दिया जाता था आज समय बढ़ा दिया गया. स्पीकर का कहना है कि समय कम रहने की वजह से ऐसा किया गया है. हंगामा होने पर बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि इससे पहले विधानसभा में जब आनंद मोहन पर सवाल आया था तो विपक्ष की तरफ से शुक्रवार को समय बढ़ाने की अपील की गई थी. उन्होंने कहा कि आज जब सत्तारूढ़ दल को अपनी बात कहनी है तो विपक्ष क लोग हंगामा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये दोहरी नीति है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

दरअसल, जब सदन की कार्यवाही चल रही थी तो 12:30 बजने के बाद भी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सदन की कार्यवाही रद्द नहीं की तथा कहा कि सदन की मंजूरी से सदन की कार्यवाही की अवधि बढ़ाई जाती है. स्पीकर के इस ऐलान के पश्चात् सबसे पहले कांग्रेस MLA विजय शंकर दुबे ने इसका विरोध किया. इसके उत्तर में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने सदन में उपस्थित सभी मुस्लिम विधायकों से मंजूरी लेने के बाद ही सदन की कार्यवाही का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है. तत्पश्चात, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के MLA अख्तरुल इमान एवं CPI माले के MLA महबूब आलम हंगामा करने लगे जिससे खफा होकर स्पीकर ने महबूब आलम से कहा कि राजनीति एवं सदन की कार्यवाही एक साथ नहीं चलेगी तथा उन्हें दोनों में तालमेल बिठाना पड़ेगा.

वही इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी MLA प्रदीप कुमार ने बिहार में गौशाला की जमीन माफिया के द्वारा हड़प लेने के मसले को लेकर सदन को अवगत कराना आरम्भ किया. लेकिन इस के चलते भी अख्तरुल इमान एवं महबूब आलम हंगामा करते रहे. इसी हंगामे के बीच RJD MLA ललित यादव ने भी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से अपील की कि जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही को 12:30 बजे ही रद्द कर दिया जाना चाहिए. ललित यादव ने कहा कि सदन में जुमे की नमाज को लेकर जो पहले से प्रथा चली आ रही है उस प्रथा को कायम रहने दिया जाना चाहिए तथा सदन की कार्यवाही को शुक्रवार को 12:30 बजे ही ख़त्म किया जाना चाहिए. वही जब विपक्ष की तरफ से जुमे की नमाज को लेकर जोरदार हंगामा चल रहा था तो भारतीय जनता पार्टी MLA संजय सरावगी ने भी बीच में हस्तक्षेप किया और इल्जाम लगाया कि 12:40 बजे तक स्वयं महबूब आलम सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़ा हुआ अपना सवाल पूछ रहे थे लेकिन जैसे ही भाजपा MLA चंद्र कुमार ने गौशाला की जमीन का मुद्दा उठाया तो वह सदन के वेल में आ गए तथा हंगामा करने लगे. वही इस पूरे हंगामे को देखते हुए स्पीकर को सदन की कार्रवाई दिन में 2:00 बजे तक रद्द करनी पड़ी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
जो काम 42 के दौर में जुब्बा सहनी ने किया वहीं लालू यादव ने 90 में किया

जो काम 42 के दौर में जुब्बा सहनी ने किया वहीं लालू यादव ने 90 में किया

कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ,शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना

कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ,शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend