ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ,शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना

UB India News by UB India News
March 13, 2022
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ,शपथ ग्रहण होली के बाद होने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने अपने दम पर 255 सीट हासिल की है जबकि अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ उसकी सीटें 273 है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। लेकिन सवाल यही है कि आखिर योगी आदित्यनाथ फिर से एक बार शपथ कब लेंगे? योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लखनऊ में तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाजपा की जीत से बड़े नेता से कार्यकर्ता तक, सभी में जबरदस्त उत्साह है। 2017 में कई बड़े नाम सीएम की रेस में आए थे लेकिन योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। योगी ने 19 मार्च को शपथ ली थी।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के योगी आदित्यनाथ रविवार, 13 मार्च को भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलने और राज्य में सरकार का गठन पर चर्चा करने के लिए दिल्ली का दौरा करेंगे। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

उनकी बैठक से भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाने का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ आज बीजेपी पदाधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी जिसमें यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी यूपी महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।

इस बीच, सूत्रों के अनुसार होली के दिन होने वाली अटकलों के विपरीत, नई सरकार के गठन के लिए योगी का शपथ ग्रहण समारोह होली के बाद होने की संभावना है।

विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में एक नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तकनीकी रूप से भारत के चुनाव आयोग द्वारा 18वीं राज्य विधानसभा के गठन को अधिसूचित करने के बाद शुरू होगी।

यह घटनाक्रम उन खबरों के सामने आने के ठीक एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि योगी आदित्यनाथ 14 या 15 मार्च को होली से पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने यूपी के राज्यपाल को दिया इस्तीफा
इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में एक नई सरकार के गठन पर भी चर्चा की और फिर उन्हें नवनिर्वाचित विधायकों की सूची से अवगत कराया।

योगी ने राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक की भी अध्यक्षता की और उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 में भाजपा की जीत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लगातार “नेतृत्व और मार्गदर्शन” के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

273 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 273 सीटों मिली हैं. इस जीत के बाद जहां 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा उत्साहित है. वहीं, सूबे में नई सरकार बनाने की कवायद भी तेज कर दी है. बताया जाता है कि इसी सिलसिले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा करेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली जाने से पहले सीएम योगी ने शुक्रवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक की थी. 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह पहली बैठक थी.सूत्रों के मुताबिक बैठक में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री लालजी टंडन और मंत्री अनिल राजभर पहुंचे थे.

योगी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल अर्पण करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना अपना त्यागपत्र सौंपा. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही अगली सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहने को कहा. इसके साथ ही अगली सरकार बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
कल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार के कारणों पर होगी चर्चा

कल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार के कारणों पर होगी चर्चा

यूक्रेन पर हमले का 17वां दिन,मारियुपोल पर रूस के हमले जारी

यूक्रेन पर हमले का 17वां दिन,मारियुपोल पर रूस के हमले जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend