ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ को होली से पहले मिला रिटर्न गिफ्ट, यूपी को राशन और राम तो पंजाब को भाया केजरीवाल मॉडल

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
योगी आदित्यनाथ को होली से पहले मिला रिटर्न गिफ्ट, यूपी को राशन और राम तो पंजाब को भाया केजरीवाल मॉडल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आपके सामने हैं। सबसे ज्यादा उत्सुकता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Election Result) और पंजाब चुनाव के नतीजों पर थीं। अब साफ है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ (UP Next Cm Yogi Adityanath) लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रेकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेसमुक्त राज्यों के फेहरिस्त में शामिल हो गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ( AAP in Punjab Election Result) ने यहां बड़ा खेल कर दिया है जिसके आसार 2017 में ही बन गए थे। तब एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित नहीं हुए लेकिन इस बार भगवंत मान का शपथ लेना तय हो गया है। जब पांचों राज्यों में प्रचार चरम पर था तब नेताओं ने लोगों के सामने वादों के पिटारे खोल दिए थे। अगर वादों का नकदीकरण कर दें तो पाएंगे कि सबसे ज्यादा का वादा करने वाले चुनाव हार गए। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की लड़कियों को स्कूटर, कोरोना प्रभावित परिवार को 25000 रुपए और 20 लाख नौकरियों का वादा किया था। पार्टी रसातल में है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने प्रियंका से दो लाख और ज्यादा नौकरियों का वादा किया। समाजवादी पेंशन बढ़ाने, फ्री बिजली और ओल्ड पेंशन स्कीम देने का वादा किया। आम आदमी पार्टी ने एक कदम बढ़कर हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी का वादा दे दिया। पर लोगों ने इसे झांसा ही समझा। हां, अरविंद केजरीवाल के दिल्ली से मिलते जुलते मॉडल में पंजाब ने जरूर भरोसा जताया।

चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि लोगों ने कोरे वादों को किनारे रख दिया। मीडिया की जबरदस्त पैठ के चलते गांव-गांव के लोगों को पता है कि कौन से वादे निभाए जा सकते हैं और कौन से नहीं। लिहाजा मतदाताओं ने वास्तविकता का साथ दिया। नहीं तो बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बनाकर लड़े तेजस्वी यादव 2020 में ही बिहार चुनाव जीत लेते जब उन्होंने भी 20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था। टीवी सेट देकर चुनाव जीतने का मडॉल वैसे भी दक्षिण भारत तक ही सीमित रहा है। उत्तर की राजनीति में पार्टी की विचारधारा भी काम आती रही है। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश में योगी के सोशल मॉडल ने बाजी मार ली। पंजाब में अरविंद केजरीवाल के मॉडल पर लोगों ने भरोसा जताया। वो इसलिए कि केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार चलाकर उस मॉडल को अमली जामा पहनाया है जिसे विपक्ष ने मुफ्त या सस्ती राजनीति भी करार दिया। हालांकि ये नुस्खा यूपी में काम नहीं आया क्योंकि न ही विचारधारा लोगों को करीब ला सकी और न ही खयाली पुलाव पर भरोसा रहा। यही हाल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का रहा।

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

राशन के साथ नमक का कर्ज वोटरों ने चुकाया

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुखों की ताकत ने पार्टी के हिंदुत्व और सबका साथ-सबका विकास के नारे को घर-घर तक पहुंचाया। दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव पर जिस तरह के रामराज्य की अवधारणा को सामने रखा उसे गरीबों ने जीया भी। रामलला के भव्य मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर सच्चाई है। जनता के लिए कोई वादा नहीं। इसी तरह योगी ने दीवाली के मौके पर ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को होली तक के लिए बढ़ा दिया। अंत्योदय के तहत गरीब से गरीब परिवार को 25 किलो अनाज के अलावा योगी ने एक किलो कुकिंग ऑयल और एक किलो नमक-चीनी भी बांटा। यूपी के 15 करोड़ परिवारों को योगी ने जो दीवाली गिफ्ट दिया था उसका रिटर्न गिफ्ट होली से पहले जनता ने दे दिया है। कोरोना कुप्रबंधन का आरोप झेलने वाले योगी ने सूबे के पांच करोड़ मजदूरों को दो महीने एक-एक हजार रुपए की नकद आर्थिक सहायता पहुंचाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी नीयत समय पर किसानों को साल में छह हजार रुपए की सहायता मिलती रही। एक्सप्रेस वे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट ने शहरों में तो इन लोककल्याणकारी योजनाओं ने गांवों में योगी को बढ़त दिलाई। महिलाओं और युवाओं ने ठोक दो की नीति अपनाने वाले योगी के लॉ एंड ऑर्डर मॉडल को पसंद किया।

अगर आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने जा रही है तो वहां भी केजरीवाल के मॉडल ने काम किया है। किसान आंदोलन के बाद स्थिति बदली हुई थी। इसका फायदा अरविंद केजरीवाल ने उठाया। उन्होंने बीससूत्री एजेंडा सामने रख किसानों का नब्ज पकड़ने की कोशिश की। 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा काम कर गया। लेकिन इसलिए कि ये दिल्ली में हो चुका है। बेअदलबी के भावनात्मक मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि इसके लिए सख्त कानून बनाए जाएंगे। ये ऐसा मुद्दा है जिसके लिए कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल दोनों पर पंजाब के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। वहीं उत्तराखंड में भाजपा को सत्ताविरोधी लहर का सामना करना पड़ा। भाजपा जिस गुड गवर्नेंस के बूते सरकार रिपीट करने का दावा करती है वो देवभूमि में नहीं दिखा। इसीलिए पार्टी को तीन -तीन सीएम बदलने पड़े। लिहाजा पूरा फायदा कांग्रेस ने उठाया। हालांकि चुनाव नतीजों से साफ है कि जनता ने कोरे वादों को दरकिनार किया और ठोस काम पर ही भरोसा जताया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
योगी की वापसी के 7 बड़े कारण, 37 साल बाद बना रिकॉर्ड

योगी की वापसी के 7 बड़े कारण, 37 साल बाद बना रिकॉर्ड

पंजाब में चली आप की झाड़ू , CM पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने हासिल की बड़ी जीत

पंजाब में चली आप की झाड़ू , CM पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने हासिल की बड़ी जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend