ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब में चली आप की झाड़ू , CM पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने हासिल की बड़ी जीत

पंजाब अब आप का हो गया है। दिल्ली की सरहद के बाहर आप न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इधर, विधानसभा चुनाव में हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in प्रदेश
0
पंजाब में चली आप की झाड़ू , CM पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने हासिल की बड़ी जीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी  क्लीन स्वीप के तरफ बढ़ रही है। अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी को 117 में से 91 सीटें मिलती दिख रही है। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान सिंह धुरी विधानसभा सीट से 38000 वोटों से बड़ी जीत हासिल की हैं. उन्हें कुल 72873 वोट मिले. जबकि, उनके विरोधी कांग्रेस पार्टी के दलबीर सिंह गोल्डी को मात्र 22105 वोट मिले हैं. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार को 5680 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के प्रत्याशी को मात्र 5220 वोट मिले हैं.

‘इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई’
अब तक के रुझानों के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को 90 सीटें मिलती दिख रही हैं. पार्टी की संभावित जीत से उत्साहित आम के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।

इधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 13 हजार तो सुखबीर सिंह बादल 12 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं। मौजूदा CM चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है।

Koo App

शाम 4 बजे हम अपने पैतृक गांव सतोज पहुंचेंगे और आशीर्वाद लेंगे…

– Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 10 Mar 2022

Koo App

”ਉੱਗਣ ਵਾਲੇ ਉੱਗ ਪੈਂਦੇ ਨੇ ਪਾੜ ਕੇ ਸੀਨਾ ਪੱਥਰਾਂ ਦਾ” ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਇਸ ਇਨਕਲਾਬ ਲਈ ਲੱਖ ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ #AAPSweepsPunjab

View attached media content

– Aam Aadmi Party – Punjab (@AAPPunjab) 10 Mar 2022

Koo App

वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरु जी दी फतेह! पंजाब में भाजपा के प्रति समर्थन जताने के लिए मैं सभी पंजाबी भाइयों – बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा को जिन सीटों पर बढ़त है, मैं सभी आदरणीय मतदाताओं को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा के पक्ष में दिया गया एक भी वोट व्यर्थ नहीं जाएगा। नया पंजाब की मुहिम रुकेगी नहीं। धन्यवाद, अभिनंदन! #Punjab

– Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 10 Mar 2022

काउंटिंग अपडेट्स..

  • आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान धूरी से रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीत गए हैं।
  • CM चरणजीत चन्नी ने कल कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, वे कल ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं।
  • फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के वर्किंग प्रधान कुलजीत नागरा हारे, आप के लखबीर सिंह राय जीते।
  • कोटकपूरा से आम आदमी पार्टी के कुलतार संधवां ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।
  • लुधियाना वेस्ट से मंत्री भारत भूषण आशु 7440 वोटों से हारे, उन्हें आप के गुरप्रीत गोगी ने हराया।
  • खरड़ से पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान जीतीं, वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।
  • जालंधर सेंट्रल से आप के रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी को 163 मतों से हरा दिया है।
  • कपूरथला सीट से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह चुनाव जीत गए हैं।
  • CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके कई मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
  • गिद्दड़बाहा से ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अकाली कैंडिडेट हरदीप डिंपी ढिल्लो को कड़े मुकाबले में हराया।

केजरीवाल ने जीत पर बधाई दी
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान के साथ फोटो ट्वीट की। इसमें उन्होंने AAP की जीत को इंकलाबी बताया है।

नेताओं के घरों पर हार-जीत का असर
चुनावी हार-जीत का अंदाजा नेताओं के घरों को देखकर भी लगाया जा सकता है। पंजाब जीतने वाले भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है। उनके घर सुबह से जलेबियां भी बन रही थीं। दूसरी तरफ मौजूदा CM चरणजीत चन्नी और अकाली लीडर सुखबीर सिंह बादल के घर सन्नाटा पसरा है। तस्वीरों में देखकर आप खुद समझ सकते हैं कि नेताजी के घर पर जीत की रौनक और हार की मायूसी कैसे रिफ्लेक्ट होती है।

पंजाब की राजनीति से जुड़ी 6 दिलचस्प बातें

1. पंजाब ज्यादातर समय कांग्रेस का गढ़ रहा
2017 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 66% था। ये कांग्रेस का दूसरा बड़ा वोट शेयर था। 1992 के चुनावों में कांग्रेस का वोट शेयर 74% था। राज्य के 22 मुख्यमंत्रियों में से 14 मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के रहे हैं।

2. दलित वोट की अहम भूमिका
भारत की अनुसूचित जाति (SC) की आबादी का पंजाब में अनुपात (31.9%) सबसे ज्यादा है। हालांकि, जाट सिख (जनसंख्या का 20%) यहां की राजनीति पर हावी है। चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के अंतिम गैर-जाट सिख मुख्यमंत्री (1972-77) थे।

3. मालवा जीतने वाला पंजाब जीतता है
सतलुज नदी के साउथ बेल्ट से पंजाब विधानसभा में 69 सदस्य जाते हैं। आम तौर पर, जो भी इस क्षेत्र में जीतता है उसके पास सरकार बनाने का अच्छा मौका होता है। हालांकि, 2007 में उपवाद भी दिखा था। यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, लेकिन शिअद-भाजपा गठबंधन सत्ता में आया था।

4. भाजपा से पहले अकालियों ने कांग्रेस को धोखा दिया था
स्वतंत्र भारत में पंजाब राज्य में बनी पहली सरकार में, मुख्यमंत्री गोपी चंद भार्गव के नेतृत्व में कांग्रेस और अकालियों के बीच गठबंधन हुआ था। लेकिन, यह लंबे समय तक नहीं चला। सिखों की सुरक्षा की मांग से इनकार के बाद अप्रैल 1949 में सरकार गिर गई थी। इसके चलते राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह शिअद से कांग्रेस में चले गए थे।

5. पंजाब ने भारत को एक PM और राष्ट्रपति दिया, पाक में भी ऐसा ही
पंजाब ने भारत को एक राष्ट्रपति दिया है – ज्ञानी जैल सिंह। जैल सिंह 1982 से 1987 तक राष्ट्रपति रहें। वह भारत के पहले और एकमात्र सिख राष्ट्रपति हैं। पंजाब ने भारत को एक प्रधान मंत्री भी दिया है – डॉ मनमोहन सिंह जो दो कार्यकाल, 2004-14 के लिए इस पद पर थे।

मुहम्मद जिया-उल-हक 1978 से 1988 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहें। जिया-उल-हक अविभाजित भारत में 1924 में पंजाब राज्य के जालंधर में पैदा हुए थे। पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री, इमरान खान के परिवार के मातृ पक्ष जालंधर से हैं। वे विभाजन के दौरान लाहौर चले गए थे।

6. 1966 के बाद कोई भी गैर-सिख CM नहीं बना
1966 में संसद ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम पारित किया था। इसके बाद, मॉडर्न स्टेट ऑफ पंजाब और नए राज्य हरियाणा के निर्माण का रास्ता खुला। तब से लेकर अब तक यहां हर मुख्यमंत्री सिख रहा है।

पंजाब के सियासी हालात ग्राफिक्स से समझिए
पंजाब में पिछले 5 चुनाव का वोटिंग ट्रेंड देखें तो कांग्रेस और अकाली दल ही सत्ता में काबिज रहे हैं। वहीं, इस बार वोटिंग में पिछली बार से 5% की कमी आई थी। पिछले चुनाव यानी 2017 में कांग्रेस ने 77 सीटों पर बंपर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
भाजपा के जीत पर  में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

भाजपा के जीत पर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्राण फूंकने आई थीं, लेकिन कांग्रेस को ही फूंक कर चली गई

प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्राण फूंकने आई थीं, लेकिन कांग्रेस को ही फूंक कर चली गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend