कहते हैं कि वक्त की मार में आवाज़ नहीं होती। आज से 25 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए सत्ता में आने से महज़ 1 वोट भारी पड़ गया था, तब पार्टी के कम सदस्य होने और हार का सामना करने पर कांग्रेस ने भाजपा की खूब खिल्ली उड़ाई थी। लेकिन वक्त का तकाज़ा देखिए, आज उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने का आलम कुछ यों रहा कि एक बार फिर भाजपा सत्ता में आ गई है और कांग्रेस को मात्र दो सीटों से औंधे मुँह की खानी पड़ी है।
जहां भाजपा 5 में से 4 राज्यों में अपनी जीत का परचम लहरा रही है, वहीं कांग्रेस किसी एक राज्य में अपनी छोटी-मोटी जगह भी कायम कर पाने में विफल रही है। इस पर कई यूज़र्स स्वदेशी बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप पर कांग्रेस को वक्त की मार याद दिलाते हुए पार्टी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूज़र ने तो 25 वर्ष पहले महज़ 1 वोट से भाजपा सरकार के गिरने पर माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के भावनात्मक शब्दों की याद कांग्रेस को दिला दी है। कू करते हुए यह यूज़र कहता है:
भाजपा के स्तम्भ आदरणीय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा कांग्रेस को दिया गया हार्दिक आशीर्वाद आज सत्य सिद्ध हो रहा है।
सादर 🙏
इस पोस्ट के साथ यूज़र ने न्यूज़पेपर की एक क्लिप साझा की है, जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है:
आज हमारी सरकार मात्र 1 वोट से गिर गई है। हमारे कम सदस्य होने पर कांग्रेस हम पर हँस रही है। लेकिन मेरी बात कांग्रेस कतई न भूले। एक दिन आएगा जब पूरे भारत में हमारी सरकार होगी और पूरा देश कांग्रेस पर हँस रहा होगा।
– अटल बिहारी वाजवेयी
1997 में एनडीए सरकार गिरने पर
#चुनाव परिणाम कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 1 सीट मिल रही है। प्रियंका नहीं यह आँधी है, जहाँ भी जाती है जमानत जप्त करवाती हैं।
कुछ भी कहें, आशीर्वाद फल ही गया और अटल बिहारी वाजपेयी
इन सबसे परे एक बात जो सभी का ध्यान आकर्षित करती है, वह है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्टेटमेंट। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में भाजपा की जीत का डंका बजाते हुए स्मृति ने कहा:
“प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्राण फूंकने आई थीं, लेकिन कांग्रेस को ही फूंक कर चली गई हैं।”
अभी तक के परिणामों से यह साफ है कि जहाँ भाजपा का आँकड़ा ढाई सौ सीटों से ऊपर रहने वाला नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस की झोली में सिर्फ 2 सीटें ही आ सकी हैं।
खैर, परिणाम कुछ भी हो, भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं की भगवान में रूचि खूब बढ़ा दी है, जैसा कि बीते कुछ महीनों में प्रियंका, राहुल और भी बड़े नेता मंदिरों में मत्था टेकते और सभाओं में मंत्र उच्चारण करते दिखाई दिए। एक वीडियो में प्रियंका भरी सभा में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रही हैं, इस पर भी यूज़र्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया और कहा कि बस भी करो मोदी जी, और क्या-क्या करवाओगे इन लोगों से..
कांग्रेस का बुरा हाल
देश पर 70 सालों से कांग्रेस के छाए काले बादल अब छट गए हैं, यह हम नहीं पाँचों राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम कह रहे हैं, जिनमें से एक पर भी पार्टी अपनी धाक नहीं जमा पाई है। ढेरों रैलियाँ आदि का भी असर देखने को नहीं मिला।
इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान प्रियंका वाड्रा ने संभाली थी। प्रियंका ने यूपी में नारी हूँ, लड़ सकती हूँ के नारे से यूपी विधानसभा चुनाव में कदम रखा था, लेकिन प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस की यह दुर्दशा हो गई कि यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू तमकुही राज सीट से खुद पीछे चल रहे हैं। यूपी में कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 3 फीसदी रह गया। कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव से भी कम सीटें मिली थीं। 2017 में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार उसे 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि कुछ कारनामा होगा और पार्टी भारी मात्रा में सीटों को झपट लेगी।






