ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा की प्रचंड जीत पर सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे सोशल मीडिया यूजर्स

UB India News by UB India News
March 10, 2022
in Lokshbha2024, मनोरंजन
0
भाजपा की प्रचंड जीत पर सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे सोशल मीडिया यूजर्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं और जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश में 30 साल बाद, योगी आदित्यनाथ एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। तीन दशक के इतिहास में किसी सरकार को लगातार दो कार्यकाल तक जन सेवा करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन योगी का शासन और मोदी का भाषण, सपा के 22 में बदलाव जैसे नारों पर भारी पड़ गया। खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी की 403 विधानसभा सीटों में भाजपा 268 सीटें जीतती नजर आ रही है। जबकि मुख्य विपक्ष मानी जा रही समाजवादी पार्टी 130 सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस को किसी नए सर्जन की जरूरत आन पड़ी है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी कांग्रेस अति गंभीर स्थिति से गुजर रही है। दूसरी तरफ पंजाब में बड़ा सत्ता परिवर्तन करते हुए 92 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।

पंजाब को छोड़ दें तो अन्य चार राज्यों के रुझानों में भाजपा की बढ़त को देखते हुए सोशल मीडिया पर चुटकुलों और मीम्स का दौर शुरू हो गया है। ट्विटर, फेसबुक से लेकर कू ऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक, यूजर्स साइकिल पर बुलडोजर और नहीं आ रहे हम 22 में, फिर कोशिश करेंगे 27 में जैसे नारों के साथ खूब मजे ले रहे हैं।

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

उद्यमी अरुण पुदुर ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की तस्वीर शेयर करते हुए कटाक्ष किया कि उन्हें अपने ट्विटर यूजर्स बढ़ाने के लिए बीजेपी की जीत का कैम्पेन करना चाहिए और प्रियंका गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को नहीं भूलना चाहिए।

Koo App

Thank You @RahulGandhi May your Twitter followers grow while you campaign for @BJP4India and help it win elections. Not to forget the great contribution by @priyankagandhi . #ElectionResults

View attached media content

– Arun Pudur (@arunpudur) 10 Mar 2022


जम्मू यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान से एमए कर रहे अशविंदर चिब ने एक फनी मीम कू करते हुए लिखा, आप पंजाब जीतने का दावा कर रही है, बीजेपी यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में जीत रही है लेकिन कांग्रेस इनकी जीत पर आश्चर्यचकित नजर आ रही है।

Koo App

AAP: We won in Punjab BJP: We won in Manipur, Uttarakhand and UP Congress: 👇👇 #electionresults

View attached media content

– Ashvinder Chib🇮🇳 (@Ashvinderchib) 10 Mar 2022


वहीं, अक्षय आनंद नाम के एक यूजर ने Koo पर लिखा “ब्रेकिंग न्यूज.. उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना, तेज़ रफ़्तार से आ रही साइकिल को बुलडोजर ने रौंदा।

Koo App

बैंकिंग न्युज उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना 😅😅😅 तेज़ रफ़्तार से आ रही साईकिल को बुलदोजर ने रौंदा।😁😁😁😁

– अक्षय आनंद (@अक्षय_आनंद) 10 Mar 2022


पत्रकार हेमंत पाठक ने यूपी रोडवेज के पीछे टंगी साइकिल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “और इस तरह उत्तर प्रदेश की जागरूक सनातनी जनता ने साइकिल की घर वापसी करवा दी..”

Koo App

और इस तरह उत्तर प्रदेश की जागरूक सनातनी जनता ने साइकिल की घर वापसी करवा दी.. #BJPWinningUP #YogiJiOnceAgain

View attached media content

– Hemant Pathak (@hemant_pathak) 10 Mar 2022


जल्द ही असल नतीजे सभी के सामने होंगे लेकिन कम से कम यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर जैसे राज्यों में बहुमत से ऊपर चल रही भाजपा ने सोशल मीडिया यूजर्स को विरोधियों के भरपूर मजे लेने का मौका दे दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post

Top 10 YouTube Clips About Best Porn

Tips For Being a Very good Wife

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend