शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही है. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं कि ये फिल्में शुक्रवार को कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1( Raja Shivaji Box Office Day 1 Live)
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है. उन्होंने इस फिल्म को निर्देशित भी किया है. छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड ये फिल्म एक मई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसे हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया डिसूजा सहिक कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में हैं. राजा शिवाजी के बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की उम्मीद है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक राजा शिवाजी ने दोपहर 3.30 बजे तक 4.82 करोड़ की कमाई कर डाली है.
- इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 30.2% दर्ज की जा रही है.
नोट:- राजा शिवाजी की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.
एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1( EK Din Box Office Day 1 Live)
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक दिन भी 1 मई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है. इस फिल्म को लेकर खास चर्चा नहीं है ऐसे में इसके ओपनिंग डे पर कोई कमाल करने की उम्मीद नहीं है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक एक दिन ने दोपहर 3.30 बजे तक 0.35 करोड़ की कमाई की है
- इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 14.0% दर्ज की जा रही है.
नोट:- एक दिन की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.
पैट्रियट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1( Patriot Box Office Day 1 Live)
मोहनलाल और ममूटी की इस फिलम को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. फिल्म में नयनतारा और फहल फासिल ने भी अहम रोल प्ले किया है. बता दें कि पैट्रियट ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर डाली थी जिसके बाद इससे वर्ल्डवाइड 25 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.
- वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक पैट्रियट ने दोपहर 3.30 बजे तक 3.73 करोड़ की कमाई की है
- इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 65% दर्ज की जा रही है.
नोट:- पैट्रियट की पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44 ( Dhurandhar 2 Box Office Day 44 Live)
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 44 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है. यहां तक कि तमाम नई फिल्में रिलीज होने के बाद भी ये टिकट खिड़की पर जमी हुई है और अच्छी कमाई भी कर रही है. फिल्म के 7वें शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 ने दोपहर 2 बजे तक 0.57 करोड़ की कमाई की है
- इसकी दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 30.0% दर्ज की जा रही है.
नोट:- धुरंधर 2 की 44 दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.







