ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

UB India News by UB India News
July 22, 2026
in BREAK, Breaking News, विपक्ष
0
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

RELATED POSTS

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित…….

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि जिन मुद्दों पर नोटिस दिए गए हैं, उन पर बाद में चर्चा की जाएगी. बिरला ने सदन को स्थगित करने से पहले कहा, “अभी प्रश्नकाल चल रहा है. यह महत्वपूर्ण है. प्रश्नकाल के बाद, मैं उन मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए तैयार हूं जिनके लिए आपने नोटिस दिए हैं. आप जितनी देर चाहें चर्चा कर सकते हैं. लेकिन पहले से तय करके किया गया व्यवधान ठीक नहीं है.”

सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!

नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन और मांगों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता चाहे सड़क पर एक साथ दिख रहे हों लेकिन सदन के भीतर एक राय नहीं दिख रही है. आज दोपहर बारह बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब हंगामा हो रहा था. अखिलेश यादव समेत सपा के सांसद भी अपनी आवाज उठा रहे थे और अपनी बात रखना चाहते थे. अखिलेश यादव अपनी बात कहना चाह रहे थे लेकिन स्पीकर ने कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को बोलने के लिए कहा. उनके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोलने लगे. हालांकि, बाद में अखिलेश ने इशारों में वेणुगोपाल से जुड़ी बहस का खंडन भी किया है.

वेणुगोपाल से बहस पर अखिलेश ने क्या कहा?

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने साफ किया है कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो फिर बातचीत हो.केसी वेणुगोपाल के साथ उनकी बहस से जुड़ी खबरों का अखिलेश इशारों में खंडन किया है. अखिलेश के करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्होंने ‘डील’ से जुड़ा तंज स्पीकर पर कसा था ना कि कांग्रेस के लिए.

बता दें कि लोकसभा में नीट पेपर लीक के मुद्दे पर बोलने का मौका सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस को दिए जाने पर भी अखिलेश नाराज हो गए थे. स्पीकर ओम बिरला के सामने आपत्ति जताते हुए अखिलेश ने कहा कि आपने बीजेपी-कांग्रेस को बोलने का मौका दिया, क्या आपने इनसे समझौता कर लिया. अध्यक्ष जी, यह पक्ष बिल्कुल ठीक नहीं है. ये युवा-छात्र हम सभी के हैं. हम सभी उनके लिए लड़ रहे हैं. ये मामला बीजेपी, कांग्रेस या सपा का नहीं बल्कि छात्रों का है. अब केसी वेणुगोपाल के साथ उनकी तीखी बहस का मामला सामने आया है.

सूत्रों के मुताबिक, इस दावे को लेकर केसी वेणुगोपाल ने अखिलेश से सवाल-जवाब किए. वहीं सपा मुखिया ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि इस्तीफे बाद में भी दिए जा सकते हैं. सबसे पहले, हमें छात्रों पर की गई बर्बरता के लिए जवाब चाहिए. इसी मुद्दे पर दोनों के बीच बहस हो गई.

सदन में भी अखिलेश को आया गुस्सा

नीट मामले पर अखिलेश ने सदन में कहा था कि यह मामला कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या भाजपा का नहीं है, बल्कि यह नौजवानों और छात्रों का है. अगर छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो हम सड़कों पर आएंगे. उन्होंने विरोध प्रदर्शनों से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना की और आरोप लगाया कि प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया. सरकार ने छात्रों के साथ जैसा बर्ताव किया, उनके हाथ-सिर तोड़े गए, उनके कपड़े फाड़े गए.

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ 

सूत्रों के अनुसार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी वेणुगोपाल और अखिलेश यादव के बीच बातचीत होती रही. वेणुगोपाल ने अखिलेश से पूछा कि इस्तीफे की मांग पर जोर क्यों नहीं दिया? उन्होंने आगे कहा कि यह तो छात्रों की मांग है जो हम यहां उठा रहे हैं. अखिलेश ने यह भी शिकायत की कि कांग्रेस के शीर्ष नेता अन्य विपक्षी दलों को बिना बताए और बिना उन्हें भरोसे में लिए कल पीएम आवास के बाहर धरने पर क्यों चले गए? जबकि पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर वही पहुंचे थे. इसके बाद अखिलेश यादव ने स्पीकर से मुलाकात भी की.

कांग्रेस को मौका मिलने पर अखिलेश नाराज

इससे पहले, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सदन में नीट का विषय उठाया और व्यापक चर्चा की मांग की. इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभी पक्षों की राय आ चुकी है. आप (समाजवादी पार्टी) भी चर्चा चाहते हैं, वे (कांग्रेस) भी चर्चा चाहते हैं और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन इस तरह सदन की गैलरी में खड़े होकर चर्चा नहीं हो सकती. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

विपक्ष अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी और NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है. साथ ही, परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े विवाद को संभालने के तरीके को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहा है.
मानसून सत्र के पहले और दूसरे दिन भी विपक्षी दलों के शोर-शराबे से कोई भी कामकाज नहीं हो सका है. सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल पाया. नीट प्रश्नपत्र लीक मामले और इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण पहले 20 जुलाई को और फिर 21 जुलाई को राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और अंत में दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

दीपके ने की वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. दीपके ने एक्स पर वीडियो शेयर कहा, ‘देश को आपकी जरूरत है और आपकी जान बहुत कीमती है, जिसे और जोखिम में नहीं डाला जा सकता. जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.’

कई मेट्रो स्टेशनों के अंदर नारेबाजी

दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक समेत 13 स्टेशनों को बंद कर दिया है. जो युवा-छात्र जंतर-मंतर पर जाना चाहते थे, उन्हें वहां पहुंचने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद कई मेट्रो स्टेशनों के अंदर नारेबाजी की गई.

मनोज जारांगे पहुंचे जंतर-मंतर

मराठा आंदोलन के बड़ा चेहरा मनोज जारांगे ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है. अभिजीत दीपके ने पोस्ट कर कहा, ‘दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर आकर छात्रों का साथ देने के लिए मैं मराठा आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल सर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. जारांगे सर ने हमारे आंदोलन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की हमारी मांग का समर्थन किया है.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित…….

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित…….

by UB India News
July 22, 2026
0

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्हें असंसदीय...

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

by UB India News
July 22, 2026
0

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 22, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया,...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं...

Next Post
मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ........

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित…….

असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे सत्र के लिए निलंबित.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend