ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा के जीत पर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

राजधानी पटना में भाजपा राष्ट्रिय ओबीसी मोर्चा की सदस्य अर्चना रॉय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर ढोल नगाड़े बजाए और एक दूसरे को गुलाल लगाया।

UB India News by UB India News
March 11, 2022
in पटना, भाजपा
0
भाजपा के जीत पर  में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

राजधानी पटना में भाजपा राष्ट्रिय ओबीसी मोर्चा की सदस्य अर्चना रॉय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में लगाये गुलाल , जमकर बजाए ढोल नगाड़े

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों के चुनाव रुझान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में विगत दो सालों से पूरा विश्व आर्थिक दिक्कतें झेल रहा था, लेकिन पीएम मोदी ने जो कार्य किए है, और उसी कार्यों को पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियों ने जमीन पर उतारने का काम किए हैं। यूपी में पूरे देश की भाजपा विरोधी शक्तियां लगी हुई थी, उन सभी को तोड़ते हुए योगी के पक्ष में चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं की जीत हुई है।

राजधानी पटना में भाजपा राष्ट्रिय ओबीसी मोर्चा की सदस्य अर्चना रॉय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में लगाये गुलाल , जमकर बजाए ढोल नगाड़े

40 वर्षां में दोबारा नहीं बनी किसी की सरकार
विगत 40 वर्षों में यूपी में किसी की सरकार दोबारा नहीं बनी। यह पीएम मोदी जी के गरीब कल्‍याणकारी योजनाओं की देन है। योगी जी ने विधि-व्‍यवस्‍था सुधारी, केंद्र की योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू किया। डा. जायसवाल ने कहा कि हमारे लिए जीत-हार मायने नहीं रखता। हमारे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। भाजपा के शासन पर हर गरीब जनता को यकीन है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि वहां की जनता ने जनादेश दे दिया है। वहां हारने के बाद ईवीएम को दोष देना जनादेश का अपमान है। वहीं मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि उत्‍तरप्रदेश में बुलडोजर बाबा के नेतृत्‍व में सरकार बनेगी। इसके लिए उस सांस्‍कृतिक भूमि की जनता को बधाई देते हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

यूपी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलने की खुशी में गुरुवार को बिहार के पटना और सुपौल समेत कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राजधानी पटना में भाजपा राष्ट्रिय ओबीसी मोर्चा की सदस्य अर्चना रॉय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर ढोल नगाड़े बजाए और एक दूसरे को गुलाल लगाया।

पटना में भाजपा राष्ट्रिय ओबीसी मोर्चा की सदस्य अर्चना रॉय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल , मंत्री नितिन नवींन सहित तमाम नेताओं को गुलाल लगाया

वहीं दूसरी ओर सुपौल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सुपौल में जश्न के दौरान मौके पर नलिन जायसवाल अशोक सम्राट दीपक दुबे ओम प्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पांच राज्यों के चुनावों के रुझानों में चार राज्यों में भाजपा को मिली बढ़त के बाद बिहार विधानसभा का दृश्य बदला नजर आया। भाजपा के विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में रंग और गुलाल लगाकर विधानसभा चुनाव में मिलती जीत की खुशी मनाई। इस दौरान, विधायकों ने विधानसभा के बाहर पहले ‘बम-बम काशी बोल रहा है, पूरा भारत डोल रहा है’, जय श्री राम , हर हर महादेव के नारे लगाए ।

सदन के भीतर जाकर भी भाजपा विधायकों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इसका विरोध राजद के विधायकों ने किया। राजद विधायक ने इसपर आपत्ति जाहिर की और कहा कि सदन में भोलेनाथ का मंदिर ही बनवा दिया जाए।

राजद विधायक की आपत्ति के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि हर व्यक्ति के अंदर मंदिर है। अलग से मंदिर बनवाने की क्या जरुरत है। इसके बाद अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को शांत कराया, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

शुरूआती रुझानों में मिल रही बढ़त से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुश हैं। विधानसभा में भाजपा विधायक संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शहरी क्षेत्र में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने संबंधित जमीन उपलब्ध कराए जाने को लेकर प्रश्न किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को मिल रही जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके संकल्प की चर्चा भी कर दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्राण फूंकने आई थीं, लेकिन कांग्रेस को ही फूंक कर चली गई

प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्राण फूंकने आई थीं, लेकिन कांग्रेस को ही फूंक कर चली गई

भाजपा की प्रचंड जीत पर सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे सोशल मीडिया यूजर्स

भाजपा की प्रचंड जीत पर सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे सोशल मीडिया यूजर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend