ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योगी की वापसी के 7 बड़े कारण, 37 साल बाद बना रिकॉर्ड

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
योगी की वापसी के 7 बड़े कारण, 37 साल बाद बना रिकॉर्ड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद योगी सरकार (Yogi Government) फिर से सत्ता में वापसी कर रही है. 37 साल बाद बन रहे इस रिकॉर्ड के पीछे कई अहम कारण हैं. हालांकि रुझान बता रहे हैं कि फिलवक्त बीजेपी (BJP) को 300 प्लस सीटें नहीं मिल रही हैं औऱ सपा 120 के लगभग सीटें जीत रही है. यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) को 2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से सेमी फाइनल करार दिया जा रहा था. हालांकि राजनीतिक पंडितों की मानें तो योगी सरकार सरकार में वापसी के लिए आत्मविश्वास से लबरेज रहे. संभवतः इसकी झलक उनके द्वारा इस साल पेश किए गए सूबे के बजट में दिखी. इसमें उन्होंने चुनाव के मद्देनजर लोकलुभावन घोषणाएं नहीं कर पंचवर्षीय योजनाओं के लिहाज से प्रावधिन किए थे. अब जब योगी सरकार इतिहास बना रही है, तो देखना होगा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत की बड़ी वजहें क्या रहीं. आइए देखते हैं क्या रही वजह…

केंद्र सरकार की योजनाएं
प्रधानमंत्री आवास, राशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि योजना, उज्जवला 2.0, बिजली कनेक्शन, मुद्रा लोन समेत व्यापारियों महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए लागू की गई योजनाएं शामिल हैं.

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

मुफ्त कोरोना वैक्सीन
सरकार की ओर से सबको कोरोना की मुफ्त वैक्सीन भी प्रमुख कारण है.

योगी का बुल्डोजर और कानून व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इनका सफल क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुख है.

बड़े नेताओं का असर
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले छह महीने से भाजपा की पूरी मशीनरी लगी रही. पीएम नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा गया. भाजपा की जन विश्वास यात्रा ने पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया.

बूथ स्तर की सक्रियता
जिलों में विधानसभा स्तर तक बनी चुनाव संचालन समितियों के माध्यम से भाजपा ने हर बूथ स्तर तक की निगरानी सुनिश्चित की.

सभी वर्गों से समन्वय
भाजपा ने सभी सामाजिक वर्गों के बीच संपर्क का सघन अभियान चलाया. महिलाओं, युवाओं के साथ ही सभी सामाजिक वर्गों/जातियों के बीच अपनी पैठ और गहरी की जिसका नतीजा यह रहा कि भाजपा को सभी वर्गों का वोट मिला. सब बीजेपी के पक्ष में जुटे रहे. पन्ना प्रमुखों ने घर-घर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया.

बिखरा विपक्ष
पीएम मोदी और योगी सरकार ने राजनीति में परिवारवाद और गुंडागर्दी को मुख्य मुद्दा बनाया गया. सपा ने ऐसे में जिन दागी चेहरों को टिकट दिए, उन्होंने भी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी का साथ दिया.

मिशन 2024 के नायक होंगे योगी

योगी आदित्यनाथ ऐसे प्रदेश में भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं जो 2024 के मिशन में भी पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाएगा। 2014 में 73 और 2019 में 62 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में यूपी से गई। इस ट्रैक रिकॉर्ड को बनाए रखने का दारोमदार योगी पर है। इस जीत से एक बात पक्की हो गई कि यूपी में योगी का विकल्प कोई नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले कुछ महीनों तक चली खींचतान को अब बहुत पुराना इतिहास ही मान कर चलना चाहिए। योगी ने अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाकर पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियों की कतार में अपनी लाइन सबसे आगे कर ली है। किसान आंदोलन और लखीमपुर की घटना के बाद भाजपा का कमबैक ये संदेश देता है कि पार्टी की विचारधारा से समझौता किए बगैर अगर कोई नेता सारे विपक्षी मॉड्यूल को ध्वस्त कर सकता है तो वो योगी हैं।

Koo App

उत्तर प्रदेश चुनाव में #भाजपा की शानदार विजय पर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रदेश की जनता एवं मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत डबल इंजन सरकार के सुशासन, सुरक्षा और जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे का प्रतीक है। #UPElections2022

View attached media content

– Dr Pradip Varma (@PKVarmaRanchi) 10 Mar 2022

Koo App

35 वर्षों की पुरानी परम्परा को तोड़ते हुए यूपी की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपी है। यूपी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। मा. प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने 5 वर्षों तक यूपी की जनता की समर्पित भाव से सेवा की है। विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं।

– Radha Mohan Singh (@RadhamohanBJP) 10 Mar 2022

Koo App

खत्म हो गया जात-पात.. जीत गया राष्ट्रवाद! #BJPWinningUP

View attached media content

– Meenakashi Lekhi (@m_lekhi) 10 Mar 2022

Koo App

विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पार्टी की विकास की राजनीति और सक्षम नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर है। इस विशाल विजय के लिए भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

View attached media content

– Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) 10 Mar 2022

Koo App

मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी , मा. गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मा. प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम को पराकाष्ठा पर पहुंच कर भाजपा को पुनः सत्ता में लाने का काम किया है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

– Radha Mohan Singh (@RadhamohanBJP) 10 Mar 2022

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
पंजाब में चली आप की झाड़ू , CM पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने हासिल की बड़ी जीत

पंजाब में चली आप की झाड़ू , CM पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने हासिल की बड़ी जीत

भाजपा के जीत पर  में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

भाजपा के जीत पर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend