ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

काशी, मथुरा और अयोध्या में मंदिर वाली सीटों पर सबकी नजर

UB India News by UB India News
March 11, 2022
in अध्यात्म
0
काशी, मथुरा और अयोध्या में मंदिर वाली सीटों पर सबकी नजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की सियासत में उत्तर प्रदेश की धर्मनगरियों की खूब चर्चा है। हिन्दुत्व का केंद्र माने जा रहे अयोध्या के लोग क्या राम के नाम पर सरकार बना रहे हैं। या राम के नाम पर विस्थापित हुए लोग गुस्सा जाहिर करेंगे? काशी विश्वनाथ मंदिर वाली वाराणसी दक्षिण सीट पर क्या भाजपा का परचम लहराएगा या महंत के समाजवादी बेटे किशन दीक्षित पर लोग भरोसा जताएंगे? अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी…. भाजपा का यह स्लोगन ब्रज के वोटर्स के मानस पर कितना असर डालेगा? ऐसे ही योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के वोटर्स बाबाजी को फिर CM हाउस भेजेंगे या मठ में बुलाएंगे? प्रयागराज में युवाओं का गुस्सा इस बार किसके खिलाफ जाएगा? मतगणना के दिन पूरे देश की नजर उत्तरप्रदेश की इन धर्मनगरियों पर आ चुकी है।

आइए जानते हैं धर्मनगरियों की राजनीति…लेकिन इससे पहले जानते हैं कि अभी यहां भाजपा और सपा के पास कितनी-कितनी सीटें हैं?

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

रामजन्मभूमि की अयोध्या सदर पर 2012 को छोड़कर 30 साल से भाजपा का कब्जा है।
रामजन्मभूमि की अयोध्या सदर पर 2012 को छोड़कर 30 साल से भाजपा का कब्जा है।

अयोध्या : यहां सदर, गोसाईगंज, बीकापुर, बिल्कीपुर और रूदौली सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। रामजन्मभूमि की अयोध्या सदर पर 2012 को छोड़कर 30 साल से भाजपा का कब्जा है।

चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे

  1. राजमन्मभूमि सड़क बनाने के लिए एक हजार से ज्यादा दुकानों को हटाया।
  2. युवाओं के रोजगार का मुद्दा।
  3. अयोध्या में रामजन्मभूमि का निर्माण, धार्मिक पर्यटन से रोजगार बढ़ाने का दावा
  4. 15 हजार छोटे मंदिरों से जुड़े लोगों के बेरोजगार होने का मुद्दा

यहां चुनाव इन्हीं मुद्दों पर लड़ा गया है।

मथुरा को और भव्य बनाने का मुद्दा भी चुनाव में शामिल रहा।
मथुरा को और भव्य बनाने का मुद्दा भी चुनाव में शामिल रहा।

मथुरा : यहां छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव 5 सीटें हैं। इसमें केवल मांट में बसपा है। बाकी 4 सीटें भाजपा के पास है।

चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे

  1. यमुना में प्रदूषण
  2. बेरोजगारी

अमित शाह ने यहां आकर कहा कि अयोध्या और काशी की तरह मथुरा को भी भव्य और दिव्य बनाएंगे। अब देखना यही होगा कि क्या बेरोजगारी की बात पर युवा गुस्सा दिखाएंगे या मथुरा की भव्यता का मुद्दा अपना रंग दिखाएगा।

काशी की मौजूदा स्थिति में 9 में 8 सीटें भाजपा गठबंधन और एक निर्दलीय के पास है।
काशी की मौजूदा स्थिति में 9 में 8 सीटें भाजपा गठबंधन और एक निर्दलीय के पास है।

काशी : पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, दक्षिण, कैंट, सेवापुरी में 8 सीटें भाजपा व गठबंधन के पास हैं। सिर्फ अजगरा में निर्दलीय है। इस बार, हालांकि, हालात बदले हुए हैं। दक्षिण में मंदिर वाली सीट पर भाजपा उम्मीदवार को सपा के किशन दीक्षित ने मुश्किल में डाल दिया है।

चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे

  1. काशी कॉरिडोर
  2. बुनकरों की समस्याएं
  3. गंगा नदी की सफाई

भाजपा इसे माइल स्टोन बताती रही, लेकिन विपक्ष ने रोजगार के सवाल पर भाजपा की खूब घेरेबंदी की। विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद यहां युवाओं के रोजगार के लिए कोई कारखाने शुरू नहीं किए गए।

1 पर बसपा बाकी 8 पर भाजपा। गोरखपुर में कुल 9 सीटें हैं।
1 पर बसपा बाकी 8 पर भाजपा। गोरखपुर में कुल 9 सीटें हैं।

गोरखपुर : कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरीचौरी, बांसगांव में भाजपा है। चिल्लूपार में बसपा जीती थी।

चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे

  1. कानून व्यवस्था
  2. बेरोजगारी

मनीष गुप्ता हत्याकांड से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

प्रयागराज में 8 सीटें भाजपा व गठबंधन के पास, 2 बसपा व 1 पर सपा काबिज।
प्रयागराज में 8 सीटें भाजपा व गठबंधन के पास, 2 बसपा व 1 पर सपा काबिज।

प्रयागराज : फाफामऊ, फुलपुर, मेजा, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा में भाजपा जीती थी। कोरांव में भाजपा गठबंधन से अपना दल एस जीती थी। प्रतापपुर में बसपा, हंडिया में बसपा, करछना में सपा जीती थी।

चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे

  1. युवाओं में भर्ती परीक्षाओं में देरी व धांधली

अब देखना दिलचस्प है कि क्या युवाओं का वोट किधर जाएगा।

आइए जानते हैं किसी धर्मनगरी में कौन आगे

  • अयोध्या
विधानसभा भाजपा सपा नतीजे
अयोध्या सदर वेद प्रकाश गुप्ता तेजनारायण काउंटिंग होगी
गोसाईगंज आरती तिवारी अभय सिंह काउंटिंग होगी
बीकापुर अमित सिंह चौहान आनंद सेन काउंटिंग होगी
रुदौली रामचंद्र यादव राजेंद्र चौधरी काउंटिंग होगी
मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ अवधेश प्रसाद काउंटिंग होगी
  • मथुरा
विधानसभा भाजपा सपा नतीजे
छाता चौधरी लक्ष्मीनारायण तेजपाल सिंह काउंटिंग होगी
मांट राजेश चौधरी संजय लाठर काउंटिंग होगी
गोवर्धन ठाकुर मेघश्याम सिंह प्रीतम सिंह काउंटिंग होगी
मथुरा सदर श्रीकांत शर्मा देवेंद्र अग्रवाल काउंटिंग होगी
बलदेव पूरन प्रकाश जाट बबीता काउंटिंग होगी
  • वाराणसी
विधानसभा भाजपा सपा नतीजे
पिंडरा अवधेश सिंह राजेश पटेल (अद के) काउंटिंग होगी
अजगरा त्रिभुवन राम सुनील सोनकर काउंटिंग होगी
शिवपुर अनिल राजभर अरविंद राजभर काउंटिंग होगी
रोहनिया सुनील पटेल(अद एस) अभय पटेल (अद के) काउंटिंग होगी
वाराणसी उत्तरी रवींद्र जयसवाल असफाक अहमद काउंटिंग होगी
वाराणसी दक्षिण नीलकंठ तिवारी किशन दीक्षित काउंटिंग होगी
कैंट सौरभ श्रीवास्तव पूजा यादव काउंटिंग होगी
सेवापुरी नीलरतन पटेल नीलू सुरेंद्र सिंह पटेल काउंटिंग होगी
  • गोरखपुर
विधानसभा भाजपा सपा नतीजे
कैंपियरगंज फतेहबहादुर सिंह काजल निषाद काउंटिंग होगी
पिपराइच महेंद्र पाल सिंह अमरेंद्र निषाद काउंटिंग होगी
गोरखपुर शहर योगी आदित्यनाथ सुभावती शुक्ला काउंटिंग होगी
गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह विजय बहादुर यादव काउंटिंग होगी
सहजनवां प्रदीप शुक्ला यशपाल रावत काउंटिंग होगी
खजनी श्रीराम चौहान रूपवती काउंटिंग होगी
बांसगांव विमलेश पासवान संजय कुमार काउंटिंग होगी
चौरीचौरा सरवर निषाद(निषाद) बृजेंश चंद्र लाल काउंटिंग होगी
चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी विनय शंकर तिवारी काउंटिंग होगी
  • प्रयागराज
विधानसभा भाजपा सपा नतीजे
फाफामऊ गुरुप्रसाद मौर्य पूजा पाल काउंटिंग होगी
सोरांव जमुना प्रसाद सरोज (अद एस) गीता शास्त्री काउंटिंग होगी
फूलपुर प्रवीण कुमार पटेल मूर्तजा सिद्दीकी काउंटिंग होगी
प्रतापपुर राजेशधर त्रिपाठी (अद एस) विजमा यादव काउंटिंग होगी
हंडिया प्रशांत सिंह राहुल(निषाद पार्टी) हाकिमंचद बिंद काउंटिंग होगी
मेजा नीलम करवरिया संदीप पटेल काउंटिंग होगी
करछना पीयूष रंजन (निषाद पार्टी) उज्जवल रमण काउंटिंग होगी
इलाहाबाद (प) सिद्दार्थनाथ सिंह रिचा सिंह काउंटिंग होगी
इलाहाबाद (उ) हर्षवर्धन वाजपेयी संदीप यादव काउंटिंग होगी
इलाहाबाद दक्षिण नंद कुमार गुप्ता नंदी रईसचंद्र शुक्ला काउंटिंग होगी
बारा वाचस्पति अजय मुन्ना काउंटिंग होगी
ओरावं आरती कोल रामदेव निडर काउंटिंग होगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

Next Post

Займ на карту онлайн мгновенно 69 шт

योगी आदित्यनाथ को होली से पहले मिला रिटर्न गिफ्ट, यूपी को राशन और राम तो पंजाब को भाया केजरीवाल मॉडल

योगी आदित्यनाथ को होली से पहले मिला रिटर्न गिफ्ट, यूपी को राशन और राम तो पंजाब को भाया केजरीवाल मॉडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend