पंजाब की सभी 117 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP in Punjab) की सरकार बनती दिख रही है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखबीर बादल और प्रकाश सिंह बादल जैसे दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं। । पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम पर सबसे ताजा खबरों के लिए बने रहें यूबी इंडिया न्यूज के साथ।
-
अमृतसर ईस्ट से सिद्धू, मजीठिया दोनों हारे
अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रमसिंह मजीठिया दोनों हार गए। यहां आम आदमी पार्टी के जीवन ज्योत कौर ने 5 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। सिद्धू 29000 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि बिक्रम सिंह मजीठिया 22431 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर। -
‘बड़े बादल.. सुखबीर, कैप्टन सब हार गए’
भगवंत मान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘बड़े बादल साहब हार गए, सुखबीर (बादल) जलालाबाद तो गया, कैप्टन साहब पटियाला से हार गए, सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों से हार गए…’ -
मां ने गले से लगाकर भगवंत मान ने दी बधाई
पंजाब में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने अपने आवास पर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और समर्थकों पर फूलों की बौछार की। भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। -
कैप्टन अमरिंदर ने मानी हार, ट्वीट कर जनता की सराहना की
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हार स्वीकार करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत लाइन से ऊपर उठकर और वोटिंग करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।’ -
अमृतसर ईस्ट से सिद्धू हार रहे हैं
अमृतसर पूर्व सीट से आम आदमी पार्टी के जीवन ज्योत कौर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू इस सीट पर दूसरे पायदान पर हैं। वह जीवन कौर से 4869 वोटों से पीछे चल रहे हैं। -
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 89 पर आगे चल रही है।
-
पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे। यहां आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली ने शानदार जीत दर्ज की है।
-
लंबी सीट से हार रहे हैं प्रकाश सिंह बादल
लंबी से प्रकाश सिंह बादल हार रहे हैं। यह अकाली की सबसे सुरक्षित सीट थी। लंबी से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह 8988 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल इस सीट से लगातार 5 बार के विधायक हैं। वह लंबी सीट पर 1997 से चुनाव जीत रहे हैं। प्रकाश सिंह इस चुनाव में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार भी हैं। -
‘पंजाब के जनादेश को स्वीकार करता हूं’
पंजाब के नतीजों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया। सिद्धू ने लिखा, ‘जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है… पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं.. AAP को बधाई।’ -
पंजाब में AAP के क्लीन स्वीप पर अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने लिखा, ‘इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’
-
पंजाब अब ‘उठता पंजाब’ के नाम से जाना जाएगा: राघव चड्ढा
पंजाब अब से ‘उड़ता पंजाब’ नहीं बल्कि ‘उठता पंजाब’ के नाम से जाना जाएगा… और सारा क्रेडिट आप कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने दिन हो या रात, गर्मी या सर्दी नहीं देखी और पार्टी के लिए काम करना जारी रखा। AAP सबके लिए लगातार काम करेगीः राघव चड्ढा -
‘पंजाब को केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी पसंद है’
आम आदमी पार्टी के पंजाब को इंचार्ज राघव चड्ढा ने कहा, ‘पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है, और किसी पार्टी की जोड़ी नहीं… दूसरी सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल जी को आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वह एक शिक्षक-वादी हैं।’ -
‘पंजाब ने केजरीवाल के मॉडल को मौका दिया है’
पंजाब में आम आदमी पार्टी के क्लीन स्वीप पर दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसौदिया ने कहा, ‘पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की जीत है।’ -
पठानकोट से बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अमित विज को पटखनी दी।
-
-
कैप्टन अपने गढ़ पटियाला में पिछड़े, आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली 10,000 वोटों से आगे।
-
अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू पीछे
-
मालवा में आम आदमी पार्टी का क्लीन स्वीप
मालवा में आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब में 89 सीटों पर आगे है। मालवा में 69 में से 65 सीटों पर आगे चल रही है। माझा में 16 सीटों और दोआबा में 8 सीटों पर आगे है। -
आम आदमी पार्टी के इस नन्हें समर्थक से मिलिए
-
अमृतसर ईस्ट पर नंबर दो के लिए सिद्धू -मजीठिया में मुकाबला
अमृतसर ईस्ट सीट से भी आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। यहां AAP के जीवन ज्योत कौर 1203 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर विक्रम सिंह मजीठिया 4796 वोटों के साथ बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू मजीठिया से मात्र 53 वोटों से पीछे चल रहे हैं।