गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स ………..बहुमत से एक कदम दूर भाजपा ,कांग्रेस ने मानी हार

RELATED POSTS

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा की सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। इसके बाद सावंत ने कहा कि BJP 20 से ज्यादा सीटें जीत रही है। हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि पार्टी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम पर सबसे ताजा खबरों के लिए बने रहें यूबी इंडिया न्यूज के साथ।

गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भाजपा दो सीट पर जीत के साथ 18 पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस अब 9 सीटों पर आगे चल रही है और 2 सीट जीत चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार चुकी है और उसे हार स्वीकार करनी होगी। टीएमसी 3 सीट पर अब आगे चल रही है। वहीं रुझानों में भी अन्य को भी 4 सीटें मिली हैं जब्कि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2 सीट मिली है। दूसरी और पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भाजपा उम्मीदवार से हार गए हैं।

 

  • 01:39 PM, 10 Mar,2022

    गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआतः केजरीवाल

     

     

  • 01:35 PM, 10 Mar,2022

    कांग्रेस नेता ने कहा-हार स्वीकार करनी होगी

     

     

  • 01:06 PM, 10 Mar,2022

    प्रमोद सावंत ने कहा-एमजीपी और निर्दलीय के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार

     

    गोवा में भाजपा रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा यहां बहुमत से सिर्फ दो सीट की दूरी पर है। इस बीच गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि वह महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) व निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से सरकार बनाएंगे।

     

     

  • 01:02 PM, 10 Mar,2022

    पणजी से भाजपा उम्मीदवार का आरोप, पार्टी ने उत्पल पर्रिकर का दिया साथ

     

    पणजी से भाजपा उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद उन्होंने कहा, बीजेपी कैडर ने मेरे लिए नहीं बल्कि विपक्ष के उम्मीदवार के लिए काम किया। मैंने बीजेपी और कांग्रेस से लड़ाई लड़ी है। यह कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समर्थन के कारण है कि हम सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे।

     

  • 12:33 PM, 10 Mar,2022

    राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता

     

    गोवा में भाजपा नेता आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा ठोक सकते हैं। फिलहाल भाजपा 19 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है।

     

  • 12:09 PM, 10 Mar,2022

    उत्पल पर्रिकर 674 वोटों से पीछे

     

    पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर 674 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

     

  • 11:52 AM, 10 Mar,2022

    अपनी लड़ाई से संतुष्ट लेकिन नतिजों से थोड़ा हताशः उत्पल पर्रिकर

     

    पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा कि वे अपनी लड़ाई से संतुष्ट हैं लेकिन नतिजों से थोड़ा हताश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, यह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अच्छी लड़ाई थी, मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।

     

  • 11:41 AM, 10 Mar,2022

    उत्पल पर्रिकर 713 वोटों से फिर पीछे

     

    रुझानों में एक बार फिर पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी से पीछे हो गए हैं। वे भाजपा के अतानासियो मोनसेरेट से 713 वोटों से पीछे हैं।

     

  • 11:31 AM, 10 Mar,2022

    बहुमत से तीन कदम दूर भाजपा

     

    बार-बार बदलते रुझानों में भाजपा अब केवल 18 सीटों के साथ बहुमत से तीन कदम दूर है। वहीं कांग्रेस अब 12 सीटों पर खिसक गई है।

     

  • 11:24 AM, 10 Mar,2022

    भाजपा को अभी तक 33.4 फीसद वोट

     

    बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को अभी तक 33.4 फीसद वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 22.7 फीसद वोट मिले हैं।

     

  • 11:19 AM, 10 Mar,2022

    प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री बने रहने पर संशय

     

    बीजेपी नेता विश्वजीत राणे ने रुझानों के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा इस बार गोवा चुनाव में जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने घोटालेबाजों, बाहरी लोगों को खारिज कर दिया है। प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसपर पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा।

     

     

  • 11:05 AM, 10 Mar,2022

    आप के सीएम फेस तीसरे नंबर पर पहुंचे

     

    रुझानों में गोवा की सेंट क्रूज सीट से आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अमित पालेकर अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पहले पर और भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

     

  • 10:40 AM, 10 Mar,2022

    गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट कियाः गोवा कांग्रेस अध्यक्ष

     

    गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर का शुरुआती रुझानों के बाद बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है,  हम रुझान देख रहे हैं।

     

Related Posts

भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

सुरक्षा उद्देश्यों के लिए किसी भी देश का स्पाईवेयर रखना गलत नहीं………….

पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ी टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले की सुनवाई के दौरान...

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend