ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स …..मणिपुर में भाजपा की शानदार जीत

LIVE - भाजपा - , कांग्रेस - , टीएमसी - , आप- , अन्य -

UB India News by UB India News
March 11, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट्स …..मणिपुर में भाजपा की शानदार जीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

Manipur Election Results LIVE News (मणिपुर चुनाव 2022 के नतीजे) : मणिपुर में भाजपा की शानदार जीत के पीछे कई ऐसे कारण हैं, जिनसे पता चलता है, कि यहां की जनता ने कई पहलुओं को ध्‍यान में देकर वोटिंग की है। मसलन विकास, पर्यटन, सुरक्षा, शांति और गो टू हिल। 60 विधानसभा के लिए किए गए मतदान में करीब 78 फीसदी वोटरों ने मत डाले थे। वहीं चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल में काफी हद तक आकलन करना सरल हो गया था, कि इन चुनावों में भाजपा अपना परचम लहराने की तैयारी में है। आइये जानते हैं, आखिर किन पांच वजहों के आधार पर भाजपा यहां अपनी जीत दर्ज कर सकी ? मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम (Manipur Chunav Result) पर सबसे ताजा खबरों के लिए बने रहें यूबी इंडिया न्यूज के साथ।

सरकार बनाने का दावा पेश करने में समय लगेगा- मणिपुर CM बीरेन सिंह 
विधानसभा चुनाव परिणाम पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, “हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने में समय लगेगा, नतीजे आने दीजिए। हमारे राष्ट्रीय नेता सीएम के चेहरे पर फैसला करेंगे, हम पीएम मोदी के समावेशी विकास के मंत्र पर ध्यान देंगे।”

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

मणिपुर में भाजपा का दबदबा कायम
मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दबदबा कायम रखा हुआ है और उसके उम्मीदवार उशम देबेन सिंह ने बाब्गई निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 50 मतों के अंतर से हरा दिया है। निर्वाचन अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर में जदयू का खुला खाता
मणिपुर में तीन सीटों पर आगे चल रही जनता दल (यूनाइटेड) ने भी अपना खाता खोला है और उसके प्रत्याशी एन सानाटे ने तिपाईमुख निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मंत्री चलतोन लीन आमो को 1,249 मतों के अंतर से हराया।

मणिपुर विधानसभा की सभी 60 में से 42 सीटों पर दोपहर दो बजे तक प्रारंभिक रुझान और परिणाम इस प्रकार हैं….
पार्टी          बढ़त        परिणाम
भाजपा…………..20………….01
कांग्रेस …………..03…………00
जनतादल (यू)….02………..03
एनपीपी……………05………..00
एनपीएफ…………..05………..00
अन्य……………….03…………00

मणिपुर में भाजपा, जदयू के उम्मीदवार ने दर्ज की जीत
मणिपुर विधानसभा चुनाव की 60 सीटों में से 41 सीटों पर प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 19 सीटों पर आगे चल रही है। वाबगई विधानसभा नर्विाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. यू देबेन सिंह ने अपने प्रतद्विंदी कांग्रेस के प्रत्याशी एम डी फजूर रहीम को 50 मतों के अंतर से हराया। वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मणिपुर में तिपाईमुख विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के न्गुरसांग्लुर सनाते ने अपने प्रतद्विंदी भाजपा के उम्मीदवार सी एल अमो को 1249 मतों से पराजित किया। जदयू तीन सीटों पर बढ़त बनाई है।

Manipur Election 2022: पर्यटन और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में किया काम

विकास: म्यांमार और बांग्लादेश से घिरा मणिपुर हमारे देश के लिए एक मणि के समान है। क्‍योंकि विगम वर्षों में ये विकास से कोसों दूर रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर और सुंदर प्रकृति वाले प्रांत में पर्यटन और व्यापार की काफी संभावनाएं हैं। यह पूर्वी एवं दक्षिण पूर्व के एशियाई देशों को जोड़ने का मणिबंध, कलाई हो सकता है। विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार के पास बताने को काफी कुछ है। राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानो से लेकर स्वास्थ्य संबंधित कई बड़े केंद्र हालिया दिनों में खुले हैं।

हवाई अड्डे और रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर

इंफाल हवाई अड्डे को विकसित कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अनुरूप बनाया गया है। अब ये गुवाहाटी के बाद पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा विमान पत्तन बन चुका है। बात अगर सड़क और रेलवे के आधारभूत ढांचे विकास की करें तो, इस मोर्चे पर भी मणिपुर आगे है। मणिपुर में रेल लाने का श्रेय भी भाजपा सरकार को है। जीरीबाम तक चालू ट्रेन अब इम्फाल पहुंचने को है। वहीं इम्फाल से म्यांमार सीमा के मोरहे तक इस रेलवे को ले जाने का निर्णय भी लिया जा चुका है।

Airport 720x375 1

16 राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन

केंद्र सरकार की ओर से यहां 16 राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन हैं। जबकि भारत म्यांमार और थाईलैंड को जोड़ने वाली ट्रांस रोड योजना भी अब अंतिम चरण में है। इन सब के बीच यहां के नागा पहाड़ी जिले तामेंगलोंग तक पहली मालगाड़ी भी दौड़ने लगी है। यह नागा स्वाभिमान की प्रतीक रानी गाइदिन्ल्यू का गृह जिला भी है। जहां केंद्र सरकार के पहल से जनजातीय नायकों के स्मृति में एक संग्रहालय भी निर्माणाधीन है।

road

मैतेई बनाम नागा एवं कूकी जनजाति संघर्ष रोकने पर काम
भाजपा सरकार की ओर से यहां कई वर्षों से चले आ रहे नागा और कूकी जनजाति संघर्ष रोकने पर काम किया है। केंद्र सरकार की पहल पर यहां शांति और सुरक्षा के लिए कई फैसले लिए गए हैं। यहां तक कि, केंद्र सरकार का प्रतिनिधिमंडल नागा और कूकी जनजाति के प्रतिनिधियों से कई बार मिल चुका है। पूर्वोत्तर राज्य के चुनावों में केंद्र सरकार से संबद्ध होना दल विशेष को फायदा पहुंचाता रहा है। एनपीएफ मणिपुर के साथ ही पड़ोसी राज्य नागालैंड मे भाजपा के साथ सरकार चला रही है। जबकि मेघालय के संगमा परिवार की एनपीपी पार्टी मणिपुर मे भाजपा की सहयोगी तो मेघालय मे भाजपा के सहयोग से सरकार चला रही है।

kuki

गो टू हिल और गो टू विलेज योजना पर हुआ काम

गो टू हिल और गो टू विलेज के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं को सुदूर पहाड़ों में ले जाया गया है। मणिपुर चुनाव को अगर दलों के हवाले से समझें तो तस्वीर भाजपा बनाम कांग्रेस की बनती दिखती है। जहां क्षेत्रीय एवं अन्य दल सीटों की सेंधमारी मे लगे हैं। सीटों और मत के आधार पर विचार करे तो पहाड़ों में 31सीटें है जबकि घाटी में 29 सीटें आती हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे, पंजाब में AAP ने बनाई बढ़त

यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे, पंजाब में AAP ने बनाई बढ़त

चुनाव परिणाम पर क्या है पार्टियों और उनके नेताओं का बयान

चुनाव परिणाम पर क्या है पार्टियों और उनके नेताओं का बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend