ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या पुतिन कीव पर करेंगे निर्णायक हमला?

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, ब्लॉग
0
रूस पर प्रतिबंधों की बौछार, US, UK के बाद अब तक इन देशों ने लगाया बैन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। मारियुपोल शहर में करीब 2 लाख लोग फंसे हुए हैं और रेडक्रॉस के अधिकारी निर्दोष नागरिकों की जान बचाने के लिए सेफ कॉरिडोर (सुरक्षित गलियारे) का इंतजार कर रहे हैं। शहर में बिजली, पानी और खाने-पीने का सामान नहीं है, साथ ही मोबाइल फोन का नेटवर्क भी ठप पड़ा है। सोमवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के कई अन्य शहरों पर रॉकेट और गोले दागे जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों से बात की। उन्होंने दोनों नेताओं से यह आग्रह किया कि नागरिकों के लिए सेफ कॉरिडोर बनाने और युद्ध खत्म करने के लिए वे आपस में बात करें।

एबीसी न्यूज पर प्रसारित इंटरव्यू में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा- “समस्या यह है कि यूक्रेन का एक सैनिक है तो उसके बराबर रूस के 10 सैनिक हैं। यूक्रेन का एक टैंक है तो उसके बराबर रूस के 50 टैंक खड़े हैं।“ उन्होंने कहा अगर रूसी सेना हमारे सभी शहरों में घुस भी जाती है, तो भी उन्हें जबदस्त विद्रोह का सामना करना पड़ेगा। एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि कई देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि यूक्रेन को लड़ाकू विमान उपलब्ध कराए जाएं, क्योंकि जेलेंस्की बार-बार इसकी गुहार करते रहे हैं।

RELATED POSTS

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। इस बातचीत में सबसे ज्यादा जोर सेफ कॉरिडोर पर रहा। राजधानी कीव में रहनेवाले लोगों ने रूसी सेना को रोकने के लिए बैरिकेड्स बनाए हैं। रेत की बोरी, पैक किए गए टायर, भारी कंक्रीट स्लैब और नुकीले केबल से इन बैरिकेड्स को तैयार किया गया है। यूक्रेन के सैनिकों और हथियारों से लैस स्वयंसेवकों ने इन बैरिकेड्स को तैयार किया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भीषण गोलाबारी हुई। रूसी सेना के गोले से बड़े-बड़े अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स धाराशायी हो गए। कीव में भीषण लड़ाई चल रही है। खासतौर से इरपिन, बुका, होस्टोमेल और वोरज़ेल में दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे को निशाना बना रही हैं।

पड़ोसी देश पोलैंड में 10.27 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों ने शरण ली है जबकि 1.8 लाख शरणार्थी सीमा पार कर हंगरी चले गए हैं। 1.28 लाख लोगों ने स्लोवाकिया में शरण ली है। कई लोगों ने मोल्दोवा और रोमानिया में शरण ली है। केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वी.के. सिंह 210 भारतीयों के साथ वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से हिंडन एयरबेस पहुंचे। उनके साथ भारतीय छात्र हरजोत सिंह भी था जिसे गोली लगी थी । वी.के सिंह ने बताया कि अकेले पोलैंड से 3 हजार भारतीयों को निकाला गया है। भारतीय दूतावास के एक ड्राइवर ने दिलेरी दिखाते हुए घायल हरजोत सिंह को कीव से 700 किमी दूर सीमा पार कराया। गोलाबारी, रोड ब्लॉक और ईंधन की कमी के बावजूद उस बहादुर ड्राइवर ने हिम्मत नहीं हारी।

पीएम मोदी के ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अकेले सोमवार को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 1,314 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया। इसके साथ ही यूक्रेन से अब तक 17, 400 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है। इनमें से 5,206 लोगों को 73 विशेष असैनिक उड़ानों से वतन वापस लाया गया।

एक सवाल सबके मन में है कि युद्ध कब खत्म होगा? अब तक रूस यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्जा क्यों नहीं कर पाया? युद्ध के 12 दिन गुजर चुके हैं और आज 13वां दिन है। हम कई दिनों से सुन रहे हैं कि रूसी सेना कीव से 12 किलोमीटर दूर है लेकिन अभी तक कीव पर कब्जा नहीं कर पाई। रूस की सेना ने बम बरसाए, तबाही मचाई, खौफ पैदा किया लेकिन अभी तक कीव के अंदर दाखिल नहीं हुई है।

सब जानते हैं कि पुतिन की फौज दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिटरी पावर्स में से एक है उनके पास अत्याधुनिक हथियार हैं। रूस उन्नत हथियारों, उपकरणों, विमानों और हथियारों का एक प्रमुख निर्यातक है। रूस पूरी दुनिया को हथियार सप्लाई करता है फिर भी कीव अब तक उसके हाथ में क्यों नहीं आया? राष्ट्रपति जेलेंस्की अभी भी यूक्रेन में हैं। उन्होंने सोमवार को कहा-‘मैं कीव में हूं और कहीं छिपा नहीं हूं’। जेलेंस्की जंग को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। क्या जेलेंस्की की आर्मी इतनी मजबूत है कि उसने पुतिन की फौज को रोक रखा है? असल में इसकी संभावना कम लगती है। रूस ने शुरुआती हमलों में यूक्रेन की एयर पावर को ध्वस्त कर दिया था और यूक्रेन की फौज की सप्लाई लाइन को भी बाधित कर दिया था। जमीन पर यूक्रेन रूस को नुकसान तो पहुंचा सकता है पर उन्हें रास्ते में रोक नहीं सकता।

इसीलिए ऐसा लगता है कि पुतिन का फिलहाल कीव पर पूरी तरह कब्जा करने का इरादा फिलहाल तो नहीं है। पुतिन की कोशिश है कि दबाव बनाकर यूक्रेन को दो बातों के लिए मजबूर किया जाए। एक तो वह विसैन्यीकरण (डिमिलिटराइजेशन) के लिए तैयार हो और दूसरी बात यह है कि वह वादा करे कि NATO में शामिल नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो पुतिन का मकसद पूरा हो जाएगा। अगर यूक्रेन दबाव में नहीं आया तो फिर पुतिन को फाइनल असॉल्ट लॉंच (अंतिम और निर्णायक हमला ) करना होगा। इस वक्त लगता है कि पुतिन उस हालात से बचना चाहते हैं। ये उनकी रणनीति लगती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

Next Post
अमेरिका ने फिर यूक्रेन को दिखाई पीठ,मिग-29 देने का ऑफर ठुकराया ,रूस से लगातार बाय-बाय बोल रहीं विदेशी कंपनियां

अमेरिका ने फिर यूक्रेन को दिखाई पीठ,मिग-29 देने का ऑफर ठुकराया ,रूस से लगातार बाय-बाय बोल रहीं विदेशी कंपनियां

यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए रूस ने लागू किया सीजफायर, 474 आम नागरिकों की हो चुकी है हत्या

यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए रूस ने लागू किया सीजफायर, 474 आम नागरिकों की हो चुकी है हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend