ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए रूस ने लागू किया सीजफायर, 474 आम नागरिकों की हो चुकी है हत्या

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए रूस ने लागू किया सीजफायर, 474 आम नागरिकों की हो चुकी है हत्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन में भारतीयों समेत कई विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। रूस ने इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को यूक्रेन में सीजफायर लागू करने की घोषणा की है। भारत की तरफ से भी लगातार अपने छात्रों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। UN के मानवाधिकार मिशन ने बताया कि रूसी सेना की कार्रवाई में 1 हजार 335 आम लोग घायल हुए हैं। इसमें 474 लोगों की हत्या और 861 घायल हुए हैं। युद्ध में 38 बच्चों की भी मौत हो चुकी है और 71 घायल हुए हैं। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इस बीच UK के सैनिकों को बिना इजाजत यूक्रेन की सीमा में दाखिल होने पर रोक लगा दी है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूस के हमले के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जिसके बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध भी लगाए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है, जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं। वहीं, समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

कीव में हवाई हमले को लेकर बड़ा अलर्ट
रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। इसी बीच रूस के हमले को देखते हुए कीव और उसके आसपास के इलाके में हवाई अलर्ट घोषित किया गया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों से जल्द से जल्द बंकरों में जाने की अपील की गई है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी का जताया आभार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ‘आपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन से अपने 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस आपरेशन के तहत नेपाली, ट्यूनीशियाई छात्रों को भी बचाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी का बयान
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है।

रूस ने विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगाई
समाचार एजेंसी एएफपी ने सेंट्रल बैंक के हवाले से बताया कि रूस ने 9 सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।

पेप्सिको ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम
यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच दुनिया भर की कंपनियां रूस पर पाबंदियां लगा रही हैं। इसी बीच पेप्सिको ने रूस में पेप्सी-कोला और अन्य वैश्विक पेय ब्रांडों के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने पीएम मोदी का जताया आभार
पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें निकालने के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि अस्मा शफीक को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया है, जो अभी यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है।

अमेरिका ने पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकराया
समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
मुजफ्फरपुर के MLC से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

मुजफ्फरपुर के MLC से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

भाजपा विधायक से माफी मंगवाने पर अड़े विपक्षी दल

मोदी-योगी का जवाब नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend