बिहार राज्य जैविक मिशन‚ कृषि विभाग ने मुंबई के नेहरू सेन्टर में ४–६ मार्च को आयोजित एग्रो और वर्ल्ड़ जैविक एक्सपो २०२२ में भाग लिया। यहां प्रदर्शित उत्पादों में बिहार के जैविक उत्पादों को श्रेष्ठ घोषित किया गया तथा विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जैविक खेती को प्रोत्साहन के लिए आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में बिहार के जैविक कॉरिडोर योजना अंतर्गत जैविक अंगीकरण और प्रमाणीकरण से लाभान्वित १५ किसानों और पदाधिकारियों ने एक्सपो में भाग लेते हुए राज्य के विशिष्ट जैविक उत्पादों को प्रदर्शित किया । अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में दुनिया के सात देश‚ भारत के तेरह राज्य और जैविक खेती से जुडे सैकडों संस्थान भाग ले रहे हैं। पूर्वी अफ्रीका के बुरुंडी गणराज्य की राजदूत स्टेला बुदिरिगन्या और मॉरिशस के प्रतिनिधि सिराज नंदलाल ने विश्व जैविक प्रदर्र्शनी में बिहार के स्टॉल का दौरा किया और जैविक कॉरिडोर के किसानों के उत्पादों की सराहना की। कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में बिहार के जैविक उत्पादों को विशिष्ट पुरस्कार मिलने पर एक्सपो में भाग ले रहे किसानों को बधाई दी और कहा कि आने वाले दिनों में बिहार देश में जैविक खेती करने वाले राज्यों में अग्रणी राज्य होगा। विभागीय सचिव ड़ॉ. एन. सरवण कुमार ने कहा कि जैविक खेती से जुडे किसानों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा।
केमिकल‚खाद्य प्रसंस्करण और चमडा प्रक्षेत्र के लिए परीक्षण केन्द्र बनेगाः भानू
केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने आज कहा कि यहां राजधानी में केमिकल‚ खाद्य प्रसंस्करण एवं चमडा प्रक्षेत्र के...