ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समाजवाद से पतित होकर हमलावर हो चुका है रूस

UB India News by UB India News
March 6, 2022
in कम्युनिस्ट, पटना
0
समाजवाद से पतित होकर हमलावर हो चुका है रूस

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साम्राज्यवादी रूस के यूक्रेन पर विध्वंसकारी हमले के विरुद्ध जुझारू शांति आंदोलन तेज करने के संकल्प के साथ ऑल इंडिया एंटी इंपिरियलिस्ट फोरम (एआईएआईएफ) ने शनिवार को शांति मार्च निकाला और सभा की। शांति मार्च व सभा विश्व शांति आंदोलन के महान योद्धा व सोवियत संघ के नेता स्टालिन की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई। शांति मार्च बुद्ध स्मृति पार्क से रेडियो स्टेशन तक निकाला गया। इसमं बुद्धिजीवी‚ समाजसेवी‚ छात्र–नौजवान एवं महिलाएं शामिल हुइ। मार्च निकालने से पूर्व बुद्ध स्मृति पार्क स्थल पर सभा की गई। सभा को संबोधित करने वालों में एसयूसीआई (सी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं एआईयूटीयूसी के अखिल भारतीय सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार सिंह‚ इतिहासकार एवं पटना विवि के पूर्व प्राध्यापक प्रो. ओपी जायसवाल‚ अर्थशास्त्री एवं पटना कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एनके चौधरी‚ पटना कॉलेज के इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रो. सतीश कुमार‚ चिकित्सक ड़ॉ. पीएनपी पाल‚ साहित्यकार‚ रंगकर्मी‚ सेवानिवृत्त बैंक कर्मी अरुण शाद्वल‚ सामाजिक कार्यकर्ता उदयन‚ साधना मिश्रा‚ सेवानिवृत्त शिक्षक एमके पाठक‚ मजदूर नेता एवं एआईयूटीयूसी के बिहार सचिव सूर्यकर जितेंद्र‚ ऑल इंडिया एंटी इंपिरियलिस्ट फोरम बिहार चैप्टर के संयोजक इंद्रदेव राय आदि प्रमुख थे। संबोधन में वक्ताओं ने एक स्वर से कहा जिस सोवियत संघ के नेता विश्व शांति आंदोलन के महान योद्धा स्टालिन ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के पूर्ण निशस्त्रीकरण का प्रस्ताव दिया था‚ वही रूस आज समाजवाद से पतित होकर पूंजीवादी– साम्राज्यवादी अर्थव्यवस्था के रास्ते पर चलकर हमलावर हो चुका है। वक्ताओं ने कहा कि विश्व पूंजीवाद साम्राज्यवाद अपने घोर आर्थिक संकट से उबरने के लिए युद्ध कराता है। इसीलिए हर पूंजीवादी–साम्राज्यवादी देश अर्थव्यवस्था का सैन्यकरण करने में लिप्त है और उसे हथियार खपत करने के लिए युद्ध चाहिए। वक्ताओं ने सवालिया अंदाज में कहा कि पूंजीवादी–साम्राज्यवादी देशों के नेता दुनिया को समाजवादी और पूंजीवाद दो ध्रुवीय बटे रहने के चलते युद्ध उन्माद और युद्ध की बात करते थे‚ लेकिन सोवियत संघ के पतन के बाद दुनिया एक ध्रुवीय हो गई है। फिर युद्ध क्यों हो रहे हैं। हर तरफ युद्ध और युद्ध उन्माद का वातावरण बना हुआ है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि जब तक साम्राज्यवाद पूंजीवाद का प्रभाव कायम रहेगा‚ तब तक आर्थिक संकट से उबरने के लिए बाजार की छीना–झपटी के लिए युद्ध का खतरा बना रहेगा। दुनिया की मेहनतकश आम जनता अपने सरकार से पूर्ण निशस्त्रीकरण की मांगों को लेकर जुझारू शांति आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। भारतीय छात्रों को अविलंब सुरक्षित लाने‚ अविलंब युद्ध बंद करने‚ रूसी सैनिक यूक्रेन छोडें‚ युद्ध नहीं‚ रोटी और रोजगार देने‚ शांति स्थापित करने‚ युद्ध की जननी पूंजीवाद–साम्राज्यवाद का नाश करने‚ दुनिया के मेहनतकशों और आम आवाम से शांति आंदोलन तेज करने तथा दुनिया को हथियार मुक्त करने की मांग की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
अमृतसर बीएसएफ मेस में फायरिंग, कई जवानों की मौत , 10 घायल

अमृतसर बीएसएफ मेस में फायरिंग, कई जवानों की मौत , 10 घायल

नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एक साथ सक्रिय है

नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एक साथ सक्रिय है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend