राजद का सदस्यता अभियान काफी तेजी से देश के छब्बीस राज्यों में चल रहा है। बिहार सहित अन्य राज्यों में भी बडी संख्या में लोग राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय स्तर पर बढ रही लोकप्रियता की वजह से राजद के प्रति देश भर के युवाओं का रूझान काफी तेजी से बढ रहा है और वे राजद से जुड रहे हैं।
राजद के राष्ट्रीय सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि ३० जून २०२२ तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और १३ अगस्त २०२२ को सदस्यों की सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। १६ अगस्त से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी जो ११ अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पूरी हो जायेगी। उन्होंने बताया कि सांगठनिक चुनाव को पार्टी संविधान के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने के लिए राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा देश के अधिकतर राज्यों के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन कर दिया गया है। ड़ॉ. तनवीर हसन को बिहार का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार चौधरी ने आरके श्रीवास्तव को यूपी‚ सुरेश पासवान को झारखंड‚ तुषार कंडारे को महाराष्ट्र‚ राजेन्द्र गुप्ता को प. बंगाल‚ संजीव इन्द्रावन भ^ को गुजरात‚ अरुण कुमार सरीन को पंजाब‚ शेकबा युनिटेड को कर्नाटक‚ संतोष गुप्ता को आन्ध्र प्रदेश‚ आर. समुंगम को तमिलनाडु‚ सुरेश यादव को तेलंगाना‚ रामचंद्र ठाकुर को दिल्ली‚ करुणानिधि को अंडमान निकोबार‚ प्रिजीत टीएस को केरला‚ कुलदीप को हरियाणा‚ स्वर्ण हजारिका को असोम‚ राजा यादव को छत्तीसगढ‚ भारत भूषण को जम्मू–कश्मीर‚ वेनाथुन आर तेसंगलो को नगालैंड एवं मो. अकबर अली खान को मुंबई का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है। उन्होंने हरिश जावले को महाराष्ट्र‚ मो.इम्तियाज हुसैन वासी‚ अनिता यादव एवं गिरिजानन्दन सिंह चेरी को झारखंड‚ विधुत सिंह को उत्तर प्रदेश‚ डॉ. एसके सिंह को पं. बंगाल‚ अजय सिंह को गुजरात‚ पलविंदर सिंह मक्कर को पंजाब‚ मो. मुस्तफा को कर्नाटक‚ जालकम मनोज बाबू को आंध्रप्रदेश‚ मारूति राज को तमिलनाडु‚ राजू को तेलंगाना‚ अभिषेक कुमार यादव को दिल्ली ‚ धनुकोटी को अंडमान निकोबार‚ सजीथ पीएम को केरला‚ ललित कुमार को हरियाणा‚ कामख्या पाण्डेय को असोम‚ तामेश्वर यादव को छत्तीसगढ‚ रघुवीर कुमार को जम्मू–कश्मीर‚ओकेएन सिंह को नागालैंड एवं विजय कांबले को मुम्बई का सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।