ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, अपराध
0
पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को एक मस्जिद में विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इस विस्फोट में 30 लोगों के मौत के साथ ही 50 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तानी जियो न्यूज के मुताबिक, घायल लोगों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने एरिया को कॉर्डन ऑफ कर दिया है। घायल लोगों में 10 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब पेशावर के पुराने शहर में कूचा रिसालदार मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए लोग जमा हुए थे।

पेशावर के सीसीपीओ (Capital City Police Officer) इजाज अहसान ने पुष्टि करते हुए कहा कि धमाके में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है। सीसीपीओ ने बताया कि शुरुआती खबरों के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने एक मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां पहरेदारी कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सीसीपीओ ने कहा कि हमले के बाद मस्जिद में लोगों को निशाना बनाया गया और वहां जोरदार धमाका हो गया. घटना के बाद से आसपास के लोग काफी दहशत में हैं।

RELATED POSTS

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रत्यदर्शियों में से एक शयान हैदर भी उस वक्त मस्जिद में प्रवेश कर रहे थे, जब उसमें भीषण धमाका हुआ। उन्होंने बताया, ‘मैंने अपनी आंखें खोली और हर तरफ धूल और शव बिखरे पड़े थे।’ पेशावर के सीसीपीओ के अकाउंट के अनुसार, घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं, लेकिन धमाका किस तरह का था, ये बताना इस वक्त जल्दबाजी होगी।

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही पेशावर की मस्जिद में हुए धमाके की निंदा की है. पेशावर के मुख्यमंत्री महमूद खान ने इस हमले की आईजीपी से ​विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के ही क्वेटा में बड़ा धमाका हुआ था. इस धमाके में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे. इसके साथ ही इस हादसे में 24 लोग गंभीर रूस से घायल हो गए थे. यह धमाका पुलिस वैन के पास हुआ था. बाद में मिली जानकारी के मुताबिक, धमाके में दो से ढाई किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

Next Post
चेर्निहिव में रूसी एयर स्ट्राइक में 47 लोगों की मौत, जेपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट को भारी नुकसान

चेर्निहिव में रूसी एयर स्ट्राइक में 47 लोगों की मौत, जेपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट को भारी नुकसान

पोषण एवं खाद्य सुरक्षा हेतु सामुदायिक प्रयास पर विकास संवाद आयोजित

पोषण एवं खाद्य सुरक्षा हेतु सामुदायिक प्रयास पर विकास संवाद आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend