ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

LIVE- पीएम मोदी का वाराणसी में मेगा रोड शो,पीएम मोदी का ये रोड शो मलदहिया से गोदौलिया तक

UB India News by UB India News
March 5, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
LIVE- पीएम मोदी का वाराणसी में मेगा रोड शो,पीएम मोदी का ये रोड शो मलदहिया से गोदौलिया तक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

काशी के सांसद और पीएम नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में मीरजापुर से रोड शो करने पहुंचे तो जगह जगह काफ‍िले के रास्‍ते में उनका स्‍वाग‍त काशीवासियों ने किया है। पीएम का काफ‍िला जहां से भी निकला वहां से फूल मालाओं के साथ लोग उनका इंतजार करते मिले। कई जगहों पर होली के गुलाल की फुहारें भी उत्‍साहित लोगों ने उड़ाकर रोड शो का स्‍वागत किया।

मलदहिया से लहुराबीर, पिपलानी कटरा होते हुए शाम पांच बजे रोड शो कबीरचौरा पहुंच गया। इसके आगे मैदागिन, बुलानाला और नीचीबाग होते हुए ज्ञानवापी विश्‍वनाथ कारिडोर पहुंचेगा। वहीं पांच बजे के बाद जब रामकटोरा चौराहा पीएम का रोड शो पहुंचा तो रामकटोरा चौराहा पर खड़े बटुक पीएम के स्‍वागत में मंत्रोच्चार करते नजर आए। वहीं इसके आगे रोड शो सरोजा पैलेस पहुंचा तो सांस्कृतिक गीत से प्रधानमंत्री का स्वागत करते गीतकार केडी दूबे और गायक डॉ. अमलेश शुक्ल नजर आए।

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

आंकड़ों में भी पीएम का यह रोड शो अपने आप में अनोखा है। दरअसल पांच वर्ष पूर्व आज के ही दिन 4 मार्च 2017 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोदौलिया से सोनारपुरा होते हुए लंका तक रोड शो किया था। अब पांच साल के बाद दोबारा पीएम के आने और उनके रोड शो करने का मौका है।

वाराणसी में सातवें और अंतिम दौर में मतदान होना है, जबकि शनिवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। लिहाजा वाराणसी के आठ विधानसभा सीटों क्रमश: वाराणसी कैंट, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी उत्‍तरी, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, पिंड्रा और सेवापुरी में अंतिम दौर में पीएम का रोड शो भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बना रहा है। पार्टी की ओर से इन विधानसभा सीटों के पदाधिकारी भी रोड शो को भव्‍य बनाने में जुटे रहे।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया में छह चरण के चुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद अब सातवें की बारी है। सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी स्टार प्रचारक मोर्चे पर डटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को मिर्जापुर में चुनावी सभा है। इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड भी करेंगे। भाजपा के चाणकय माने जाने वाले अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी आज पूर्वांचल में चुनावी सभा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जौनपुर के बाद चंदौली में चुनावी सभा की थी। शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे से उनकी मिर्जापुर में सभा होगी। पीएम मोदी मिर्जापुर में बरकछा कलां, रॉबर्ट्सगंज रोड पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ केन्द्र सरकार में मंत्री तथा मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल, केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।

वाराणसी में पीएम मोदी का 26 घंटे का प्रवास : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज वाराणसी में दिन में दो बजे से रोड शो भी है। प्रधानमंत्री वाराणसी में गोदौलिया से मैदागिन तक रोड शो करेंगे। चार मार्च को ही वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करेंगे। दोपहर करीब दो बजे मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद वह सोनारपुरा होते हुए लंका स्थित चौराहे तक जाएंगे जहां पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वह शुक्रवार को दिन में करीब 1:30 बजे वाराणसी आएंगे। इस दौरान शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के साथ पूर्वांचल के चुनावी समीकरण को साधेंगे।

पीएम के रोड शो का रूट : मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट तक जाएंगे।

jagran

पीएम मोदी पांच मार्च को सातवें चरण के मतदान का प्रचार थमने तक वाराणसी में रहेंगे। शनिवार पांच मार्च को राजातालाब के खजुरी में उनकी जनसभा है। इसके साथ उनकी अलावा प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी संभावित है। दो दिनी प्रवास के दौरान पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस में रात विश्रम करेंगे। रोड शो व जनसभा के माध्यम से वाराणसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विधानसभा क्षेत्रों के अलावा पूर्वांचल के अन्य जिलों के चुनावी समीकरण को साधेंगे। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए काशी की सड़कों पर उतरेंगे। काशी में भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने के लिए पीएम का रथ 26 घंटे तक यहां घूमेगा।

केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गाजीपुर में तीन जनसभा करेंगे। अमित शाह की पहली सभा करीब एक बजे से मदरा खेल मैदान अलीपुर, जखनियां में होगी। इसके बाद दो बजे से विरनों, जंगीपुर तथा 3:30 बजे से टाउन नेशनल इंटर कालेज, सैदपुर, गाजीपुर में वह जनसभा करेंगे।

रक्षा मंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जौनपुर के मल्हनी के जूनियर हाई स्कूल, कुद्दूपुर में आज की पहली सभा करेंगे। इसके बाद चंदौली के गांधी इंटर कॉलेज, सदलपुरा, सकलडीहा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। राजनाथ सिंह करीब तीन बजे से चंदौली के आदित्य नारायण इंटर कालेज, चकिया में अपनी दूसरी सभा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी की मिर्जापुर में होने वाली सभा से पहले चंदौली के सैयदराजा में भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन मे सभा करेंगे। इसके बाद करीब 12 बजे से वह मिर्जापुर के बरकछा कलां में होने वाली पीएम मोदी की सभा में रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का इसके बाद जौनपुर आगमन होगा। जहां पर मुंगराबादशाहपुर, जफराबाद तथा मडिय़ाहूं विधानसभा क्षेत्र में उनकी सभाएं होगी। वह वाराणसी में आज रात्रि प्रवास करेंगे।

UP Vidhan Sabha Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने जौनपुर और चंदौली में जनसभा में विपक्ष पर हमला किया।
हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई कर बन सकेंगे डाक्टर, मेडिकल कालेजों की फीस भी होगी आधी : पीएम नरेन्द्र मोदी

यह भी पढ़ें

 

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का भी आज वाराणसी का दौरा है। वह बृजविलास धूपचंदी, वाराणसी महानगर में सभा करने के बाद गाजीपुर के बहादुरगंज बस स्टैण्ड, जहूराबाद में जनसंपर्क करेंगी।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की आज की पहली सभा जौनपुर के भटपुरा, महाराजगंज, बदलापुर में और दूसरी सभा आजमगढ़ के सर्वोदय महाविद्यालय, मार्टिनगंज, दीदारगंज, लालगंज मे होगी। वह आजमगढ़ के परशुरामपुर के बगल में नारायणपुर का मैदान, गोपालपुर में सभा करने के बाद गाजीपुर पहुंचेंगे। गाजीपुर के चक मुकुन्द बरतर, मुहम्मदाबाद में सभा करने के बाद सोनभद्र जाएंगे। सोनभद्र में उनकी सभा चार बजे से होगी। वह चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मैदान, मधुपुर, घोरावल, में सभा करेंगे।

तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन चार मार्च को राज्यपाल करेंगी।
राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आज से; बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था

यह भी पढ़ें

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चंदौली तथा सोनभद्र में सभाएं करेंगे। उनकी पहली सभा राष्ट्रीय इंटर कालेज सदलपुर, सकलडीहा, चंदौली में दिन में एक बजे से होगी। इसके बाद तीन बजे से टोला, बेलगढी़, जुगैल, सोनभद्र में वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत

चेर्निहिव में रूसी एयर स्ट्राइक में 47 लोगों की मौत, जेपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट को भारी नुकसान

चेर्निहिव में रूसी एयर स्ट्राइक में 47 लोगों की मौत, जेपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट को भारी नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend