ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना के कांग्रेस अध्‍यक्ष द्वारा बिहारी डीएनए की आलोचना किए जाने पर राज्‍य में माहौल गर्म

UB India News by UB India News
March 2, 2022
in कांग्रेस, पटना, बिहार
0
तेलंगाना के कांग्रेस अध्‍यक्ष द्वारा बिहारी डीएनए की आलोचना किए जाने पर राज्‍य में माहौल गर्म
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के बड़े नेताओं के बिहार के लोगों के बारे में लगातार आपत्ति‍जनक बयानों से राज्‍य में इस पार्टी के नेताओं की दुविधा बढ़ गई है। तेलंगाना के कांग्रेस अध्‍यक्ष ए रेवंत रेड्डी द्वारा बिहारी डीएनए की आलोचना किए जाने पर राज्‍य में माहौल गर्म है। इस बीच बिहार में लंबे समय तक कांग्रेस का सहयोगी रहे राजद के बड़े नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा कि ऐसा बयान तो अज्ञानी ही दे सकता है। उन्‍होंने कहा कि बिहार की धरती सम्राट अशोक और भगवान महावीर जैसे महापुरुषों की धरती है। भाजपा और जदयू के नेताओं ने भी कांग्रेस नेता के बयान की तीखी आलोचना की है, लेकिन बिहार में कांग्रेस के नेता रेड्डी के बयान का समर्थन कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कहा था कि वे बिहार के भैयों को अपने राज्‍य में घुसने नहीं देंगे।

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष का बिहारी डीएनए पर बयान ओछी मानसिकता : संजय झा

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

बिहार सरकार के जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने मंगलवार को कहा कि तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी  ने  बिहारी डीएनए के संबंध में जो बयान दिया है वह उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। बिहार मूल के सुयोग्य अधिकारियों की तैनाती को लेकर रेड्डी ने टिप्पणी की है। संजय ने कहा कि रेड्डी के बयान की वह कड़ी निंदा करते हैं। यह एक ऐसे क्षेत्र विशेष के प्रति कांग्रेस नेता की नफरत और घृणा को दर्शाता है जिसने नौकरशाही और राष्ट्र निर्माण में व्यापक योगदान किया है।

महात्‍मा गांधी ने सत्‍याग्रह के लिए बिहार को ही चुना

रेड्डी यह भूल जाते हैं कि बिहारी डीएनए ने भगवान बुद्ध, गुरुगोविंद सिंह, सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे युग पुरुषों को जन्म दिया है। बिहार लोकतंत्र की भी जननी है। यह बिहारी डीएनए ही है जिसने डा. राजेंद्र प्रसाद के रूप में देश को पहला राष्ट्रपति दिया। महात्मा गांधी को बिहार के प्रति अटूट आस्था थी तभी उन्होंने अपने सत्याग्रह के लिए बिहार को ही चुना। संजय ने कहा कि यह बिहारी डीएनए ही है जिसने नालंदा विश्वविद्यालय के रूप में भारत को पहला वैश्विक ज्ञान का केंद्र दिया। यह आर्यभट्ट और वशिष्ठ नारायण सिंह का बिहारी डीएनए ही है जिसने गणित और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिहारी डीएनए ने भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास  में गर्व के साथ अतुलनीय योगदान दिया  है और देता रहेगा।

भाजपा प्रवक्‍ता ने कांग्रेस पर किया हमला

बिहार में भाजपा के प्रवक्‍ता प्रेम रंजन पटेल ने कांग्रेस को बिहार के मसले पर जोरदार तरीके से घेरा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से देश को तोड़कर राज करती रही है, लेकिन बिहार और देश के लोग अब इस पार्टी की सच्‍चाई समझ चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अपनी गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस की दशा आज इतनी खराब हो चुकी है।

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को बिहार कांग्रेस के नेताओं का समर्थन

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के बिहारी डीएनए के संबंध में आए बयान को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा विरोधी दल रेवंत रेड्डी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि रेवंत रेड्डी का बयान बताता है कि बिहार के लोग इतने प्रतिभावान और उर्जावान होते हैं कि हर जगह वे छा जाते हैं। रेड्डी का बयान भाजपा-जदयू के लोगों को पच नहीं रहा। यदि बिहार के लोग अच्छा काम कर रहे हैं और उनके डीएनए में मेहनत और बुद्धिमानी है तो इसमें बिहार की तारीफ है बुराई नहीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
भाजपा विधायक से माफी मंगवाने पर अड़े विपक्षी दल

भाजपा विधायक से माफी मंगवाने पर अड़े विपक्षी दल

देश-दुनिया के लिए नजीर है ‘नीतीश मॉडल’

देश-दुनिया के लिए नजीर है 'नीतीश मॉडल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend