ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

3 मार्च तक ED की कस्टडी में भेजे गए, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी

UB India News by UB India News
February 24, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, महाराष्ट्र
0
3 मार्च तक ED की कस्टडी में भेजे गए, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किये जाने के बाद बुधवार को PMLA कोर्ट में पेश किया गया। यह जांच, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और मुंबई अंडरवर्ल्ड में उसके सहयोगियों की गतिविधियों से संबद्ध है। पीएमएलए कोर्ट ने मलिक को 8 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया। अब मलिक 3 मार्च तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। इससे पहले मलिक को पूछताछ के लिए सुबह में दक्षिण मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर ले जाया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब ईडी की कस्टडी में क्या होगा?

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

ईडी की कस्टडी में नवाब मलिक को अब अगले 8 दिन बेलार्ड पीयर की तीसरी मंजिल पर विशेष सेल में रहना होगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार नवाब मेडिकल और भोजन ले सकेंगे। नवाब के खिलाफ ईडी ने जितने गवाहों और आरोपियों के बयान लिए है, सबको बारी-बारी से नवाब मलिक के सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। ईडी सूत्रों ने कहा है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होंगी। ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और मुम्बई पुलिस के जवान हैं जो अब 24 घंटे तैनात रहेंगे क्योंकि ईडी दफ्तर के बगल में एनसीपी का भी दफ्तर है।

4 बजकर 50 मिनट पर कटघरे में खड़े हुए मलिक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक को मेडिकल जांच के लिए दोपहर में जेजे अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें सत्र अदालत ले जाया गया। सफेद कुर्ता पहने मलिक को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) से संबद्ध मामलों की सुनवाई के लिए निर्धारित विशेष न्यायाधीश आर एन रोकड़े के अदालत कक्ष में शाम 4 बजकर 50 मिनट पर लाया गया और उन्हें कठघरे में खड़ा किया गया। जज ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोई शिकायत है, मलिक ने कहा कि ईडी अधिकारी सुबह में उनके घर आए और अपने दफ्तर ले गये।

‘ED ने समन पर दस्तखत करा लिए, बाद में बताया’
मंत्री ने अदालत से कहा, ‘दफ्तर में, उन्होंने (ED ने) मुझसे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराया, जिस बारे में उन्होंने बाद में बताया कि वह समन था।’ इससे पहले मलिक ने CRPF के कर्मियों और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा के साथ एक वाहन से एजेंसी के अधिकारियों द्वारा मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने से पहले मुट्ठी दिखाई, मुस्कुराये और इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों की ओर हाथ लहराकर अभिवादन किया। उन्होंने गाड़ी के अंदर से ही मीडिया से कहा था, ‘हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे। हम, सबको बेनकाब कर देंगे।’

NCP नेताओं ने शरद पवार के आवास पर की बैठक
इस बीच मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए NCP के कुछ मंत्रियों ने बुधवार शाम मुंबई में पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक की। NCP सूत्रों ने बताया कि डिप्टी सीएम अजीत पवार, मंत्री छगन भुजबल, हसन मुशरिफ और राजेश टोपे बैठक में उपस्थित थे। उन्होंने बताया, ‘यह बैठक, मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।’ उन्होंने बताया कि मलिक के इस्तीफा देने की स्थिति में उनका विभाग पार्टी के उनके सहकर्मियों को दिया जाएगा।

ठाकरे से जल्द मुलाकात कर सकते हैं शरद पवार
बता दें कि एनसीपी प्रमुख के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर शाम में बाद में मुलाकात करने की संभावना है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एमवीए सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण ने शरद पवार से मुलाकात की तथा मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। कांग्रेस नेता सुनिल केदार भी बैठक में शामिल हुए। एमवीए में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

Next Post
मेडि़कल बजट 3 से बढ़ाकर 6 फीसद किया जाये

मेडि़कल बजट 3 से बढ़ाकर 6 फीसद किया जाये

भूमि संरक्षण की योजनाओं के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

भूमि संरक्षण की योजनाओं के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend