दिल्ली दौरे पर गये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री नेकहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग बहुत पहले केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई थी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कई अभियान चलाये गये हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का संकेत दिया है कि बिहार विभिन्न विकास मानकों पर सभी राज्यों में सबसे नीचे है। इस परिदृश्य में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर विचार करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के ताजा बयान पर आपकी क्या राय है। इस पर उन्होंने कहा कि चन्नी ने गलत बयान दिया है और उन्होंने अपना ही नुकसान किया है।
यह पूछे जाने पर कि आपलोग विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठाते रहे हैं‚ क्या इस मसले पर फिर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले भी मिले हैं। आप सभी जानते हैं कि विशेष राज्य के दर्जे के लिए कितना बड़़ा अभियान चलाया गया। बिहार को पिछड़़ा राज्य माना गया है। इसे आगे बढ़ाने के लिए विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए। सीएम नीतीश कुमार कल सुशील मोदी के बेटे की शादी में शामिल होंगे। इस बीच‚ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराने की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर दिये गये बयान पर आश्चर्य व्यक्त किया। नीतीश ने कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है और इस पर कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के कई मामलों में पहले सजा सुना चुकी है। अदालत ने उन्हें १५ फरवरी को घोटाले के एक और मामले में दोषी ठहराया है। ऐसे मामले पर क्या कहा जा सकता है।मुख्यमंत्री ने राजद अध्यक्ष द्वारा जेल नियमावली के उल्लंघन के बारे में पूछे जाने पर अनभिज्ञता व्यक्त की। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश जाने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जदयू के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था कि लालू प्रसाद यादव को राजनीतिक बदले की भावना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परेशान कर रही है।
कहां छिपा है पाकिस्तान का परमाणु भंडार?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत बेहद गुस्से में है. सरकार ने कई कठोर कदम भी उठाए हैं, जिससे पाकिस्तान बुरी...