ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुछ तो भर्तिया कर लो…….

UB India News by UB India News
February 19, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
कुछ तो भर्तिया कर लो…….

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में जब बेरोजगारी चरम पर है और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बड़़ा मुद्दा बनी हुई है। ऐसे में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को मामूली राहत माने जा सकने वाले फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणावासियों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसद आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाने का हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट का आदेश खारिज कर दिया। हरियाणा सरकार को नियोक्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश भी दिया गया है। एल नागेश्वर राव और पी एस नरसिम्हा की पीठ ने कहा‚ हमारा मामले के गुण–दोष से निपटने का इरादा नहीं है और हम हाईकोर्ट से शीघ्र एवं चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का अनुरोध करते हैं। हाईकोर्ट के आदेश को इसलिए खारिज किया गया है‚ क्योंकि उसने विधेयक पर रोक लगाने के पर्याप्त कारण नहीं दिए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से पेश सालिसीटर जनरल ने पीठ को सूचित किया कि आंध्र प्रदेश‚ झारखंड़‚ महाराष्ट्र और हरियाणा में इस प्रकार के कानून पारित किए गए हैं। यह आदेश 30‚000 से कम वेतन पाने वाले लोगों के लिए है अधिक वेतन वाली नौकरियों के लिए नहीं है। हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार अधिनियम‚ 2020 का उद्देश्य लोगों के दूसरे राज्यों में बसने को विनियमित करना है। मेहता ने कई आदेशों का जिक्र किया‚ जिनमें कहा गया था कि कानून जब तक प्रथमदृष्ट्या अवैध नहीं हो‚ इस पर रोक नहीं लगाई जाए। पीठ का कहना था कि हमें केवल रोजगार को लेकर चिंता है‚ क्योंकि हमारे इस देश में चार करोड़़ से अधिक प्रवासी श्रमिक हैं। इस कानून के आर्थिक क्षेत्र में दूरगामी परिणाम होंगे और मुद्दा यह है कि क्या सरकार अधिवास के आधार पर निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू कर सकती हैॽ इससे तो प्रवासी श्रमिकों के रोजगार ही खतरे में पड़़ जाएंगे। हाईकोर्ट इस बात से प्रथमदृष्ट्या संतुष्ट था कि यह कानून असंवैधानिक है और इसी कारण इस पर रोक लगाई गई। हरियाणा में फिलहाल 48‚000 से अधिक कंपनियां पंजीकृत हैं और कानून लागू होने की तारीख से राज्य के बाहर के किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं कर पाने के कारण उन्हें नुकसान होगा। अब खट्टर सरकार पर है कि वह इस राहत का फायदा उठाकर कितनी भर्तियां कर पाती है क्योंकि यहां 2024 में चुनाव होने हैं और बेरोजगारी का यहां भी बड़़ा मुद्दा बनना तय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
साजिश फिर नाकाम……..

साजिश फिर नाकाम........

क्यों उपयोगी हैं योगी………?

क्यों उपयोगी हैं योगी.........?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend