• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री-खरगे में क्यों छिड़ी लेटर वार?

UB India News by UB India News
May 3, 2024
in खास खबर, लोकसभा चुनाव 2024, संपादकीय
0
पीएम मोदी बनाम कांग्रेस के बीच नई जुबानी जंग……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान के पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच लेटर वार छिड़ गई है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत पत्र लिख कर कांग्रेस-इंडिया गठबंधन और उनके घोषणा पत्र को निशाने पर ले रहे हैं। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को पत्र लिखा है। खरगे ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर आरोपों का विस्तार से जवाब दिया है।

साथ ही, खरगे ने घोषणा पत्र पर बहस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उनके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति के साथ खुली बहस की चुनौती भी दी है। इससे पहले भी खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख चुके हैं। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत तौर अपनी पार्टी के न्याय पत्र को समझाने के लिए समय मांगा था।

RELATED POSTS

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…

इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर, रुपया दो दुश्मनों से एक साथ लड़ रहा है जंग……….

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चरण के चुनाव के पहले भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के नाम एक पत्र जारी कर रहे हैं। इस पत्र में वे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। वे अपने उम्मीदवारों से अपील कर रहे हैं, जो झूठे वादे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए हैं, उसे लेकर जनता के बीच लेकर जाएं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों को लिखे पत्र में कहा कि वे ‘एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनने और इसे अपने वोट बैंक को देने’ के कांग्रेस के इरादे के बारे में मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाएं। ‘वे लोगों की मेहनत की कमाई छीनकर अपने वोट बैंक को देने पर तुले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वे ‘विरासत कर’ जैसे खतरनाक विचार लाएंगे। उन्हें रोकने के लिए देश को एकजुट होना होगा।’ हर उम्मीदवार को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है।

प्रधानमंत्री के इन्हीं सभी आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने गुरुवार को विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक खुला पत्र लिखा। खरगे ने लिखा कि आपके पत्र के कंटेंट और लहजे से ऐसा लगता है कि आप बहुत ही ज़्यादा हताश और निराश हो गए हैं। यही कारण है कि आप ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री पद की गरिमा के बिलकुल विपरीत है।

पत्र से ऐसा लग रहा है कि आप अपने भाषणों में जो झूठ बोल रहे हैं, उसका प्रभाव उस तरह से पड़ता हुआ आपको नहीं दिख रहा है, जैसा आप चाहते थे। यही कारण है कि अब आप चाहते हैं कि आपके उम्मीदवार भी आपकी झूठी बातों को आगे बढ़ाएं। वह लिखते हैं कि एक झूठ को हजार बार बोलने से वह सच नहीं बन जाता है प्रधानमंत्री जी।

प्रधानमंत्री को जवाब: हमारा वोट बैंक हर भारतीय
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री के आरोपों पर सिलसिलेवार जवाब देते हुए कहा कि अपने पत्र में आपने लिखा है कि एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीन लिया जाएगा और ‘हमारे वोट बैंक’ को दे दिया जाएगा। हमारा वोट बैंक हर भारतीय है- गरीब, हाशिए पर रहने वाले लोग, महिलाएं, महत्वाकांक्षी युवा, श्रमिक वर्ग, दलित और आदिवासी। हर कोई जानता है कि यह आरएसएस-भाजपा ही है, जिसने 1947 से लगातार आरक्षण का विरोध किया है। हर कोई यह भी जानता है कि आरएसएस-भाजपा आरक्षण को समाप्त करने के लिए संविधान को बदलना चाहती है। आपके नेताओं ने इस बारे में खुलकर बात की है। आपको यह स्पष्ट करना चाहिए कि आप हमारे संविधान के अनुच्छेद 16 के अनुसार एससी, एसटी और ओबीसी को उनकी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का विरोध क्यों करते हैं।

खरगे ने आगे लिखा कि आपने अपने पत्र में लिखा है कि लोगों की मेहनत की कमाई छीन ली जाएगी। यहां, मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि आप अपनी पार्टी को गुजरात में गरीब, दलित, किसानों से ठगे गए और इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में दिए गए 10 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दें। आपकी पार्टी ने चंदा दो-धंधा लो, ठेका लो-घूस दो, हफ्ता वसूली और फर्जी कंपनियों जैसे तरीकों से विभिन्न कंपनियों से अवैध और असंवैधानिक इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 8,250 करोड़ रुपये एकत्र किए। 8,250 करोड़ रुपये में से, आप कम से कम 10 करोड़ रुपये दलित परिवार को तो वापस कर ही सकते हैं।

लोग गर्मी नहीं, आपकी नीतियों के वजह से झुलसे
खरगे ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से कहा, आपने अपने पत्र में यह स्पष्ट रूप से झूठ लिखा है कि कांग्रेस ‘विरासत कर’ लाना चाहती है। हमारे घोषणा पत्र में कहीं ऐसा नहीं लिखा है। हकीकत यह है कि आपके पूर्व वित्त मंत्री और आपकी पार्टी के नेताओं ने बार-बार इसका उल्लेख किया है कि वे ‘विरासत कर’ के पक्ष में हैं। आप अपने नेताओं के इन भाषणों और टिप्पणियों को लोग ऑनलाइन देख सकते हैं।

खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखा कि आपके पत्र से पता चल रहा है कि आप चुनाव के पहले दो चरणों में हुए कम मतदान से चिंतित हैं। यह दर्शाता है कि लोग आपकी नीतियों या आपके चुनावी भाषणों को लेकर उत्साहित नहीं हैं। दरअसल ऐसा गर्मी की वजह से नहीं हो रहा है, आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं। आप ने अपने कार्यकर्ताओं से धर्म के नाम पर मतदाताओं को लामबंद करने की अपील की है। यदि मतदाता आपको वोट देने के लिए इच्छुक ही नहीं हैं, तो अपने कार्यकर्ताओं को दोष न दें।

प्रधानमंत्री क्यों नहीं मांग रहे अपने कामकाज पर वोट?
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस पार्टी की गारंटी भी विस्तार से समझाई है। खरगे ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी इतनी सरल और स्पष्ट है कि हमें उन्हें समझाने की जरूरत भी नहीं है। लेकिन आपके लिए, मैं उन्हें यहां दोहरा रहा हूं। खरगे ने अपने पत्र में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय को विस्तार से समझाया है।

खरगे ने कहा, आपको लगातार बढ़ती असमानता के बारे में बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। आप बेरोजगारी और अभूतपूर्व महंगाई के बारे में बात करना नहीं चाहते हैं, जो देश के लोगों को सबसे अधिक प्रभावित कर रही है। न ही आपको महिलाओं पर अपने नेताओं द्वारा लगातार किए जा रहे अत्याचारों पर बात करने में दिलचस्पी है। हमारा घोषणा पत्र न्याय की बात करता है। हमारा फोकस इस बात पर है कि समाज के सभी वर्गों का विकास कैसे हो। यदि आप नफरत भरे भाषण देने के बजाय पिछले दस वर्षों में अपनी सरकार के प्रदर्शन पर वोट मांगते, तो प्रधानमंत्री के रूप में बेहतर होता।

पीएम मोदी से चीन के मसले पर कांग्रेस ने मांगा जवाब
खरगे ने लिखा कि हमने आपको और गृह मंत्री को यह कहते सुना है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। पिछले 10 वर्षों में हमने जो एकमात्र तुष्टिकरण नीति देखी है, वह है आपके और आपके मंत्रियों द्वारा चीनियों का तुष्टिकरण। आप आज भी चीन को ‘घुसपैठिए’ कहने से इनकार करते हैं, बल्कि 19 जून, 2020 को आपने गलवान में 20 भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अपमान करते हुए कहा था, “ना कोई घुसा है, ना ही कोई घुस आया है”। आपने चीन को जो ‘क्लीनचिट’ दी है उसने भारत के पक्ष को कमजोर कर दिया है और चीन को और अधिक आक्रामक बना दिया है। यहां तक कि अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में एलएसी के पास बार-बार चीनी घुसपैठ और सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के कारण तनाव बढ़ गया है। भारत में चीनी सामानों का आयात भी काफी बढ़ गया है- सिर्फ़ पिछले पांच सालों में 54.76 फीसदी की वृद्धि हुई है और 2023-24 में यह आयात 101 बिलियन डॉलर को पार कर गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…

by UB India News
June 17, 2025
0

चीन ने ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर, रुपया दो दुश्मनों से एक साथ लड़ रहा है जंग……….

by UB India News
June 18, 2025
0

इजरायल-ईरान तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता हुआ दिख रहा है. कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 17...

भारत ने सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने का फैसला क्यों किया?

पाकिस्तान में 92% तक घट चुका है चिनाब का प्रवाह ………….

by UB India News
June 17, 2025
0

पाकिस्तान इस समय इतिहास के सबसे भीषण जल संकट से गुजर रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण माना जा...

इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर

इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर

by UB India News
June 17, 2025
0

इजरायली सेना इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक उसने तेहरान पर किए गए...

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

by UB India News
June 18, 2025
0

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खामी के चलते रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट...

Next Post
राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन; सोनिया-प्रियंका साथ में मौजूद

अमेठी: 25 साल के बाद मुकाबले में नहीं होगा गांधी परिवार

क्या उपचुनाव लड़ कर संसद पहुंचेंगी प्रियंका गांधी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend