ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

व्यंग – वोटर बड़ा धोखेबाज निकला ….

UB India News by UB India News
February 19, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, मनोरंजन, राष्ट्रीय
0
व्यंग – वोटर बड़ा धोखेबाज निकला ….

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरिता भदौरिया जी गलत नहीं कहती हैं। ये वोटर नाम का प्राणी होता ही धोखेबाज है। बताइए! पांच साल बेचारी विधायक जी ने इस पब्लिक के लिए क्या–क्या नहीं किया। राशन दिया। तेल तक दिया। आवास दिलाया। पैसा दिलाया। और तो और कोविड के टीके से लेकर सड़क और खरंजे तक सब कुछ दिलाया। पब्लिक ने भी तब तो लपक–लपक कर लिया। पर अब जब चुनाव के लिए बेचारी वोट मांगने जा रही हैं‚ तो ये इटाए वाले उनकी नमस्ते तक नहीं ले रहे हैं। और इटाए वाले ही क्यों वोटर बनते ही सारे यूपी वाले ऐसे ही तेवर दिखा रहे हैं। राशन‚ तेल‚ पैसा सब खाकर अब बेचारे भगवाइयों को अंगूठा दिखा रहे हैं। देख लेना‚ कीड़े पड़ेंगे ऐसे धोखेबाजों को!
यह सरिता जी की सरलता ही है कि ऐसी धोखेबाजी के बाद भी वोटरों को सिर्फ उनकी बेईमानी पर शमिदा कर के छोड़ दिया। ऐसी ही नीयत थी तो हमारा राशन‚ तेल भी नहीं लेते‚ वगैरह! वर्ना उनकी पार्टी तो शठे शाठयम् समाचरेत में विश्वास करने वाली है। उनकी ही पार्टी के विधायक‚ राजो सिंह तो दूर हैदराबाद से ही वोटरों को बाबा के बुल्डोजर–प्रेम की और थोक में बुल्डोजर खरीदने की‚ याद दिला रहे हैं। जो अपने घर–दूकान से करता हो प्यार‚ भगवाइयों की नमस्ते लेने से कैसे करेगा इनकार! और यह हैदराबादी भाई के सुरक्षित दूरी से रास्ता दिखाने का ही मामला नहीं है। खुद यूपी में कोई भगवाई‚ नमस्ते नहीं लेने और वोट नहीं देने वालों को देहरी पर लाकर पीटने की सलाह दे रहा है‚ तो कोई घर में घुसकर मारने का भरोसा दिला रहा है। और यह तो तब है जबकि थार वाले टेनी भैया की तो अभी चुनाव मैदान में एंट्री भी नहीं हुई है। जिस दिन भैया आएंगे‚ सारी अकड़ भूलकर भगवाई नमस्ते लेने वोटर खुद लाइनों में लग जाएंगे। फिर भी दगेबाज वोटर का भरोसा नहीं कर सकते। मंदिर भी ले लेगा‚ हिंदू–मुस्लिम भी करवा लेगा‚ फिर भी रोटी–रोजगार की मांग खड़ी की खड़ी ही रहेगी। कर्त्तव्य‚ राष्ट्रवाद सब भूलकर कभी भी रोटी–रोटी करने लग जाएगा। डबल इंजन वालो अब तो बेख्त का फार्मूला अपना लो‚ अपना भरोसा खो चुकी इस पब्लिक को भंगकर‚ दूसरी पब्लिक चुनवा लो! इस वोटर के ही भरोसे रह गए‚ तब तो इस बार न जाने क्या होॽ

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कुछ तो भर्तिया कर लो…….

कुछ तो भर्तिया कर लो.......

साजिश फिर नाकाम……..

साजिश फिर नाकाम........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend