ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के चार जिलों एनआइए की कार्रवाई

UB India News by UB India News
February 12, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, पटना, बिहार
0
बिहार के चार जिलों एनआइए की कार्रवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शनिवार की अल सुबह नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआइए (National Investigation Agency) ने कुख्‍यात नक्‍सली प्रद्युम्‍न शर्मा, सहदेव यादव, अनिल यादव, प्रमोद मिश्रा और उनके नजदीकी लोगों के ठिकानों पर अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है। इस छापेमारी को काफी गोपनीय रखा गया था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और नवादा जिलों में एक साथ छापा पड़ा है। शुरुआती घंटों में छापेमारी कौन सी एजेंसी कर रही है, ये संबंधित जिले के एसपी भी नहीं बता रहे थे। सुबह में चर्चा रही कि यह छापेमारी आतंकवाद निरोधी दस्‍ते यानी एटीएस (Anti Terrorism Squad; ATS) की टीम ने की है। हालांकि, नवादा के एसपी डीएस सांवलाराम ने बताया कि छापेमारी एनआइए की टीम ने की है।

जहानाबाद में दो जगहों पर छापेमारी
जहानाबाद में दो जगहों पर केंद्रीय टीम की छापेमारी की खबर मिल रही है। हुलासगंज थाना के रुस्तमपुर में कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और मोकिनपुर में पैक्स अध्यक्ष विकास शर्मा के ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी चल रही है। छापेमारी से लोकल पुलिस को अलग रखा गया है। हुलासगंज थाना प्रभारी दीपक कुमार केवल इतना बता पाए हैं कि बाहरी पुलिस की विशेष छापेमारी चल रही है। जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने कहा कि प्रदुमन शर्मा के यहां छापेमारी की सूचना उन्‍हें भी मिली है। हथियार और आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है। हुलासगंज के केवला गांव में राजीव शर्मा के यहां भी छापेमारी चल रही है। राजीव शर्मा नक्‍सली प्रदुमन शर्मा के करीबी बताए जाते हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

नवादा के संपत बिगहा गांव में छापेमारी
नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के संपत बिगहा गांव में भी छापामारी हुई है। यहां सहदेव यादव के घर की तलाशी लेने के बाद टीम लौट गई है। रजौली के डीएसपी संजय कुमार पांडेय, सिरदला के थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ वहां मौजूद हैं। कौन सी एजेंसी कार्रवाई कर रही है, यह साफ नहीं हो सका है। सहदेव का लिंक नक्सलियों से रहा है। सहदेव यादव कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा का खास सहयोगी रहा है। उसे दो साल पहले प्रद्युम्न के भतीजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तब वह नक्सली कमांडर प्रद्युम्न को रुपये पहुंचाने जा रहा था। यहां एक महिला सहित चार अधिकारियों की टीम आई थी। छापेमारी करीब चार घंटे तक चली। यहां सिरदला, मेसकौर और रजौली के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।

औरंगाबाद में भी छापेमारी की सूचना
औरंगाबाद में भी एनआईए की टीम के द्वारा छापेमारी करने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के कासमा में भाकपा माओवादी के शीर्षस्थ नक्सली प्रमोद मिश्रा एवं बंदेया के अनिल यादव के घर छपामारी हो रही है। हालांकि यहां कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। आपको बता दें कि औरंगाबाद का इलाका नक्‍सल गतिविधियों के लिहाज से जहानाबाद और नवादा से अधिक संवेदनशील है।

राजीव शर्मा के रहे हैं नजदीकी संबंध
राजीव शर्मा तीन भाई थे। तीनों प्रदुमन सिंह के करीबी थे। वर्ष 2000 में एक भाई रामानंद शर्मा की हत्या माले ने हत्या कर दी थी। 5 वर्ष पूर्व राजीव शर्मा, प्रदुमन सिंह के साथ खिजरसराय में हथियार के साथ पकड़े गए थे। तीसरे भाई कमलेश सिंह पर भी 5 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं, लेकिन सभी जमानत पर बाहर हैं।

जहानाबाद में पहले भी हुई थी छापेमारी
बताया जा रहा है कि यह मामला नक्सलियों को हथियार आपूर्ति करने से जुड़ा हो सकता है। इसके पहले भी जहानाबाद में नक्सली परशुराम सिंह के ठिकानों पर एनआइए की टीम छापेमारी कर चुकी है। हम इस कार्रवाई के बारे में और अधिक जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।

गया जिले में भी छापेमारी जारी
गया जिले के खिजरसराय अनुमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग गांव में शनिवार को एनआईए की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम नक्सल के शीर्ष नेता प्रदुमन शर्मा के सहयोगी के घर में छापेमारी शुरू की है। टीम में कई बड़े अधिकारी व जवान हैं जो गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के धनसिंगरा और मंडई गांव में पहुंचे हैं। NIA ने मंडई गांव में नवीन शर्मा के घर भी छापा मारा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
विधान परिषद चुनाव ने तिथि घोषित होने से पहले ही बढ़ाया राजनीतिक तापमान

विधान परिषद चुनाव ने तिथि घोषित होने से पहले ही बढ़ाया राजनीतिक तापमान

बदलाव के दौर से गुजर रही राजद, तेजस्वी यादव के हाथ में है असली बागडोर

बदलाव के दौर से गुजर रही राजद, तेजस्वी यादव के हाथ में है असली बागडोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend