ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लुधियाना में युवक ने राहुल के चलती कार पर फेंका झंडा

UB India News by UB India News
February 8, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
लुधियाना में युवक ने राहुल के चलती कार पर फेंका झंडा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में पीएम माेदी (PM Modi) के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा में चूक से सुरक्षा एजेंसियाें में हड़कंप मच गया। राहुल कांग्रेस के सीएम फेस का ऐलान करने लुधियाना आए थे। हलवारा से लुधियाना जाते समय एक युवक ने उन पर हमले की कोशिश की। हलवारा से लुधियाना के हयात रिजेंसी जाने के क्रम में जब उनकी कार हर्शिला रिजोर्ट के पास पहुंची तो राहुल कार का शीशा खोल अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस बीच एक युवक ने कार की ओर झंडा फेंका जो उनके मुंह पर लगा, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई।

इसके बाद राहुल ने शीशा बंद कर लिया। घटना के समय कार वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ चला रहे थे, जबकि चरणजीत चन्नी और सिद्धू उनके पीछे बैठे थे। घटना के बाद सुरक्षा में तैनात तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बताया जाता है कि झंडा फेंकने वाला युवक नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) का कार्यकर्ता था और उसने जोश में आकर झंडा ही राहुल की ओर फेंक दिया। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, थाना दाखा की पुलिस से संपर्क करने पर उनका कहना था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

समय के साथ बदलते गए होर्डिंग्स

राजनीति भी अजीब चीज होती है। पल-पल में कई रंग दिखाती है। पिछले कुछ समय से लगातार कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रविवार को होर्डिंग्स भी बदलते चले गए। रैली स्थल हार्षिला रिजोर्ट के पास हाईवे पर दोनों ओर चरणजीत सिंह चन्नी के बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगे हुए थे। रैली शुरू होने से कुछ समय पहले राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू के विशाल होर्डिंग्स लग गए। कुछ समय पहले तक होर्डिंग्स देख जो चन्नी का नाम तय होना मान रहे थे, वह अचानक सिद्धू के होर्डिंग्स लगने से पसोपेश में आ गए। उन्हें लगा कि लंबी मीटिंग में कहीं फिर सिद्धू का नाम तय तो नहीं होगा। हालांकि उसके बाद चन्नी समर्थक भी उसी तरह के होर्डिंग्स लेकर आ गए, लेकिन उन्होंने पहले होर्डिंग्स नहीं लगाए और उन्हें सड़क के पास रख लिए। जैसे ही चन्नी के नाम की घोषणा हुई तो चन्नी के बड़े होर्डिंग्स लगा दिए गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
क्या सिद्धू चन्नी को अपना नेता मानेंगे?

क्या सिद्धू चन्नी को अपना नेता मानेंगे?

एक महीने बाद आज से स्कूल-कॉलेज-कोचिंग, धार्मिक स्थल, मॉल सब खुलेंगे, नाइट कर्फ्यू भी हटा

एक महीने बाद आज से स्कूल-कॉलेज-कोचिंग, धार्मिक स्थल, मॉल सब खुलेंगे, नाइट कर्फ्यू भी हटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend