ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या सिद्धू चन्नी को अपना नेता मानेंगे?

UB India News by UB India News
February 7, 2022
in खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
क्या सिद्धू चन्नी को अपना नेता मानेंगे?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए उसका उम्मीदवार कौन होगा। राज्य में 20 फरवरी को मतदान होने में मुश्किल से दो हफ्ते बचे हैं और अभी तक इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है कि पार्टी अपना सीएम कैंडिडेट किसे बनाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को लुधियाना में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सीएम कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

पार्टी फोन कॉल के जरिए से टेली-सर्वेक्षण कर रही है कि किसे सीएम कैंडिडेट बनाया जाए। आम आदमी पार्टी ने भी ठीक ऐसे ही टेली-सर्वे के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए भगवंत मान के नाम की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की काफी चर्चा है कि वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं एक मजबूत दावेदार नवजोत सिंह सिद्धू से बहुत बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

सिद्धू, जो कि माता वैष्णो देवी मंदिर में देवी का आशीर्वाद लेने गए थे, परेशान नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को उनके एक बयान से उनकी परेशानी जगजाहिर भी हो गई। सिद्धू ने अपने समर्थकों से कहा, ‘मुझे आपसे एक ही बात कहनी है। नया पंजाब बनाना सीएम के हाथ में है। जैसा मुख्यमंत्री होता है, वैसा ही सूबा होता है। पिछले 2 मुख्यमंत्रियों ने बेड़ागर्क कर दिया। 25-30 साल में पंजाब को बर्बाद कर दिया। इस बार मुख्यंत्री आपको चुनना है। सीएम ईमानदार होगा तो ईमानदारी नीचे तक जाएगी। ऊपर चोर बिठा दिया तो फिर सब गया। आप मेरी ये बात याद रखना। ऊपर वाले चाहते हैं कमजोर सीएम, जिसे वे अपनी धुन पर नचा सकें, ता था थैया करा सकें। उनसे कहें, नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा, कहां कदरदान हमारे जैसा मिलेगा। ये ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं।’

अपने इस बयान पर हंगामा मचने के बाद सिद्धू एक बार फिर कैमरे के सामने आए और सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘पिछले 25 साल जो भी यहां सीएम रहे, वे केंद्र सरकार की धुन पर नाचते रहे, भले ही उन्हें धुन पसंद न हो। उनकी धुन पर कठपुतलियों की तरह नाचते रहे हैं और यही वो चाहते हैं। ये झूठ है, मैं रूठा हुआ नहीं था। चन्नी मेरा छोटा भाई है, मैं उससे कभी नहीं रूठा।’

सिद्धू के मीडिया सलाहकारों ने भी सफाई दी कि ‘ऊपर वाला’ कहने से उनका मतलब कांग्रेस आलाकमान से नहीं बल्कि केंद्र से था, जो एक कमजोर सीएम चाहता है।

सिद्धू पहले कई बार कह चुके हैं कि वह राजनीति में ‘शोपीस’ बनने नहीं आए। इसका मतलब है कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री बनने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उन्हें दर्शनी घोड़ा बनाया गया तो ठीक नहीं होगा। मतलब, वह बगावत कर देंगे, संन्यासी बन जाएंगे, सियासत छोड़ देंगे।

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने 2 दिन पहले ही कह दिया था, ‘अगर हाई पोस्ट नहीं मिली तो राजनीति में रहने का क्या फायदा?’ यानी मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो सब बेकार हैं। नवजोत कौर ने यह भी कहा कि सिद्धू पहले हर घंटे 25 लाख रुपये कमाते थे, वह भी हर महीने 5 लाख रुपये कमा लेती हैं। दोनों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन अगर सिद्धू को हाई पोस्ट नहीं मिली, तो, दूसरे शब्दों में वह बगावत की तरफ इशारा कर रही थीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
एक महीने बाद आज से स्कूल-कॉलेज-कोचिंग, धार्मिक स्थल, मॉल सब खुलेंगे, नाइट कर्फ्यू भी हटा

एक महीने बाद आज से स्कूल-कॉलेज-कोचिंग, धार्मिक स्थल, मॉल सब खुलेंगे, नाइट कर्फ्यू भी हटा

यूपी में बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र,पीएम मोदी की बिजनौर में पहली हाइब्रिड रैली आज

यूपी में बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र,पीएम मोदी की बिजनौर में पहली हाइब्रिड रैली आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend