ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक महीने बाद आज से स्कूल-कॉलेज-कोचिंग, धार्मिक स्थल, मॉल सब खुलेंगे, नाइट कर्फ्यू भी हटा

UB India News by UB India News
February 8, 2022
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
एक महीने बाद आज से स्कूल-कॉलेज-कोचिंग, धार्मिक स्थल, मॉल सब खुलेंगे, नाइट कर्फ्यू भी हटा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना की संक्रमण दर में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रतिबंधों में बड़ी रियायत का ऐलान कर दिया है। सोमवार से सभी शिक्षण और प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे। 8वीं तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। वहीं, 9वीं एवं उच्चतर कक्षाओं से संबंधित स्कूल और कॉलेज, कोचिंग व छात्रावास व उनके कार्यालय 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे। अन्य शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान भी शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। अब नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है।

रविवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद CM नीतीश कुमार ने रियायतों की घोषणा की। नई गाइडलाइन 7 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रभावी होगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने नई घोषणा और जारी किए गए आदेश की जानकारी दी। सभी DM स्थानीय परिस्थितियों की समीक्षा कर अतिरिक्त अधिक सख्त प्रतिबंध लगा सकते हैं। 10 ग्रॉफिक्स के जरिए जानिए, सरकार की नई गाइडलाइन…

RELATED POSTS

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल के साथ आज से करें पार्कों की सैर

कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद सरकार ने नियमों में कुछ ढील देते हुए शहर के पार्कों को खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार से ईको पार्क, आर ब्लॉक स्थित वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, शिवा जी पार्क सहित पार्क प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले शहर के 73 पार्कों में सैर कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना सेफ्टी के लिए बने प्रोटोकॉल को फॉलो करना अनिवार्य है। जू में काउंटर पर भीड़ कम से कम लगे, इसके लिए संजय गांधी जैविक उद्यान प्रशासन की तरफ से अपील की जा रही है कि भीड़ बचने के लिए टिकट काउंटर की जगह अधिक से अधिक दर्शक ऑनलाइन टिकट कटा सकते हैं। शहर के लोगों को सोमवार से जू और पार्क में सुबह 6 से साढ़े आठ बजे तक मॉर्निंग वॉक करने के लिए सुविधा मिलेगी। नौ बजे के बाद आम दर्शकों का प्रवेश होगा।

पटना जू के लिए ऑनलाइन लें टिकट
पटना जू 7 फरवरी से नहीं बल्कि 8 फरवरी से खुलेगा, क्योंकि पटना जू में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है। संजय गांधी जैविक उद्यान के अधिकारिक वेबसाइट zoopatna.com पर जाकर आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। वेबसाइट में आपको ऑनलाइन बुकिंग का ऑप्शन दिखेगा, जहां से आप टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको मोबाइल नंबर एंट्री करनी होगी। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा। इस कोड के साथ बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जू में थ्री डी थियेटर में कुल सीट का 50 फीसदी पर दर्शक एक बार में बैठ सकते हैं।

भीड़ न हो इसके लिए ईको पार्क में चार काउंटर

ईको पार्क में टिकट काउंटर की संख्या बढ़ा कर चार कर दी गई है। इससे लोग भीड़ से तो बचेंगे ही, आसानी से टिकट भी ले सकेंगे। प्रवेश करने के दौरान फेस मास्क पहनना जरूरी है। दर्शकों को झूला और बोटिंग की सुविधा मिलेगी। गोलघर में सिर्फ पार्क खोला गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

Next Post
यूपी में बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र,पीएम मोदी की बिजनौर में पहली हाइब्रिड रैली आज

यूपी में बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र,पीएम मोदी की बिजनौर में पहली हाइब्रिड रैली आज

मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शराब माफिया को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शराब माफिया को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend