ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी में बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र,पीएम मोदी की बिजनौर में पहली हाइब्रिड रैली आज

UB India News by UB India News
February 8, 2022
in खास खबर
0
यूपी में बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र,पीएम मोदी की बिजनौर में पहली हाइब्रिड रैली आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। हर नए दिन के साथ विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जी—जान के साथ सघन प्रचार कर रहे हैं। डोर-टू-डोर जाकर वे मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के लिए दिन—रात कमर कसे हुए हैं। यूपी में  10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। वहीं पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी।

यूपी में बीजेपी कल जारी करेगी संकल्प पत्र

यूपी बीजेपी राज्य मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी करेगी। बीजेपी के कार्यक्रम में अमित शाह, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सीएम योगी, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि बीजेपी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण 6 फरवरी को घोषणापत्र कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। घोषणापत्र में किसान, युवा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी रहेगा। खास बात यह है कि संकल्प पत्र में बिजली बिल में राहत की बात की जा  सकती है, जिस पर सभी की नजरें रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्यक्ष रैली यूपी के बिजनौर में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजनौर के वर्धमान डिग्री कॉलेज में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं. यह पीएम नरेंद्र मोदी की पहली ‘हाइब्रिड’ रैली है, जिसका अर्थ है कि अब वह सीमित संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पीएम आज अपनी बिजनौर रैली में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के मतदान के लिए जाने वाले तीन जिलों के 21 निर्वाचन क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं. 109 डिवीजनों में बड़े पैमाने पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

यूपी के सीएम योगी की तीन जनसभाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं हैं। इनमें मुजमुजफ्फर नगर और मेरठ शामिल हैं, जहां वे जनसंवाद करेंगे।

राजनाथ सिंह शाहजहांपुर और बुलंदशहर में करेंगे प्रचार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सोमवार को वे कट्रा (शाहजहांपुर) और सिकंदराबाद (बुलंदशहर) विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद करेंगे।

बीजेपी की 45 प्रत्याशियों की सूची: राज्यमंत्री शुक्ल इस बार बलिया की जगह बैरिया सीट से लड़ेंगे

भाजपा द्वारा जारी की गई 45 उम्मीदवारों की सूची में बलिया नगर सीट से पिछली बार पार्टी के टिकट पर जीते संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्‍द स्‍वरूप शुक्ल को पार्टी ने बलिया जिले की ही बैरिया सीट से उम्मीदवार बनाया है। बैरिया के निवर्तमान विधायक व विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह का टिकट पार्टी ने काट दिया है। भाजपा ने सुलतानपुर में मौजूदा विधायक सूर्यभान सिंह की जगह इस बार विनोद सिंह और इसी जिले के लंभुआ क्षेत्र में विधायक देवमणि द्विवेदी की जगह सीताराम वर्मा को मौका दिया है। इसके अलावा बस्ती की रुधौली सीट पर मौजूदा विधायक संजय प्रताप जायसवाल की जगह उनकी पत्‍नी संगीता प्रताप जायसवाल को मौका दिया है। भाजपा ने कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र में मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। पडरौना में पिछली बार भाजपा से स्‍वामी प्रसाद मौर्य चुनाव जीते थे जिन्होंने हाल में राज्‍य सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और उन्हें सपा ने कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने और 45 उम्मीदवार घोषित किए, अमेठी में संजय सिंह और बलिया में दयाशंकर को टिकट

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को और 45 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। सूची के अनुसार, पार्टी ने अमेठी में पूर्व सांसद संजय सिंह को मौका दिया है वहीं बलिया में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र से अलका राय को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा द्वारा रविवार की देर शाम  45 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इसमें अमेठी से संजय सिंह को मौका दिया गया है। सीट से पिछली बार भाजपा से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने चुनाव जीता था लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शराब माफिया को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शराब माफिया को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

बजट में मध्यम वर्ग को नही मिली कोई राहत और डिजिटल संपत्ति पर सर्वाधिक 30 फीसदी टैक्स, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

सकारात्मक परिणाम आना बाकी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend