ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शराब माफिया को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

UB India News by UB India News
February 8, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शराब माफिया को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर इस कानून को सख्ती से लागू करने की हिदायत दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में शराबबंदी के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने गडबडी करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। ॥ सोमवार को मद्य निषेध के क्रियान्वयन से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने शराब माफिया को ध्वस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह ध्यान रहे कि शराब के वास्तविक धंधेबाज बचने न पायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन‚ मोटर बोट‚ स्वान दस्ता आदि की मदद से छापेमारी कार्य को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देते रहें‚ ताकि कोई भी धंधेबाज बच नहीं पाये। उन्होंने पुलिस और मद्य निषेध विभाग को संयुक्त रूप से पूरी मुस्तैदी से काम करने‚ शराबबंदी से जुडे मामलों के ट्रायल में तेजी लाने तथा जब्त शराब का विनष्टीकरण तेजी से करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि पहले कराये गये आंकलन से पता चला था कि 1 करोड 64 लाख लोगों ने शराबबंदी के बाद शराब का सेवन करना छोड दिया है। पुनः इसका आंकलन करायें कि अब इसकी संख्या कितनी बढी है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शराबबंदी को लेकर थानों द्वारा की जा रही कार्रवाई का निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें और गडबडी करने वाले किसी भी सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ कड़़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह मानते हैं कि शराब बुरी चीज है। कई दूसरे राज्यों के लोग भी अपने यहां शराबबंदी लागू करना चाहते हैं। बिहार में शराबबंदी का क्रियान्वयन सफल तरीके से किया जा रहा है। अन्य राज्यों के लोगों को प्रचार–प्रसार के माध्यम से इसके बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से बिहार के लोगों को काफी फायदा हो रहा है। राज्य में शराबबंदी के बाद दूध‚ सब्जी‚ मिठाई‚ फल आदि चीजों की खपत बढी है। इससे पहले मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को १६ नवम्बर २०२१ के बाद से अब तक की गई कार्रवाई‚ ड्रोन‚ मोटर बोट‚ स्वान दस्ता आदि के माध्यम से छापेमारी अभियान‚ जब्त शराब‚ अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ महाधिवक्ता ललित किशोर आदि उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
बजट में मध्यम वर्ग को नही मिली कोई राहत और डिजिटल संपत्ति पर सर्वाधिक 30 फीसदी टैक्स, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

सकारात्मक परिणाम आना बाकी!

हिजाब पर हंगामा…

हिजाब पर हंगामा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend