ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरस्टार्स की फिल्मों का क्लैश होने वाला है………

UB India News by UB India News
January 30, 2022
in बॉलीवुड
0
इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरस्टार्स की फिल्मों का क्लैश होने वाला है………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस साल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की टक्कर देखी जा सकती है। आरआरआर, बच्चन पांडे, केएफजी चैप्टर 2 और लाल सिंह चड्ढा जैसी कई मेगा-स्टारर फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी। इस भिड़ंत का असर इन फिल्मों के कलेक्शन पर पड़ सकता है। हालांकि, रिलीज से पहले ही इन फिल्मों ने थिएटर राइट्स, सैटेलाइट राइट्स, और ओटीटी राइट्स के जरिए पहले ही कमाई से अपनी झोलियां भर लेती हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों का असली लिटमस टेस्ट होता है।

मौजूदा वक्त में फिल्मी थिएटर 50 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ कहीं-कहीं चल रहे हैं तो कहीं-कहीं सिनेमाघरों में ताला लगाया गया है। ऐसे जब बड़े बजट की फिल्में रिलीज की जाएंगी तो इसकी परफॉर्मेंस को लेकर निर्माताओं की सिरदर्दी बनी होगी। इसलिए, एक ही दिन में दो या तीन बड़े बजट की फिल्में रिलीज करना कोई अच्छा विचार नहीं है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन सुपरस्टार्स को अब बॉक्स ऑफिस क्लैश का डर नहीं है।

RELATED POSTS

धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री और फैंस , धर्मेंद्र हमेशा तुम्हारे दिलों में जिंदा रहेगे ……………

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

लाल सिंह चड्ढा की हो सकती है केजीएफ चैप्टर 2 से टक्कर
शुक्रवार, 22 जनवरी को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की कि वे लाल सिंह चड्ढा को अपनी तय तारीख 14 अप्रैल को ही रिलीज करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह वही तारीख है, जब साउथ सुपरस्टार यश स्टारर मचअवेटेड फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 रिलीज हो रही है। खैर, आमिर अकेले नहीं हैं जिसकी फिल्म का साउथ की फिल्म के टक्कर होगा। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी।
बच्चन पांडे और आरआरआर की होगी भिड़ंत
अक्षय कुमार-स्टारर बच्चन पांडे के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। साथ ही, आरआरआर की टीम ने ये भी घोषणा की कि अगर देश में महामारी की स्थिति बेहतर हो जाती है और अगर थिएटर पूरी क्षमता के साथ खुलते हैं, तो वे 18 मार्च को अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म पहले 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड के मामलों में आए उछाल के कारण, फिल्म की रिलीज को करना पड़ा। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर ‘शमशेरा’ के निर्माताओं ने भी अपनी फिल्म की रिलीज के लिए फिल्म 18 मार्च की तारीख चुनी।

‘आदिपुरुष; से भिड़ेगी ‘रक्षा बंधन’
बाहुबली अभिनेता प्रभास की ‘आदिपुरुष’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ आधिकारिक तौर पर 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने वाली हैं। दोनों फिल्में अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं। आदिपुरुष में प्रभास के साथ कृति सेनन ‘सीता’ का किरदार निभाती नजर आएंगी और रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।

‘रनवे 34’ के साथ ‘हीरोपंती 2’ और ‘आरआरआर’ की हो सकती है टक्कर
जहां हर साल ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान राज करते हैं, वहीं इस साल एक नहीं बल्कि तीन कलाकार इस मौके के लिए लड़ेंगे। इस साल ईद पर अजय देवगन की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 रिलीज होगी। अगर आरआरआर की रिलीज की तारीख आगे बढ़ जाती है, तो निर्माता इसे ईद पर रिलीज कर सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री और फैंस , धर्मेंद्र हमेशा तुम्हारे दिलों में जिंदा रहेगे ……………

by UB India News
November 25, 2025
0

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह...

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

by UB India News
November 12, 2025
0

बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै. एक्टर की हालत गंभीर बताई...

एजाज खान पर अश्लीलता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

एजाज खान पर अश्लीलता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

by UB India News
May 3, 2025
0

उल्लू ऐप की वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ के होस्ट एजाज खान की मुसीबत बढ़ गई है. ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील...

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

by UB India News
April 17, 2024
0

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच...

देश रक्षा करने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजली है ‘फाइटर’

देश रक्षा करने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजली है ‘फाइटर’

by UB India News
January 25, 2024
0

26 जनवरी रिपब्लिक डे से पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर मचअवेटेड...

Next Post
‘नफीसा’ फिल्म में दिखेगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की कहानी

'नफीसा' फिल्म में दिखेगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की कहानी

Lata Mangeshkar की हालत में सुधार, वेंटीलेटर से हुई छुट्टी

Lata Mangeshkar की हालत में सुधार, वेंटीलेटर से हुई छुट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend