ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संक्रमण का ट्रेंड़ ओमीक्रोन की ओर कर रहा है इशारा

UB India News by UB India News
January 6, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, स्वास्थ
0
संक्रमण का ट्रेंड़ ओमीक्रोन की ओर कर रहा है इशारा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मद्’ेनजर सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लिए डाक से दवा की किट भेजने की व्यवस्था कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को यहां ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण का जो ट्रेंड है वह ओमीक्रॉन की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि महज ६३ संक्रमित को ही अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। संक्रमितों में से ९८ प्रतिशत होम आइसोलेशन में हैं।

श्री अमृत ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के उचित इलाज का प्रबंध कर रही है। इसके तहत बृहस्पतिवार से ऐसे संक्रमितों के घर पर डाक के माध्यम से दवाओं की किट भेज दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जांच के दौरान अपना फोन नंबर और सही पता दर्ज कराने की अपील की है। श्री अमृत ने बताया कि राज्य में १५ से १८ वर्ष के किशारों के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अबतक साढे चार लाख किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वैसे फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मी जिनको टीका की दूसरी खुराक लिए नौ माह हो गए हैं उनके लिए १० जनवरी से तीसरी खुराक की शुरुआत की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यदि संक्रमण एसिम्टमैटिक और माइल्ड हो तो संक्रमित सात दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। उन्हें सात दिन के बाद दुबारा जांच कराने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है। इसके बावजूद राज्य में इलाज की पर्याप्त तैयारी है। अस्पताल में बेड़ों का ड़ाटा शीघ्र उपलब्ध करा दिया जायेगा। श्री अमृत ने राज्य में मौजूदा संक्रमण कोरोना के नये स्वरूप ओमीक्रॉन का या पूर्व के डेल्टा या डेल्टा प्लस वेरिएंट का है के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि अन्य राज्यों के आंकड़े बता रहे हैं कि ये तीनों वेरिएंट सक्रिय हैं‚ लेकिन राज्य में संक्रमण का जो ट्रेंड है वह ओमीक्रॉन की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओमीक्रॉन संक्रमण की पहचान के लिए राज्य में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की व्यवस्था इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में की गई है। सरकार दूसरी मशीन खरीदने की भी तैयारी कर रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
कोरोनाः मृतकों के आश्रितों को 4.5 लाख

कोरोनाः मृतकों के आश्रितों को 4.5 लाख

ओमिक्रॉन ने बढ़ाया तीसरी लहर का भयावह खतरा, 24 घंटे में 33,750 नए केस, 116 मरीजों की मौत

बिहार में 6 दिन में 1050% बढ़ा कोरोना संक्रमण, 5 दिन में 300 डॉक्टर पॉजिटिव,मंत्री जनक राम, नित्यानंद राय पॉजिटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend