ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोनाः मृतकों के आश्रितों को 4.5 लाख

UB India News by UB India News
January 6, 2022
in Lokshbha2024, कैबिनेट, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
कोरोनाः मृतकों के आश्रितों को 4.5 लाख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में एक बार फिर हुए कोरोना विस्फोट को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कोविड–१९ के संक्रमण से मरने वाले लोगों के आश्रितों को साढÃे चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बताया कि सरकार ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। बैठक में कुल छह प्रस्ताव स्वीकृत किये गए॥। श्री पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रित को चार लाख रुपये प्रति मृतक की दर से अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान राज्य संसाधन से करने के निमित्त वित्त वर्ष २०२१–२२ में वर्तमान उपबंध के अतिरिक्त १०५ करोड़ रुपये बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम के साथ ही ऐसे प्रत्येक मृतक के आश्रित को ५० हजार रुपये की दर से भुगतान करने के लिए चालू वित्त वर्ष में आकस्मिकता निधि से २० करोड़ रुपये के अग्रिम की स्वीकृति प्रदान की गई है। विशेष सचिव ने बताया कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह ‘बैद्य’‚ शहीद नाथून प्रसाद यादव‚ स्व. शीलभद्र याजी‚ स्व. मोगल सिंह एवं स्व. डुमर प्रसाद सिंह के सम्मान में पटना जिले के बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित प्रतिमा स्थल पर प्रत्येक वर्ष १७ जनवरी को राजकीय समारोह आयोजित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। श्री पांडेय ने बताया कि बिहार नगरपालिका अधिनियम‚ २००७ के आलोक में एक नए नगर निकाय का गठन एवं तीन नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा बिहार पेशा कर नियमावली‚ २०११ में संशोधन तथा राज्य के राजस्व में वृद्धि के लिए बिहार ईख नियमावली–१९७८ में संशोधन को स्वीकृति दी गई है।

बिहार में एक तरफ कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। सीएम हाउस से लेकर मंत्रालय के कर्मचारी भी इसकी जद में आ चुके हैं। कैबिनेट मीटिंग से पहले 4 मंत्री पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार को सिर्फ अपने और अपनी परिवार की पड़ी है। नीतीश अपने पिता की याद में 17 जनवरी को समारोह करने वाले हैं। इस फैसले के साथ कैबिनेट ने 6 एजेंडों पर मुहर लगाई है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बख्तियारपुर में समारोह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज राम लखन सिंह के समारोह पर हर साल 17 जनवरी को राजकीय समारोह करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। CM नीतीश कुमार ने अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा में पहले ही एक वाटिका का निर्माण करा रखा है। यहां उनके पिता स्व. कविराज राम लखन सिंह ‘वैद्य’ की प्रतिमा स्थापित है। इतना ही नहीं इससे वाटिका में नीतीश कुमार की माता और उनकी स्व. पत्नी की प्रतिमा भी लगाई गई है। लेकिन, अब सरकारी स्तर पर प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है और कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

कोरोना से मौत पर परिवार को मिलेगी मदद
कैबिनेट बैठक में कोरोना को लेकर भी ‌फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 105 करोड़ रुपए की अग्रिम स्वीकृति को मंजूरी दे दी है।

बिहार ईख नियमावली में संशोधन
इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग की तरफ से लाए गए प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। राज्य के राजस्व में वृद्धि के लिए बिहार ईख (आपूर्ति एवं खरीद का विनियमन) नियमावली 1978 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही अब लाइसेंस के शुल्क का नवीनीकरण हो जाएगा।

तीन नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार को दी मंजूरी
नीतीश कैबिनेट ने आज बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के मुताबिक एक नगर निकाय का गठन और तीन नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार को भी अपनी मंजूरी दी है। आज ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले कैबिनेट की बैठक से पहले दोनों डिप्टी सीएम रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद के अलावा मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री सुनील कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह सभी आज कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हो पाए। यही वजह है कि आज की कैबिनेट की बैठक काफी थोड़े समय के लिए आयोजित हुई। मात्र 6 एजेंडे पर ही मुहर लगाई गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
ओमिक्रॉन ने बढ़ाया तीसरी लहर का भयावह खतरा, 24 घंटे में 33,750 नए केस, 116 मरीजों की मौत

बिहार में 6 दिन में 1050% बढ़ा कोरोना संक्रमण, 5 दिन में 300 डॉक्टर पॉजिटिव,मंत्री जनक राम, नित्यानंद राय पॉजिटिव

बिहार में आज से पाबंदी, रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

बिहार में आज से पाबंदी, रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend