ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज से पाबंदी, रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने आज से पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसकी अधिसूचना मंगलवार शाम को जारी की गई थी। नई गाइडलाइन आज से यानी गुरुवार से लेकर 21 जनवरी तक प्रभावी रहेंगी। राज्य भर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

UB India News by UB India News
January 7, 2022
in पटना
0
बिहार में आज से पाबंदी, रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य भर में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू समेत (Night Curfew) नई गाइडलाइन के सारे निर्देश प्रभावी हो जाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Coronavirus) को देखते हुए विशेष सख्ती भी बरती जाएगी। घर से बाहर निकलने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दुकानें रात आठ बजे तक ही खुली रहेंगी। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। सभी सिनेमा हाल, शापिंग माल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क व उद्यान 21 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेंगे। मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। प्री नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल-कोचिंग बंद रहेंगे। आनलाइन कक्षाएं चलेंगी।

आधी उपस्थिति के साथ मंजूरी

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

नौवीं कक्षा से ऊपर के स्कूल, कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थान खुलेंगे मगर उपस्थिति 50 प्रतिशत ही रखनी होगी। इसी तरह सरकारी व निजी कार्यालय भी आधी उपस्थिति के साथ ही खुलेंगे। सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक होगा। रेस्तरां वाले भी आधी क्षमता का इस्तेमाल ग्राहकों को खिलाने के लिए कर सकेंगे। सार्वजनिक एवं निजी आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी। इन सभी आयोजनों में 50 फीसद क्षमता या अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। विवाह समारोह व श्राद्ध कार्यक्रम में अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही शामिल होने की अनुमति होगी।

नियम तोड़ा तो बंद होंगे बाजार

दुकानें, बाजार, सब्जी मंडी, स्टेशन व भीड़ भरे इलाकों में कोविड मानकों का पालन न होने पर उन्हें अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसका अनुपालन जिला प्रशासन को कराना है। दुकानों में मास्क व सेनिटाइजर का इस्तेमाल और दो गज की दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। फल एवं सब्जी की बिक्री ठेलों पर घूम-घूमकर की जाएगी।

  1.  आज से नई गाइडलाइन होगी प्रभावी, घर से बाहर निकलने के लिए मास्क जरूरी
  2.  21 जनवरी तक प्रभावी रहेगा नया आदेश
  3. 08 आठ बजे रात तक ही खुली रहेंगी दुकानें

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले बढ़कर हुए 578

देश भर में 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार से ज्‍यादा नए मामले,दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना मामले हुए दोगुने

पीएम की सुरक्षा में चूक से बदलेंगे पंजाब के सियासी समीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा पहले ही कांग्रेस के गले की फांस

पीएम की सुरक्षा में चूक से बदलेंगे पंजाब के सियासी समीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा पहले ही कांग्रेस के गले की फांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend