ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश भर में 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार से ज्‍यादा नए मामले,दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना मामले हुए दोगुने

UB India News by UB India News
January 7, 2022
in खास खबर, दिल्ली
0
देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले बढ़कर हुए 578
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 19,206 मरीज रिकवर हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

लगभग 200 दिन बाद रिकार्ड मामले
देश में लगभग 200 दिन बाद कोरोना के इतने नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 10 जून को 92,291 नए मामले सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

ओमिक्रोन के मामले 2600 के पार
कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 2,630 हो गए हैं। इसके अलावा 995 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 797 जबकि देश की राजधानी दिल्ली में इसके कुल मामले 465 हो गए हैं।

148 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा
वहीं, देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148 करोड़ के पार हो गया है। कोविन एप के मुताबिक, देश में कोरोना की लगभग 148 करोड़ 71 लाख खुराक दी जा चुकी है। 86 करोड़ 78 लाख से ज्यादा पहली खुराक जबकि लगभग 62 करोड़ दूसरी डोज दी गई है। वहीं, अब तक लगभग डेढ़ करोड़ किशोरों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 153.90 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.43 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली:

आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के 10,665 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 12 मई के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. गौरतलब है कि दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 5,481 मामले सामने आए थे, जो बुधवार के मामलों की तुलना में लगभग आधे थे. इसी बीच दिल्ली सरकार ने अपने अस्पतालों में बेड्स की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया है ताकि जरूरत के वक्त इस्तेमाल किया जाए और दिल्लीवासियों को परेशान न होना पड़े. दिल्ली सरकार ने अपने 9 सरकारी अस्पतालों में कोविड बेड्स की संख्या 3316 से बढ़ाकर 4350 बेड्स करने का कदम उठाया है. इनमें इंदिरा गांधी अस्पताल, लोक नायक अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बुराड़ी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अंबेडकर अस्पताल, डीडीयू अस्पताल, डीसीबी अस्पताल और डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल शामिल हैं. यदि हम आंकड़ो की बात करें तो इंदिरा गांधी अस्पताल में 1181 बेड्स से बढ़ाकर 1500 बेड्स किए गए हैं, वहीं लोक नायक हॉस्पिटल में 650 से बढ़ाकर 750 बेड्स किये गए हैं. इसके अलावा गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में भी 600 से बढ़ाकर 750 बेड्स किए गए हैं. वहीं बुराड़ी अस्पताल में 300 बेड्स से 400 बेड्स कर दिया गया है. साथ ही राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 150 बेड्स से बढ़ाकर 300 बेड्स किये गए हैं.

वहीं अंबेडकर नगर अस्पताल में 135 बेड्स से 200 बेड्स करने का फैसला लिया है, साथ ही दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 100 बेड्स से 150 बेड्स हुए हैं. इसके अलावा दीपचंद बंधु अस्पताल में 100 बेड्स से 150 बेड्स हुए और डॉ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 100 बेड्स से बढ़ाकर 150 बेड्स किए गए हैं. इसके अलावा इन 9 अस्पतालों के एमएस, एमडी और डायरेक्टर को यह भी निर्देश दिया गया है कि जरूरत के हिसाब से मैन-पावर, इक्विपमेंट आदि का भी इंतजाम जल्द से जल्द कर लें ताकि मरीजों को कोई परेशानी ना आये. दरअसल बुधवार को दिल्ली में कोविड केस 10 हजार के पार दर्ज किए गए, वहीं 8 मरीजों की मृत्यु भी हुई है. राज्य में अब संक्रमण दर साढ़े 11 फीसदी से अधिक पहुंच गई है. वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण हुई कुल मृत्यु का आंकड़ा कुल 25,121 पर हो गया है. कुल 2239 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुकें हैं.

दूसरी ओर राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 11.88 फीसदी हो गई है साथ ही पिछले 24 घंटे में 10665 नए मामले सामने आए हैं. वहीं दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 23307 हो गई है. इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न कोविड अस्पतालों में कुल 782 मरीज मौजूदा वक्त में भर्ती हैं. इनमें कुल 103 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं और 610 मरीज दिल्ली राज्य से हैं. साथ ही 551 मरीज बिना ऑक्सीजन सपोर्ट पर है, वहीं 140 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 22 मरीज वेंटिलेटर पर हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पीएम की सुरक्षा में चूक से बदलेंगे पंजाब के सियासी समीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा पहले ही कांग्रेस के गले की फांस

पीएम की सुरक्षा में चूक से बदलेंगे पंजाब के सियासी समीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा पहले ही कांग्रेस के गले की फांस

अपने पंजाब दौरे पर सुरक्षा में हुई गड़बड़ियों के बाद राष्ट्रपति कोविंद से मिले पीएम मोदी , सुरक्षा चुक पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई

अपने पंजाब दौरे पर सुरक्षा में हुई गड़बड़ियों के बाद राष्ट्रपति कोविंद से मिले पीएम मोदी , सुरक्षा चुक पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend