ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समाज सुधार से ही राज्य का विकासः नीतीश

UB India News by UB India News
January 6, 2022
in औरंगाबाद, खास खबर, मुख्यमंत्री
0
समाज सुधार से ही राज्य का विकासः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि देश में शराबबंदी के साथ–साथ समाज सुधार के लिए अभियान चलाने वाला बिहार अग्रणी व प्रथम राज्य है। यदि राज्य और राष्ट्र को तरक्की करना है तो समाज सुधार के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को लागू करना ही होगा। श्री कुमार मंगलवार को औरंगाबाद के पुलिस लाइन मैदान में समाज सुधार अभियान के तहत जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी के अच्छे नतीजेआये हैं। शराबबंदी की निरंतरता में झारखंड़ के कारण बाधा आ रही है। इसलिए वहां भी शराबबंदी लागू होना जरूरी है। बिहार नशामुक्त‚ दहेज प्रथा मुक्त और बाल विवाह मुक्त राज्य के लिए निरंतर अभियान चलाता रहेगा। सीएम ने कहा कि शराबबंदी लागू करने के बाद आज बिहार के लाखों घरों में खुशहाली आ गयी है और इसके सकारात्मक तथा दूरगामी परिणाम नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शराब से न केवल विविध प्रकार की बीमारियां फैलती हैं‚घर–परिवार टूट जाता है बल्कि समाज और राज्य भी खोखला होता है। ऐसी बुरी चीजों का हर वक्त विरोध करते रहना चाहिए और यह स्वस्थ समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। श्री कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने के कारण ही होती हैं और अब बिहार में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में काफी कमी आई है। इसी प्रकार शराब से होने वाली बीमारियों में भी कमी दर्ज की जाने लगी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून लागू होने से विधि–व्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार बनने के पूर्व शाम घिरने के बाद सड़कों पर हंगामे तथा उत्पात जैसी स्थिति रहती थी लेकिन हमने विधि–व्यवस्था को नियंत्रित कर ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है कि महिलाएं भी अब सुरक्षित होकर देर रात तक सड़कों पर आ– जा सकती हैं।

अब राज्य के किसी भी कोने में रात में भी चलना असुरक्षित नहीं रह गया है बल्कि लोगों में सुरक्षा की भावना बढी है तथा लोग रात्रि में भी निरापद यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चौक–चौराहों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हो–हल्ला करना अब गुजरे जमाने की बात हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी की निरंतरता को बनाए रखने में झारखंड़ सबसे बड़ा बाधक है। इस बाधा को दूर करने के लिए वहां भी शराबबंदी लागू होनी चाहिए।श्री कुमार ने कहा‚‘राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद हमने महिलाओं को उनका हक‚अधिकार तथा मान– सम्मान दिलाने के लिए काम करना शुरू किया। साल २००६ के पंचायत चुनाव में हमने महिलाओं को ५० फीसदी आरक्षण दिया जो बिहार को छोड़कर पूरे देश में आज भी कहीं लागू नहीं है जबकि २००१ के पंचायत चुनाव में महिलाओं की बात तो छोडि़ए अनुसूचित जाति–अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी आरक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार के पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति–अनुसूचित जनजाति के अलावा अति पिछड़ों को भी अपेक्षित आरक्षण मिल रहा है। इससे कमजोर वर्ग को सशक्त करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए लोकसभा तथा विधानसभा में ३३ प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी लेकिन इस सरकार ने तो पंचायत चुनाव में महिलाओं को ५० प्रतिशत आरक्षण देकर एक नायाब उदाहरण पेश किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण से समाज सुधार की दिशा में अपेक्षित सहयोग मिलेगा तथा राज्य प्रगति के पथ पर और आगे बढेगा। श्री कुमार ने कहा कि‘ जब हम केंद्र में मंत्री थे तब भी बिहार के ग्रामीण इलाके में भ्रमण करने के लिए प्रतिदिन१२ –१२ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। ग्रामीण इलाकों में तो सड़कें नहीं ही थीं लेकिन अब हर गांव–टोला और बसावटों तक फर्राटे से गाडि़यां पहुंच रही हैं।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

उन्होंने कहा कि कुछ काबिल लोग तो शराबबंदी का भी विरोध करते हैं लेकिन हम इसकी परवाह नहीं करते और समाज सुधार के लिए निरंतर अपना अभियान चलाते रहेंगे‚ काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा‚‘ जीविका दीदियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की बिहार सरकार ने अनूठी पहल की है और इसमें हमें अपेक्षित सफलता भी मिली है।

हम इन्हें न केवल सशक्त कर रहे हैं बल्कि इनके माध्यम से समाज सुधार की दिशा में भी आगे बढ रहे हैं।’ उन्होंने जीविका दीदियों से भी अपील की कि यदि कोई शराब के धंधे में लिप्त होता है या शराब पीता है तो इसकी सूचना प्रशासन को निश्चित रूप से दें और हमने उनके नाम को गुप्त रखने की भी व्यवस्था की है। हमें जीविका दीदियों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने में सहयोग की अपेक्षा है। श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं‚ अल्पसंख्यकों‚ अनुसूचित जाति–जनजातियों‚ अति पिछड़ों आदि के विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं‚ बालिकाओं को साइकिल‚ पोशाक‚ शिक्षा के लिए विशेष अनुदान राशि आदि देकर उनका आत्मविश्वास बढाया गया और बाद में बालकों को भी साइकिल देकर उन्हें आगे बढने में सहयोग किया जा रहा है।

इस तरह पूरे राज्य में हर क्षेत्र में न केवल विकास का माहौल बना है बल्कि लोग आज समाज सुधार के भी प्रति प्रेरित हो रहे हैं लेकिन हमें रुकना नहीं है और इस अभियान को आगे चलाते रहना है। उन्होंने कहा कि विकास तभी लाभदायक होगा जब समाज सुधार होगा और एकजुटता‚ प्रेम‚भाईचारे का माहौल होगा। उन्होंने सभी नागरिकों खासकर जीविका दीदियों से समाज सुधार के इस महत्वाकांक्षी अभियान में हर संभव सहयोग करने की अपील की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
सूबे में कल से नाइट कफ्र्यू , 21 जनवरी तक बढ़ाई गई सख्ती

सूबे में कल से नाइट कफ्र्यू , 21 जनवरी तक बढ़ाई गई सख्ती

नितीश कैबिनेट के चार मंत्री कोरोना से संक्रमित! आज कैबिनेट की बैठक में होने वाले थे शामिल

नितीश कैबिनेट के चार मंत्री कोरोना से संक्रमित! आज कैबिनेट की बैठक में होने वाले थे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend