ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नितीश कैबिनेट के चार मंत्री कोरोना से संक्रमित! आज कैबिनेट की बैठक में होने वाले थे शामिल

UB India News by UB India News
January 6, 2022
in पटना, बिहार
0
नितीश कैबिनेट के चार मंत्री कोरोना से संक्रमित! आज कैबिनेट की बैठक में होने वाले थे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्‍य सरकार के चार मंत्री कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। ये सभी मंत्री आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले थे। बैठक से एक दिन पहले यानी मंगलवार को कैबिनेट के सभी मंत्रियों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। अब इसकी रिपोर्ट आ गई है। हालांकि, आधिकारिक स्‍तर से इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। हम पुष्टि होते ही सभी चार मंत्रियों के नाम भी आपको बताएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले जदयू कार्यालय में कई लोग संक्रमित हो चुके हैं। जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह भी संक्रमित हो चुके हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आने वाले रसोइयों के भी संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी।

उप मुख्‍यमंत्री के भी संक्रमित होने की बात

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

कुछ रिपोर्टों में एक उप मुख्‍यमंत्री के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात बताई जा रही है। आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार कुछ दिनों पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले नालंदा मेडिकल कालेज अस्‍पताल के कई डाक्‍टर, जूनियर डाक्‍टर और छात्र-छात्रा भी कोविड संक्रमित हो चुके हैं।

प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उनके अलावा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 2 अन्‍य मंत्री भी कोरोन पॉजिटिव पाए गए हैं. बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले इन सभी की मंगलवार को RT-PCR जांच के लिए सैंपल्‍स लिए गए थे. सूत्रों की मानें तो इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. COVID-19 पॉजिटिव पाए गए मंत्रियों में अशोक चौधरी और सुनील कुमार भी शामिल हैं. बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस से फैलने वाले संक्रमण की चपेट में बड़ी संख्‍या में लोग आ रहे हैं. इसे देखते हुए नीतीश सरकार ने कई तरह की पाबंदियां भी लगा दी हैं.

उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा मंत्री अशोक चौधरी और सुनील कुमार भी COVID-19 संक्रमित पाए गए हैं. नीतीश कैबिने के वरिष्‍ठ मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक होनी है. इससे पहले सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई थी. इसमें उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी समेत बिहार के 4 मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद ये सभी एहतियातन आइसोलेट हो गए हैं. इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी थी.

जानकारी के अनुसार, नीतीश कैबिनेट के वरिष्‍ठ मंत्री अशोक चौधरी के साथ ही उनके कई परिजन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में सभी तत्‍काल आइसोलेट और क्‍वारंटीन हो गए हैं. दूसरी तरफ, बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित पाए गए डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह के साथ बाढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

इससे पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ चुकी है. मांझी, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी, पीए गणेश पंडित समेत कुल 18 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद ये सभी लोग आइसोलेट हो गए. मांझी परिवार के सदस्यों और पीए के अलावा उनके सुरक्षागार्ड्स तक कोरोना की चपेट में आ गए हैं. पूर्व सीएम गया जिले में अपने गांव महकार में हैं. इस बात की पुष्टि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने की है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर घने बादलों की वजह से हुआ हादसे का शिकार-सूत्र , आज रक्षा मंत्री को दी जाएगी जानकारी

CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर घने बादलों की वजह से हुआ हादसे का शिकार-सूत्र , आज रक्षा मंत्री को दी जाएगी जानकारी

देश में एक दिन में 58,000 Corona केस दर्ज, महाराष्ट्र और दिल्ली में रफ्तार तेज

देश में एक दिन में 58,000 Corona केस दर्ज, महाराष्ट्र और दिल्ली में रफ्तार तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend