ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर घने बादलों की वजह से हुआ हादसे का शिकार-सूत्र , आज रक्षा मंत्री को दी जाएगी जानकारी

UB India News by UB India News
January 6, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, राष्ट्रीय, सेना
0
CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर घने बादलों की वजह से हुआ हादसे का शिकार-सूत्र , आज रक्षा मंत्री को दी जाएगी जानकारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर घने बादलों की वजह से हादसे का शिकार हुआ था। सूत्रों के मुताबिक एयरफोर्स की इन्क्वॉयरी कमीशन आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस जांच के बारे में ब्रीफ करेगी। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर घने बादलों की वजह से रेलवे ट्रैक को फॉलो कर रहा था। इसी क्रम में हेलिकॉप्टर पहाड़ों से टकरा गया। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलिकॉप्टर के पायलट और को-पायलट पूरी तरह से ट्रेन्ड थे।

दुर्घटना का पता लगाने वाली समिति ने सुझाव दिया कि पायलट सुलूर हवाईअड्डे से वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की ओर उड़ान भरते समय एक रेलवे लाइन का अनुसरण कर रहे थे. अचानक एक घना बादल छा गया और चालक दल को एहसास हुआ कि उन्हें इससे बाहर निकलना होगा क्योंकि वे पहले से ही नीचे उड़ रहे थे. इससे बाहर निकलने की कोशिश में वे रास्ते में एक चट्टान से टकरा गए. चालक दल मास्टर ग्रीन था. इसलिए ऐसा लगता है कि उन्हें विश्वास था कि वे स्थिति से बच निकलेंगे क्योंकि उन्होंने ग्राउंड स्टेशनों को आपातस्थिति के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी. पायलट स्थिति से बाहर निकलने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त लग रहे थे क्योंकि पास के तीन केंद्रों पर कोई संकट नहीं था. सूत्रों के अनुसार चूंकि पूरा दल ‘मास्टर ग्रीन’ श्रेणी का था, ऐसा लगता है कि उन्हें भरोसा था कि वे स्थिति से बाहर निकलने में सक्षम होंगे, क्योंकि आपात स्थिति का सुझाव देने के लिए ग्राउंड स्टेशनों पर कोई कॉल नहीं किया गया. सूत्रों ने कहा कि तीन बलों के परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर बेड़े में सर्वश्रेष्ठ पायलटों को ‘मास्टर ग्रीन’ श्रेणी दी जाती है. इन पायलटों को कम दृश्यता में विमान उड़ाने और उतारने में महारत हासिल होती है.

RELATED POSTS

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

पिछले महीने आठ दिसंबर को तमिलनाडु में कन्नूर के पास एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें जनरल रावत, उनकी पत्नी मधूलिका, ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर के अलावा दस अन्य रक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में मारे गए अन्य कर्मियों में लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पी एस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साई तेजा, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह शामिल हैं।

जनरल रावत और अन्य लोगों को लेकर यह हेलीकॉप्टर सुलूर वायुसेना स्टेशन से रवाना हुआ था और करीब एक घंटे बाद उधगमंडलम के वेलिंग्टन में डीएसएससी पर उतरना था। लेकिन यह हेलिकॉप्टर नीलगिरि जिले के पर्वतीय क्षेत्र में कुन्नूर के निकट कातेरी-नंजप्पनचथिराम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए मदद के वास्ते सबसे पहले पहुंचे थे हालांकि, वे आग की भीषण लपटों के कारण पीड़ितों की मदद नहीं कर सके और उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
देश में एक दिन में 58,000 Corona केस दर्ज, महाराष्ट्र और दिल्ली में रफ्तार तेज

देश में एक दिन में 58,000 Corona केस दर्ज, महाराष्ट्र और दिल्ली में रफ्तार तेज

PM मोदी आज पंजाब दौरे पर, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

PM मोदी आज पंजाब दौरे पर, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend