ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सडक दुर्घटना में मुआवजा भुगतान की व्यवस्था हुई सुगम

UB India News by UB India News
December 13, 2021
in पटना, भाजपा
0
सडक दुर्घटना में मुआवजा भुगतान की व्यवस्था हुई सुगम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में सडक दुर्घटना में मुआवजा के लिए बिहार मोटर गाडी (संशोधन–१) नियमावली २०२१ एवं बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (संशोधन) नियमावली २०२१ लागू की गई है‚ जिससे सडक दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि के भुगतान की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार जिलान्तर्गत सडक दुर्घटना में तीन मृतकों के आश्रितों को पांच–पांच लाख रुपए का चेक मुआवजा राशि के रूप सौंपते हुए कहीं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सडक दुर्घटना के कारण मुआवजा के मुद्’े पर मृतक के आश्रितों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पडता था और सामूहिक दुर्घटना होने पर चार लाख रुपए मुआवजा राशि के रूप में दी जाती थी‚ परंतु सरकार ने लोगों की परेशानियों को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में इस योजना में संशोधन किया गया। ॥ उन्होंने कहा कि अब इसके तहत अगर सडक दुर्घटना में एक भी व्यक्ति की दुःखद मृत्यु होती है‚ तो उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये देने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। यह राशि वाहनों का बीमा करने वाली कंपनी से बाद में वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहनों का बीमा नहीं होने की स्थिति में राशि की वसूली संबंधित वाहन मालिक से किए जाने का प्रावधान संशोधित नियमावली में किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर सडक दुर्घटना में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होता है‚ तो उसे पचास हजार रुपए मुआवजा राशि के रूप में भुगतान करने का प्रावधान किया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संशोधित नियमावली के माध्यम से सडक दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले में मुआवजा राशि का भुगतान आसान हुआ है। गौरतलब है कि विगत ४ अक्टूबर को कटिहार जिला अंतर्गत कोढा थाना क्षेत्र में गेडाबाडी के पास सडक दुर्घटना में कोढा प्रखंड के ही राम कुमार‚ विकास कुमार और सुनील कुमार की मौत हो गई थी।

गोल्ड मेडल जीतने पर श्रेयसी सिंह को दी बधाई

पंजाब के पटियाला में आयोजित ६४ वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सुश्री श्रेयसी सिंह ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सुश्री श्रेयसी सिंह की इस उपलब्धि से बिहार का मान–सम्मान बढा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
साधु यादव का पक्ष लेना युवा राजद नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

साधु यादव का पक्ष लेना युवा राजद नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

ICON Price Prediction, will ICXs price hit $0 54?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend