ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साधु यादव का पक्ष लेना युवा राजद नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

UB India News by UB India News
December 13, 2021
in पटना, राजद
0
साधु यादव का पक्ष लेना युवा राजद नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शादी करने के बाद से ही उनके मामा साधु यादव भड़क गए हैं। पूर्व सांसद साधु लगातार लालू-राबड़ी परिवार पर हमलावर हो रहे हैं। अब साधु के पक्ष लेना युवा राजद नेता को भारी पड़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर युवा राजद नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। युवा राजद नेता मूसा यादव ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूर्व सांसद साधु यादव की तारीफ करते हुए लालू यादव व तेजस्वी यादव पर अमर्यादित दिप्पणी की थी। इसके बाद राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक ने उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया।

राजद के जिलाध्यक्ष सह हथुआ विधायक राजेश सिंह कुशवाहा व पार्टी के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी पत्र में युवा राजद नेता मूसा यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाते हुए छह साल के लिए पार्टी निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा, जो दल में रहकर दल के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट व कमेंट करने का कार्य करेंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

साधु यादव चल रहे हैं नाराज
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव तेजस्वी की शादी के बाद से नाराज चल रहे हैं। साधु का कहना है कि बिहार में बड़ी संख्या में अपनी जाति की लड़कियां हैं, बावजूद इसके तेजस्वी ने ईसाई लड़की से शादी क्यों की। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म में विवाह करने के बाद अब तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही साधु ने लालू-राबड़ी की बेटियों की पोल खोलने की भी बात कही थी। हालांकि अब मामा पर भांजा-भांजी हमलावर हो गए हैं। रोहिणी और तेजप्रताप ने साधु के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post

ICON Price Prediction, will ICXs price hit $0 54?

The Hidden Truth on Ukrainian Bride Exposed

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend