ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानमंडल की शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन ,आरजेडी और बीजेपी के विधायक के बीच विधानसभा परिसर में गाली-गलौज

UB India News by UB India News
December 1, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
विधानमंडल की शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन ,आरजेडी और बीजेपी के विधायक के बीच विधानसभा परिसर में गाली-गलौज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सोमवार से शुरू सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने पूरी तैयारी की है। अलग-अलग बैठक कर राजद और कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस और राजद इस बार महागठबंधन के दल के रूप में नहीं दिखेंगे। दोनों अलग-अलग दिखेंगे। हालांकि, उनके मुद्दे कमोबेश एक ही हैं। विपक्ष के तेवर को देखते हुए सरकार भी पूरी तरह तैयार है। हर बात का जवाब देने की तैयारी की गई है।

राजद नीति आयोग की रिपोर्ट से लेकर बेकारी, बेरोजगारी, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा समेत शराबबंदी के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधेगा। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार को घेरने की रणनीति राजद की बैठक में बनी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि शराबबंदी में सरकार पूरी तरह नाकाम है। कांग्रेस शराबबंदी कानून की खामियां, विश्‍वविद्यालयों में भ्रष्‍टाचार, बालू माफिया के आतंक के मुद्दे पर सरकार पर हमले करेगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तय किया गया कि जनता से सीधे जुड़े मुद्दों को पार्टी उठाएगी। विधि-‍व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर भी सरकार का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया जाएगा।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी और आरजेडी विधायक के बीच सदन के बाहर परिसर में जो कुछ हुआ वह वाकई राजनीति को शर्मसार करता है. आरजेडी और बीजेपी के विधायक के बीच विधानसभा परिसर में जमकर गाली-गलौज भी हालात इतने बदतर हो गए कि मीडिया को बीच-बचाव करना पड़ा.

दरअसल, राजद विधायक भाई विरेंद्र और भाजपा विधायक के बीच शराबबंदी को लेकर बहस हो गई. इस बहस का परिणाम यह हुआ कि भाई विरेंद्र पूरी तरह से आगबबूला हो गए और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक को कई भद्दी भद्दी गालियां दी. वहीं यहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए.

बताया जा रहा है कि भाई वीरेंद्र व संजय सारावगी के बीच शराबबंदी को लेकर बहस हो रही थी. इस दौरान संजय सारावगी ने उन्हें आप कहने की जगह तुम कहना शुरू कर दिया, जिसके बाद भाई वीरेंद्र पूरी तरह से भड़क गए और अपना आपा खोते हुए गालियां देनी शुरू कर दी. इस दौरान कुछ लोग संजय सारावगी को दूर लेकर जाने की कोशिश करते नजर आए. वहीं कुछ लोग भाई वीरेंद्र को शांत कराने की कोशिश करते रहे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्ष की मांग को खारिज किया

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्ष की मांग को खारिज किया

किसान कल करेंगे भारत बंद, बैंक यूनियन और विपक्षी दलों ने किया समर्थन का ऐलान

क्या कल खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन? 32 संगठन घर वापसी के पक्ष में!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend