ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वीडन की पहली महिला पीएम बनीं मेगदालेना एंडरसन को कुछ ही घंटे बाद देना पड़ा इस्तीफा

UB India News by UB India News
November 25, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
स्वीडन की पहली महिला पीएम बनीं मेगदालेना एंडरसन को कुछ ही घंटे बाद देना पड़ा इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वीडन की संसद ने बुधवार को मेगदालेना एंडरसन को प्रधानमंत्री चुन लिया। वह इस पद पर आसीन होने वाली देश की पहली महिला होंगी। एंडरसन को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नयी नेता चुना गया है। वह स्टीफन लोफवेन की जगह लेंगी, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जोफवेन फिलहाल कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने से पहले एंडरसन देश की वित्त मंत्री थीं।

स्वीडन को लैंगिक समानता के मामले में यूरोप के सबसे प्रगतिशील देशों में शुमार किया जाता है, लेकिन अभी तक किसी महिला को देश की बागडोर नहीं सौंपी गई थी। ऐसे में इस घटनाक्रम को स्वीडन के लिये मील का पत्थर माना जा रहा है। एंडरसन का समर्थन करने वाली निर्दलीय सांसद अमीना काकाबावेह ने संसद में अपने भाषण में कहा, ‘यदि महिलाएं केवल वोट देती रहें और उन्हें सर्वोच्च पद के लिये न चुना जाए, तो लोकतंत्र पूरा नहीं हो सकता।’

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

एंडरसन (54) ने अपने निर्वाचन के बाद संसद में कहा, ‘नारीवाद हमेशा लड़कियों और महिलाओं के पूर्ण होने के बारे में है। उनके पास भी पुरुषों और लड़कों के समान अवसर होते हैं। मैं स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हूं और जानती हूं कि हमारे देश में महिलाओं के लिये इसका क्या महत्व है।’ स्वीडन की 349 सदस्यीय संसद में 117 सांसदों ने एंडरसन के पक्ष में जबकि 174 ने विरोध में वोट दिया।

मतदान में 57 सांसदों ने हिस्सा नहीं लिया जबकि एक सांसद अनुपस्थित रहा। कुल मिलाकर 174 सांसदों ने एंडरसन के विरोध में मतदान किया, लेकिन स्वीडन के संविधान के अनुसार यदि कम से कम 175 सांसद किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं तो उसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है। ऐसे में एंडरसन के प्रधानमंत्री चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। एंडरसन 2 पार्टियों, सोशल डेमोक्रेट्स तथा ग्रीन पार्टी की अल्पमत की सरकार का गठन करेंगी।

स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मेगडालेना एंडरसन को पद संभालने के कुछ ही घंटे बाद इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, संसद में बजट प्रस्ताव पर एंडरसन की सरकार को हार का सामना करना पड़ा और दो दलों की उनकी अल्पसंख्यक सरकार से एक दल अलग हो गया। मेंगडालेन को स्टीफन लोफवेन की जगह प्रधानमंत्री बनाया गया था। दरअसल लोफवेन ने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जोफवेन फिलहाल कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एंडरसन इससे पहले वित्त मंत्री थीं।

वैधता को लेकर उठाए गए सवाल से हुईं नाराज

प्रेस कांफ्रेंस में एंडरसन ने कहा कि प्रधानमंत्री बनना उनके लिए सम्मान की बात है। परंतु, वह ऐसी सरकार का नेतृत्व भी नहीं करना चाहती हैं जहां उसकी वैधता को लेकर सवाल उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए अगर उसका एक दल सरकार से अलग होता है। इस तथ्य के बावजूद कि संसद की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है और इसे फिर से आजमाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि स्वीडन की संसद ने बुधवार को एंडरसन के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का चुनाव किया था। स्वीडन की 349 सदस्यीय संसद में 117 सदस्यों ने एंडरसन के पक्ष में और 174 ने विरोध में मतदान किया था। स्वीडन के संविधान के अनुसार, यदि 175 सांसद किसी उम्मीदवार के खिलाफ नहीं हैं तो उसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

by UB India News
July 19, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9...

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

by UB India News
July 20, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. रविवार (19 जुलाई) तड़के अमेरिका ने लगातार 8वीं रात ईरान पर हवाई...

Next Post
पूरी तरह हाइटेक हुई बिहार विधान परिषद

पूरी तरह हाइटेक हुई बिहार विधान परिषद

उत्तर प्रदेश चुनाव: योगी के कंधे पर मोदी का हाथ, जानिए क्या हैं इस तस्वीर के मायने

जो जिस भाषा में समझेगा‚ उसे उस भाषा में समझाएंगे..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend