ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूरी तरह हाइटेक हुई बिहार विधान परिषद

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
पूरी तरह हाइटेक हुई बिहार विधान परिषद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महज कुछ दिनों के भीतर शुरू होने वाले विधानमंड़ल के शीतकालीन सत्र में विधान परिषद का नजारा बदला–बदला से रहेगा। विधान परिषद अब पूरी तरह से हाइटेक हो गयी है। अब माननीय अपनी डे़स्क पर सामने रखे टैब (मॉनिटर स्क्रीन) पर महज एक क्लिक में सब कुछ देख सकेंगे। मसलन‚ सदन के सदस्यों के सवालों पर संबंधित मंत्री ने क्या जवाब दिया है। सिर्फ जवाब ही नहीं‚ बल्कि पूरी विधायी प्रक्रिया की जानकारी कंप्यूटर मॉनिटर पर ही मिल जायेगी।

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को ई–विधान एप्लीकेशन (नेवा) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बिहार विधान परिषद देश का पहला सदन बन गया है‚ जहां इस तरह की सुविधा लागू की गयी है। इस मौके पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सदन के सदस्यों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए अत्याधुनिक सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेवा प्रोजेक्ट को कार्यान्वित करने के मामले में बिहार विधान परिषद देश का पहला सदन बन गयी है। बिहार की संसदीय व्यवस्था को प्रगाढ एवं सशक्त बनाने की दिशा में हमलोग आगे की ओर कदम बढÃाते रहेंगे। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार ही नहीं‚ बल्कि देश के लिए यह गौरव की बात है कि जनतांत्रिक व्यवस्था में कंप्यूटर के अनुप्रयोग की शुरुआत हो गई है। अब इसका अनुकरण देश के दूसरे सदन में भी होगा। सदस्य रामवचन राय ने कहा कि कंप्यूटर की उपयोगिता सभी क्षेत्रों में बढÃ रही है और राजनीतिक क्रियाकलापों में इसकी महत्ता और बढेगी। प्रो. रामबली सिंह ने कहा कि सदन को डिजिटल बनाये जाने के बाद बिहार और बिहारियों का गौरव बढा है। प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि सदन में प्रकट किये गये विचारों को अब सामान्य जनता भी आसानी से देख सकती है। केदार नाथ पांडेय ने नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि इसके लिए सदस्यों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी होगी। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तकनीकी रूप से सदन को सशक्त बनाए जाने के बाद सदस्यों को अपने कार्य में बहुत सुविधा हो गई है। उप नेता नवल किशोर यादव ने सदन में सदस्यों के बैठने की नई व्यरवस्था के लिए सभापति से आग्रह किया।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

पीएचईड़ी मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि नेशनल ई–विधान एप्लिकेशन का सदन में बहुत उपयोग होगा क्योंकि दस्तावेजों को सदन पटल पर रखने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज बिहार की १४ करोड जनता का गौरव बढ गया है और पूरी दुनिया में बिहार की सुंदर छवि में इजाफा हुआ है। सदन वेश्म में ड़ॉ. कुमुद वर्मा‚ निवेदिता सिंह‚ संजय पासवान‚ संजय सिंह‚ संजय कुमार सिंह‚ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता‚ मदन मोहन झा‚ प्रो. संजय कुमार सिंह सहित परिषद् के कई सदस्य एवं विधान परिषद् के सचिव विनोद कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
उत्तर प्रदेश चुनाव: योगी के कंधे पर मोदी का हाथ, जानिए क्या हैं इस तस्वीर के मायने

जो जिस भाषा में समझेगा‚ उसे उस भाषा में समझाएंगे..........

आज कड़ी सुरक्षा के बीच 8वें चरण का मतगणना जारी

आज कड़ी सुरक्षा के बीच 8वें चरण का मतगणना जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend