ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोचहां विधायक का निधन, लंबे समय से बीमार थे ,राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुसाफिर पासवान के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधान परिषद का कार्यक्रम स्थगित

UB India News by UB India News
November 25, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना, मुजफ्फरपुर, विआईपपी
0
बोचहां विधायक का निधन, लंबे समय से बीमार थे ,राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर के बोचहां से विधायक मुसाफिर पासवान (58) की इलाज के दौरान बुधवार देर रात दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। विधायक की मौत की पुष्टि उनकी पार्टी VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने की है। साथ ही उनकी मौत को बिहार के लिए बड़ी क्षति बताया है।

सहनी ने मौत की जानकारी देते हुए कहा, ‘बोचहां विधानसभा से VIP के विधायक मुसाफिर पासवान अब हमारे बीच नहीं रहे। मुसाफिर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर सम्भव प्रयास किया। मुसाफिर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।’ उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

मुकेश सहनी ने विधायक की मौत की जानकारी देते दी।
मुकेश सहनी ने विधायक की मौत की जानकारी देते दी।

सितंबर में उड़ी थी मौत की अफवाह

बता दें, इससे पहले पासवान की मौत की खबर 20 सितंबर को उड़ी थी। अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन इस बार मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर मौत की पुष्टि की है। सितंबर में अफवाह के बाद खंडन किया गया था।

 बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी  के विधायक रहे मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है. उनके निधन पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुसाफिर पासवान एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनके निधन से मैं मर्माहत हूं. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. वहीं मुख्यमंत्री ने मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी. मुसाफिर पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

Next Post
कुलपति पर लगे आरोपों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार गंभीर

कुलपति पर लगे आरोपों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार गंभीर

सांस्कृतिक विरासत को दिलायेंगे पहले जैसा सम्मान

सांस्कृतिक विरासत को दिलायेंगे पहले जैसा सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend