प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को कई राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार का जोर यही है कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत‚ जिसे आजादी के बाद कांग्रेस तथा उसके इकोसिस्टम के दलों के द्वारा भुला दिया गया था‚ उसे वापस वह सम्मान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही देश के समग्र विकास के लिए नवीनतम तकनीक‚ सशक्त जनसमूह‚ आधुनिक आर्थिक पारिस्थितिकी तथा उन्नत बाजार और सप्लाई चेन की व्यवस्था की जाये। ॥ आत्मनिर्भर भारत अभियान उपरोक्त दोनों का समुच्चय है जिसके मूल में भारत को आर्थिक तथा सांस्कृतिक तौर पर सबल और वैश्विक परिदृश्य में भारत को श्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने देश में कोरोना प्रतिरोधक वैक्सीन का निर्माण किया जिसने भारत को प्रतिष्ठित ६ देशों के उस क्लब में लाकर खडÃा कर दिया। वैश्विक परिधियों में भारत ने कई मुकाम हासिल किये हैं और एक राष्ट्र के रूप में भारत ११वीं शताब्दी के बाद पुनः अपनी गरिमा स्थापित कर रहा है। विगत महीने एक तिमाही में १०० बिलियन से ज्यादा राशि की वस्तुएं निर्यात किया है जो आजादी के बाद पहली बार हुई है। ॥ भारत ने सुरक्षा के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण काम किया है। भारत को अपनी सार्वभौमिक सीमाओं की रक्षा के लिए कारगर उपाय करने हैं इसलिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत सरकार ने पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप के मार्ग को प्रश्स्त किया है और देश के अन्दर ही रक्षा सामग्रियों का निर्माण हो सके इसकी व्यवस्था की है। सांस्कृतिक क्षेत्र अछूता नहीं रहे यह हमारा हमेशा से प्रयास रहा है। आजादी के बाद से अयोध्या‚ काशी की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विरासतों की दुर्दशा छिपी नहीं है। आज काशी‚ अयोध्या में जिस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं वो एक कार्यकर्ता के नाते हम सभी के अंतःकरण को उद्वेलित करते हैं। ॥ बिहार में शिक्षा को सुदृढøÃ करने के लिए विभाग को ३ अरब ३५ करोडÃ ९२ लाख का बजट उपलब्ध कराया गया है। बिहार सरकार ने युवाओं के स्किल विकास तथा उनमें उद्यमिता को विकसित करने के कई प्रकल्पों पर कार्य शुरू कर दिया है। बिहार के युवाओं में खेल के प्रति ललक को देखते हुए एक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तथा एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जैसी महामारी को पूरी प्रतिबद्धता से हराया है। बिहार की हरेक बसावट तक सडÃकें पहुंचाने के लिए संकल्पित रहे हैं और इस कार्य में हमने लगभग ९६ प्रतिशत सफलता पा ली है।
बिहार चुनाव : एनडीए से बड़ा कुनबा महागठबंधन का पर 5 पार्टियां बिगाड़ेंगी खेल………
अब यह साफ हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव समय पर ही होगा. सरकार की ओर से इस बारे...