ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारे पास 75 विधायक‚ सरकार बनाकर रहेंगेः लालू

UB India News by UB India News
November 25, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजद
0
हमारे पास 75 विधायक‚ सरकार बनाकर रहेंगेः लालू

RJ CHIEF LALOO PRASAD PARTY OFFICERJD SYMBOL LALTEN INSTALL KERTE

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद की रजत जयंती के मौके पर बुधवार को पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने संबोधन से यह दर्शा दिया कि उनके तेवर अभी नरम नहीं पड़े़ हैं॥। पार्टी कार्यालय में चार वर्ष बाद पहुंचे लालू ने ऐलान कर दिया कि बिहार में राजद की सरकार बनकर रहेगी। केंद्र और राज्य सरकारों को आड़े़ हाथों लेते हुए लालू ने कहा कि नीतीश कुमार ने मेरे जेल में रहते हुए जनादेश पर डाका डाला है। मैं जेल में था और २०२० के विधानसभा चुनाव में नीतीश ने क्या खेल किया‚ यह बात किसी से छिपी नहीं है। हमारी सरकार बन चुकी थी। हमारे ७५ विधायक हैं। हमसे बडी ताकत बिहार में किसी के पास नहीं। आज नहीं‚ तो कल राज्य में हमारी सरकार बनकर रहेगी। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एनडीए के खिलाफ खडे रहने के लिए कहा। लालू ने कहा कि आज देश का आम आदमी केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से परेशान है। लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और बिहार में सुशासन के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हो रहा है। पटना (वार्ता)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार को अलग अंदाज में नजर आये। लालू प्रसाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पत्नी राबड़ी देवी के १० सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से निकले‚ तो देखने वाले भी हैरान रह गये।

लालू खुली जीप में बैठकर स्वयं चलाते हुए निकट में राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक गये। वहां से जीप को चलाते हुए फिर वापस लौट गये। इस दौरान उनके समर्थक का उत्साह देखते ही बना। अति उत्साह में प्रशंसक जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। खुली जीप चलाने के बाद लालू ने इसका वीडियो स्वयं भी शेयर किया। इसके साथ ही लालू ने कैप्शन में लिखा‚ ‘आज बरसों बाद अपनी पुरानी गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी न किसी रूप में ड्राइवर ही होते हैं। आपके जीवन में प्रेम‚ सद्भाव‚ सौहार्द‚ समृद्धि‚ शांति‚ सब्र‚ न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे।’

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

राजद की रजत जयंती के मौके पर बुधवार को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने संगमरमर से बनी छह टन वजन वाली लालटेन का अनावरण किया। इस लालटेन की लौ २४ घंटे सीएनजी के माध्यम से जलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया। राजद अध्यक्ष लगभग चार वर्ष के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस लालटेन को हरिकेन लैम्प कहा जाता है‚ जो तूफान में भी नहीं बुझता। लालू ने कहा कि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की है। विपक्षियों को धूल चटा दी है। उन्होंने किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि आज किसानों की जीत हुई है और श्री मोदी की हार। इस अवसर पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम नेता–कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पूरे देश और बिहार में तानाशाही का दौर चल रहा है। यदि कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसे दबाया जाता है। बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र बन चुका है। बिहार के लोग शिक्षा‚ रोजगार के लिए पलायन कर बाहर जाते हैं। हमें गर्व है कि हमारे नेता शेर हैं। किसी के सामने झुकने का काम नहीं किया नहीं तो आज के नेता जिधर मलाई देखा उधर ही चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं। सरकार आज १५ साल बेमिसाल मना रही है। काहे का बेमिसाल हैं‚ इन्होंने तो बिहार को बर्बाद कर दिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पर नीतीश कुमार बिल्कुल फेल हैं। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह‚ पार्टी के वरिष्ठ नेता अलोक मेहता‚शिवानंद तिवारी‚ अब्द्ुल बारी सिद्’ीकी‚ श्याम रजक‚ उदय नारायण चौधरी समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

Next Post
बोचहां विधायक का निधन, लंबे समय से बीमार थे ,राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बोचहां विधायक का निधन, लंबे समय से बीमार थे ,राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कुलपति पर लगे आरोपों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार गंभीर

कुलपति पर लगे आरोपों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend